Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह मिले नक्सली कमांडर लोकेश के परिवारजनों से

Published

on

राजनांदगांव। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह (आईपीएस) ने नक्सली कमांडर लोकेश सलामे के परिवारजनों से मुलाकात किए। परिवार जनों से आग्रह किया कि लोकेश सलामे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर शांतिपूर्वक जीवनयापन और राज्य शासन के पुनर्वास नीति का लाभ उठाने के लिए जिला पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण कर दे और आस पास के ग्रामीणों से भी अपील की गई कि कोई भी नक्सली कभी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन आकर आत्मसमर्पित कर सकता है और पुनर्वास के सुविधाओ का लाभ ले सकता है।

पूर्व में “ऑपरेशन प्रयास” से प्रभावित होकर तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

विगत दो माह के अवधि में माड़ क्षेत्र के प्रेस टीम कमांडर पवन तुलावी एवं उसकी पत्नी ने ऑपरेशन प्रयास के तहत पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जिला पुलिस के द्वारा पवन तुलावी के परिवारजनों से संपर्क स्थापित कर आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित किया गया जिसका परिणाम है कि पवन ने माड़ से मोहला आकर आत्मसमर्पण किया। पवन तुलावी थाना मदनवाड़ा के दौरदे गांव का निवासी है और वर्ष 2014 से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है।

माह अप्रैल 2025 में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के थाना मदनवाडा ग्राम मुंजाल के निवासी नक्सली कमांडर रूपेश मंडावी ने आत्मसमर्पण किया है। रूपेश मंडावी नक्सली कमांडर लोकेश सलामे के साथ काम कर रहा था। जिला पुलिस के द्वारा ऑपरेशन प्रयास के तहत लगातार रूपेश के परिवारजनों से संपर्क स्थापित करके शासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज रूपेश मंडावी हथियार छोड़कर आत्मसम्मान की जिंदगी जी रहा है।

ऑपरेशन प्रयास से विकास की ओर

जिला पुलिस के द्वारा लगातार नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस सुविधा केंद्र के रूप में केंद्रीय बलों के बेस कैंप को घने व सुदूर जंगलों में तैनात किया जा है। पुलिस कैंपों के माध्यम से आसपास के आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लाभान्वित कराया जा था है। आवश्यकता अनुरूप गांवों में। मेडिकल कैंप व दैनिक उपयोग के सामान का वितरण किया जा था है। कृषि उपकरण, वाटर फिल्टर,सायकल, रेडियो आदि जैसे उपकरण ग्रामीणों को वितरित किया गया है।

ग्राम आमाकोड़ों और पीतेमेटा के घने जंगलों में पिछले वर्ष कैंप स्थापित किया गया जिसके माध्यम से ग्राम पीतेमेटा को सीसीरोड के माध्यम से मुख्य मार्ग में जोड़ा जाना हैं। इसी प्रकार बुकमरका जैसे सुदूरवर्ती ग्राम को कैंप संबलपुर के माध्यम से ब्लैक टॉप रोड से जोड़ा गया है। महाराष्ट सीमा में स्थापित नवागांव कैंप के माध्यम से कुछ ही दिनों में घोड़ाझरी गांव को भी ब्लैक टॉप रोड से कनेक्ट किया जाएगा। कैंप नवागांव, आमाकोड़ों, संबलपुर के आसपास में मोबाइल टावर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। कैंप के माध्यम से 5G टावरों की स्थापना की गई है।

ऑपरेशन प्रयास का प्रहार नक्सली सहयोगियों पर

जिले में नक्सल उन्मूलन का कार्य में नक्सल सहयोगियों के खात्मा से संभव है। नक्सल सहयोगी वे है जो माओवादियों के लिए राशन, पानी व दैनिक जरूरत की सामाग्री उपलब्ध कराते है। विगत एक वर्ष में 15 से ज्यादा नक्सली सहयोगियों के ऊपर UAPA के विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई। जिसके कारण नक्सली किसी जंगलों कैंप लगाने / मीटिंग लेने / आम ग्रामीणों से लेवही वसूलने में असमर्थ हुए है।

इस प्रकार जिला पुलिस ऑपरेशन प्रयास के माध्यम से नक्सलियों के सभी आधार अंगों पर चोट पहुंचाकर नक्सल गतिविधि पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। नक्सली सहयोगी पर कार्यवाही, आत्मसमर्पण हेतु परिवारजनों के माध्यम से प्रयास एवं नक्सल प्रभावित ग्रामों के विकास आदि पर जोर देकर ऑपरेशन प्रयास को सफल बनाने का प्रयास जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, 63 हजार से अधिक लोगों की होगी घर-घर जांच

Published

on

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। प्रदेशव्यापी मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आज 15 जून को अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के सर्वे दलों को मलेरिया जांच किट प्रदान कर अभियान की शुरुआत की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक संचालित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 116 ग्रामों में स्थित 12,739 परिवारों के लगभग 63,747 व्यक्तियों का घर-घर जाकर मलेरिया सर्वेक्षण एवं जांच की जाएगी। अभियान के दौरान बुखार अथवा मलेरिया के लक्षण वाले व्यक्तियों की तत्काल जांच की जाएगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों के रक्त नमूने लेकर परीक्षण किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि जांच में मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी मरीजों को तत्काल निःशुल्क दवा उपलब्ध कराकर उपचार प्रारंभ किया जाएगा। मरीज की स्थिति एवं रोग की गंभीरता के अनुसार आवश्यक होने पर उसे निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिकित्सालय में भर्ती कर समुचित उपचार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं उपचार से मलेरिया के गंभीर दुष्प्रभावों को रोका जा सकता है तथा संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य मलेरिया रोगियों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं संक्रमण के प्रसार को रोकना है। साथ ही ग्रामीणों को मच्छरजनित रोगों से बचाव, मच्छरदानी के नियमित उपयोग, स्वच्छता एवं जलभराव रोकने के उपायों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिलेवासियों से अभियान में सहयोग करने तथा सर्वे दलों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को मलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मलेरिया कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तंबाकू नियंत्रण, पल्स पोलियो एवं मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Published

on

खैरागढ़। कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी), राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (पल्स पोलियो अभियान) तथा मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित जनजागरूकता, प्रवर्तन एवं तंबाकू मुक्त वातावरण निर्माण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन एवं प्रचार पर प्रतिबंध तथा 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नियमित निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने चयनित ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, शिक्षकों, युवाओं तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता से तंबाकू मुक्त वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम स्तर पर शपथ कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान, चेतावनी बोर्ड स्थापना तथा तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता बताई, ताकि चयनित ग्राम पंचायतों को आदर्श तंबाकू मुक्त ग्राम के रूप में विकसित किया जा सके।
बैठक में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14 वें चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि अभियान जिले के 116 ग्रामों में संचालित किया जाएगा, जिसमें लगभग 64 हजार आबादी को शामिल किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए 216 सर्वे दल एवं 12 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक दल में आरएचओ (महिला/पुरुष) अथवा सीएचओ के साथ एक मितानिन को शामिल किया गया है।
अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर आरडी किट के माध्यम से मलेरिया की जांच की जाएगी। मलेरिया पॉजिटिव मरीजों का तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के साथ उपचार पूर्ण होने के बाद फॉलोअप स्लाइड भी तैयार की जाएगी। इसके अलावा सोर्स नियंत्रण गतिविधियां, मच्छरदानी के उपयोग के प्रति जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे। सभी चयनित ग्रामों में मितानिनों द्वारा रैलियां निकाली जाएंगी तथा प्रतिदिन शाम 7 बजे सीटी एवं घंटी बजाकर मच्छरदानी उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। दीवार लेखन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (पल्स पोलियो अभियान) की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। यह अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिन 28 जून को निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य दल घर-घर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। कलेक्टर ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं आवश्यक संसाधनों की समीक्षा करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल धु्रव, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बोधन परते, वीबीडी सुपरवाइजर विवेक मेश्राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बिरसा मुंडा जयंती पर युवाओं को मिला समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

Published

on

रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंगलवार को ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और आदिवासी समाज से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने की। शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, युवा एवं विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

डॉ. साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और आत्मविश्वास के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि वह सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में जागरूकता फैलाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके नेतृत्व में चला जनआंदोलन आज भी सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था ने भविष्य में भी भगवान बिरसा मुंडा के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान और संगोष्ठियों के आयोजन की घोषणा की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की शपथ ली। साथ ही उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Continue Reading

Trending