देश
डोंगरगांव की बेटी डॉ. युक्ता वैष्णव राइजिंग स्टार अवॉर्ड-2025 से सम्मानित
राजनांदगांव। नगर की प्रतिभाओं ने अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मानवा रहे हैं। इसी क्रम में डोंगरगांव की बेटी डॉक्टर युक्ता वैष्णव ने जयपुर में आयोजित राइजिंग स्टार अवॉर्ड में हिस्सा लिया, जहां उन्हें 16वें महिला आइकन और अकादमिक आइकन पुरस्कार समारोह में राइजिंग स्टार अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है, यह अवार्ड युक्ता को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने के हाथों मिला है।
बता दें कि जयपुर की जेवीडब्ल्यूयू यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। युक्त नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर बालकृष्ण सरोज वैष्णव की सुपुत्री है। युक्त बचपन से ही मेधावी छात्र रही हैं।
युक्ता ने न केवल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल की, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्ष 2022 में उन्हें एप्रीसिएशन ट्रॉफी, 2023 में मिस टैलेंटेड अवॉर्ड और 2024 में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में लार्जेस्ट गैदरिंग फॉर धन्वंतरि वंदना के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ, इतना ही नहीं, 2024 में युक्ता को जेवीडब्ल्यूयू यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट के रूप में चुना गया, जो उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।
2025 में राइजिंग स्टार अवॉर्ड हासिल कर युक्ता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, गुरुजन और डोंगरगांववासियों में हर्ष का माहौल है, उनकी सफलता पर संतोष वैष्णव, राजेंद्र कुमार वैष्णव, रामकिशोर वैष्णव, वीरेंद्र वैष्णव, रमेश वैष्णव, दीपमाला टावरी, नरेंद्र टावरी, मनीष बोहरा, श्रीकांत वैष्णव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
खेल
जूनियर नेशनल बास्केटबॉल : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में केरल को दी शिकस्त
राजनांदगांव। पंडुचेरी में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा पंडुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अपने अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में केरल की मजबूत टीम को बेहद रोमांचक संघर्ष में 55-51 अंकों से परास्त कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया।
खिताबी मुकाबले में छत्तीसगढ़ की ओर से दिव्या रंगारी ने शानदार खेल दिखाते हुए सर्वाधिक 22 अंक बटोरे। वहीं कप्तान अंजलि कोडापे ने 14 अंक, रूमी कोनवर और अंजनी ने 7-7 अंक, अदिति कोडापे ने 3 अंक तथा सारा सिंह ने 2 अंक का योगदान देकर टीम की जीत में महती भूमिका निभाई। मैच के दौरान सोफी सिका एवं नंदनी माधो प्रधान का भी रक्षात्मक और आक्रामक प्रदर्शन सराहनीय रहा।
स्वर्ण पदक के सफर में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। टीम ने सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में कर्नाटक को 67-62 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया था। इससे पहले मर्टर फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र की टीम को एकतरफा मुकाबले में 56-44 अंकों से धूल चटाई थी। लीग मैचों में भी छत्तीसगढ़ ने उलटफेर करते हुए पिछले कई सालों से लगातार गोल्ड मेडल जीत रही तमिलनाडु और कर्नाटक जैसी दिग्गज टीमों को शिकस्त दी थी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ में आपसी विवाद होने के कारण बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यहां के खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए एक एड हॉक कमेटी (तदर्थ समिति) बनाई है। इस राष्ट्रीय समिति ने बिना किसी स्थानीय पक्षपात और दखल के प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया।
इस टीम को बीएफआई की चयन समिति के चेयरमैन शक्ति सिंह गोहिल और देश के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे ध्यानचंद अवार्ड (लाइफटाइम अचीवमेंट) से सम्मानित रामकुमार ने मिलकर चुना था। रामकुमार भारतीय टीम के कप्तान, रेलवे के कप्तान, कोच, चयनकर्ता और खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी के सदस्य भी हैं। निष्पक्ष चयन का ही नतीजा रहा कि वर्षों बाद छत्तीसगढ़ की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विजेता छत्तीसगढ़ की बालिका टीम में राजनांदगांव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम की रीढ़ माने जाने वाली खिलाड़ी अंजलि कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका और नंदनी माधो प्रधान राजनांदगांव की सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी की छात्राएं हैं। ये सभी खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव में पढ़ती हैं, जहां स्कूल प्रबंधन ने खेल को बढ़ावा देने के लिए इन्हें निःशुल्क प्रवेश दिया है।
अंजलि कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान (सभी सर्वज्ञ राव एकेडमी राजनांदगांव), नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव), दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा व नित्या पांडे (रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई), टीम के मुख्य कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेंद्र साहू (एसईसीआर) और टीम मैनेजर अनीता तिर्की (सरगुजा) रहीं। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़
नीलू शर्मा ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किए दर्शन, बंगाल चुनाव प्रचार के बीच प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
देवघर/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक नगरी देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम हिंदू धर्म का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नीलू शर्मा ने भी गहरी आस्था के साथ मंदिर में पूजा कर जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को नई प्रेरणा मिलती है।
दर्शन उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने “हर हर महादेव” का उद्घोष करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
गौरतलब है कि नीलू शर्मा पिछले लगभग दो महीनों से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान मानबाजार क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच उन्होंने देवघर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उनके साथ अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पूजा कर समाज और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।
खेल
बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक
राजनांदगांव। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनक जोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। कनक जोगी ने अपनी टीम के लिए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीम पदक जीतने में सफल रही। इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है।
कनक जोगी की इस सफलता पर दैनिक दावा के संपादक सूरज बुद्धदेव, राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सचिव प्रिंस भाटिया, कोच शबनम अंसारी, फिरोज खान, राजा कुरैशी और विष्णु सिन्हा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सूरज बुद्धदेव और सूर्यकांत जैन ने कहा कि कनक जोगी की यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 weeks agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
