Connect with us

राजनांदगांव

सुशासन तिहार अंतर्गत विचारपुर नवागांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। सुशासन तिहार अंतर्गत आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम विचारपुर नवागांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे समाधान शिविर में शामिल हुए। ग्राम नवागांव, टप्पा, तेंदूनाला, तिलईरवार, सांगिरकछार, खम्हेरा, कोहका, ओड़ारबांधा, ढाबा से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संयुक्त रूप से समाधान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं जनप्रनिधियों ने शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामवासियों की समस्याओं को तन्यमयतापूर्वक सुनकर निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 2229 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 2224 आवेदनों का निराकरण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों के अंतिम व्यक्ति तक समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हंै। खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंदों को चावल मिल रहा है। शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी भी की जा रही है। मुख्यमंत्री सभी वर्गों के हित का ध्यान रख रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे किया गया, ताकि एक भी पात्र हितग्राही सर्वे सूची में नहीं छूटे और सभी को पक्का आवास मिले। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाता, महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरगामी सोच से छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में अग्रसर है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है तथा जनमानस की समस्याओं प्राथमिकता से का निराकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए है। जिले में इस वर्ष 70 हजार आवास की मांग है। वहीं 30 हजार आवास इस वर्ष स्वीकृत किए गए है। शेष 40 हजार आवास शेष रह गए है। उन्होंने कहा कि आवास प्लस सर्वे में भी 40 से 50 हजार लोगों ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास के लिए शामिल हुए है। आवास की स्वीकृति पात्र व्यक्तियों को पक्का मकान मिलने तक जारी रहेगी। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए भी आवेदन आए है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, हालाकि 95 प्रतिशत हितग्राही योजना का लाभ ले रहे हंै। लेकिन अभी भी कुछ पात्र हितग्राहियों ने आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन योजना के लिए भी मांग आयी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आगामी जनगणना में नाम जुड़ने पर ज्यादा से ज्यादा लोगो को शासन की योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने पेयजल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को नक्शा, बटांकन एवं अन्य दस्तावेज प्रदान करने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही शासन की किसी योजना का लाभ लेने के लिए कलेक्टोरेट में सोमवार, मंगलवार एवं गुरूवार को आकर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बनवा सकते हंै तथा समाधान शिविर में अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरण का वाचन किया। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाईसेंस, किसान किताब, केसीसी का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पटौती, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, एसडीएम श्रीकांत कोर्राम, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending