Connect with us

राजनांदगांव

जिले में स्वास्थ्य सूचकांक को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में स्वास्थ्य सूचकांक को मजबूत बनाने के मद्देनजर अधोसंरचना, स्वास्थ्य सुविधाओं, अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करने, सुशासन तिहार एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। जिला स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न आयामों में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य सूचकांक को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन, अधोसंरचना, रिक्त पदों पर भर्ती, व्यवस्था, प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत है। विभिन्न योजनाओं के तहत लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने, कार्यप्रणाली तथा व्यवस्थाओं को सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के क्लेम का प्रकरण निरस्त नहीं होना चाहिए, इस पर विशेष रूप तौर से ध्यान देने की आवश्यकता है। एक बार पुनः व्यवस्थित तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान कहा कि 94 प्रतिशत नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद शेष हितग्राहियों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाकर तथा मोबाईल नंबर से आधार कार्ड को लिंक करने की आवश्यकता है। 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत कार्ड निर्माण कार्य में गति लाए। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने की आवश्यकता है। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रशिक्षित नर्स उपलब्ध रहें। उन्होंने होम डिलिवरी तथा संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि शासकीय चिकित्सालय में अच्छी सुविधाएं होनी चाहिए। नर्स एवं अन्य स्टॉफ का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। मातृ मृत्यु होने की स्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉक्टर स्वयं जाकर तत्काल इस संबंध में जांच करेंगे। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने शिशु मृत्यु दर के संबंध में जानकारी ली तथा बच्चों के जन्म एवं उनके नियमित टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चों का नियमित टीकाकरण होना चाहिए तथा राष्ट्रीय दृष्टिहीनता उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बच्चों को अगले वर्ष से दो चश्में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं अन्य सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र करने कहा। उन्होंने निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत टीबी के मरीजों को दिए जाने वाले पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली तथा पोषण आहार के लिए अधिक से अधिक स्वयं सेवी संस्थाओं तथा नागरिकों को इस कार्यक्रम में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने सिकल सेल के संबंध में जानकारी ली तथा स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिकल सेल मरीजों का उपचार तत्काल प्रारंभ करें तथा उन्हें दवाईयां देने के साथ-साथ काउंसलिंग करने की भी आवश्यकता है। जनौषधि केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध होनी चाहिए। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत लोगों को डायलिसिस का लाभ मिले एवं सभी मशीनों का उपयोग हो इस हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने कहा। कलेक्टर ने जिले में मोतियाबिंद के मरीजों के संबंध में जानकारी ली तथा जिले को मोतियाबिंद जिला मुक्त करने के लिए कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए हीटवेव स्ट्रोक के संबंध में एडवाईजरी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, महामारी नियंत्रण, एनिमिया, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया, डेंगू, फाईलेरिया के संबंध में गहन समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि सिकल सेल के मरीजों का ईलाज करने तथा डाटा एण्ट्री का कार्य समय पर पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि जनौषधि केन्द्र का अधिक से अधिक लाभ जनमानस को मिलना चाहिए। समय-समय पर हीटवेव से संबंधी जानकारी एवं सावधानी से नागरिकों को अवगत कराने की आवश्यकता है। इस दौरान संयुक्त संचालक शासकीय मेडिकल कालेज डॉ. अतुल देशकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, डीपीएम डॉ. संदीप ताम्रकार, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, सभी विकासखंड के बीएमओ एवं बीपीएम, जिला कार्यक्रम सलाहकार, मितानिन समन्वयक, जिला प्रबंधक डाटा अखिलेश चोपड़ा, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत ऐश्वर्य साव, शहरी आयुष्मान भारत से सुश्री पूजा मेश्राम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending