Connect with us

राजनांदगांव

बोरतलाव में दो दिवसीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Published

on

राजनांदगांव। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसंग अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला राजनांदगांव डी. श्रवण के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, श्रीमती सुरेशा चौबे एवं पुलिस अनु. अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अब्दुल समीर और पुलिस टीम द्वारा आम जनता एवं पुलिस के बीच मधुर संबंध बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र के अति-संवेदनशील दूरस्थ ग्राम.पीटेपानी में दो दिवसीय पुरूष कबड्डी खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ग्राम पंचायत पीटेपानी में नियत समिति के प्रमुख केदार साहू, विनोबा लिल्लारे, उमेश वर्मा, प्रकाश, भुनेश्वर वर्मा और ग्राम प्रमुख सहित सभी युवावर्ग और ग्रामीणों को प्रोत्साहित और सहयोग प्रदाय करते हुए कराया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 सितंबर 2021 को स्थानीय पुलिस थाना बोरतलाव, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों द्वारा सुभारंभ कर खेल प्रारंभ हुआ, जिसमें वृहद रूप से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के करीबन 60 से ज्यादा पुुरुष टीमों ने भाग लिया एवं अच्छे खेल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया गया। लगातार दो दिन तक हुए मैच के उपरांत अंतिम चरण फाईनल में ग्राम देवरी एवं कलेवा की टीम कब्बड़ी के फाईनल मैच में पहुंची, जिसमें 9 सितंबर 2021 को संध्या समय हुए एक रोमांचक मुकाबले में ग्राम.देवरी की टीम विजय रही। दूसरे स्थान पर कलेवा, तीसरे स्थान पर कोटनापानी और चौथे स्थान पर बोरतलाव की टीम रही।
समापन अवसर के दौरान थाना प्रभारी अब्दुल समीर द्वारा बताया गया कि सीमित संसाधनों के बावजूद एक दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऐसे खेल आयोजनों का होना एवं यहां लोगों का उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना ही इस इस खेल आयोजन को सफल बनाता है, जिसमें बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया गया। पुलिस विभाग के सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन परआयोजित इस दुरस्थ ग्राम पीटेपानी में इस दो दिवसीय कबड्डी खेल के आयोजन को सफल बनाने के लिये क्षेत्र के ग्रामवासियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जो काफी सराहनीय है, जहां खिलाड़ी अपनी खेल भावना का प्रदर्शन करने व विजयी लक्ष्य पाने पूरी जी-जान लगा देते हैं, वहीं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये दर्शकों की उपस्थित भी अनिवार्य है, जो पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
साथ ही इस मंच के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, यातायात नियमों का पालन करने, कोविड़ प्रोटोकाल का पालन करने और टीकाकरण कराने और पुलिस मित्र, सामुदायिक पुलिसिंग आदि के संबंध में जानकारी दी गई। अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजन के संबंध में खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने और आयोजन समिति को सफल संचालन के लिये बधाई दी गई। बाद एवं अंत में नगद 11111 रूपये राशि (पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त), विनिंग कप और कई अन्य ढेर सारे ईनाम, व्यक्तिगत पुरस्कार आदि वितरण किया गया।
इस प्रतियोगिता में दौरान उपस्थित जिला सदस्य रामछत्री बाई, जनपद सदस्य टोमिन बाई, सरपंच. त्रिज्या बाई, आबिद खान, ढालचंद मेश्राम, जसबीर चौहान, अतिश सिन्हा व ग्राम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त आयोजन से एक दूरस्थ संवेदनशील क्षेत्र में कबड्डी के सफल आयोजन के लिये आयोजन में शामिल ग्रामवासी खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो के सहयोग से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाया गया। क्षेत्र मे सभी खिलाड़ी, निर्णायक समिति और दर्शकदीर्घा द्वारा इस सफल संयुक्त आयोजन की काफी सराहना की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending