Connect with us

राजनांदगांव

स्कूलों में एनजीओ का दखल कतई बर्दाश्त नहीं, विनोबा एप्प का शिक्षक संगठन ने किया विरोध

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू, तुलसीराम पटेल, वीरेंद्र साहू, प्रदेश सचिव राजेन्द्र लाडेकर, प्रदेश महासचिव भोजराम साहू, गायत्री मंडलोई, महेश्वर कोटपरिहा, प्रदेश संयुक्त सचिव हरिशंकर पटेल, कमलेश कुमार भारती, प्रदेश प्रवक्ता, नरेन्द्र तिवारी, केशव पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार पटेल, अमर दास बंजारे, रामसेवक पैकरा, राजेन्द्र कुमार साहू, जगदीश साहू, दिनेश कुमार लहरे, देवेंद्र वर्मा, प्रमोद कुंभकार, दिनेश निर्मलकर, संतोष जैन, मनोज यादव, अभिषेक तिवारी, सुषमा प्रजापति, नारद सहारे, मुकेश दिवाकर, शंभूराम साहू, चंद्रशेखर सारथी, रेखा पुजारी, अरविंद पांडे, देवीदयाल साहू, फूलदेव गुप्ता, हीरालाल विश्वकर्मा, ज्वाला बंजारे, महेश शर्मा, बिमला लकड़ा, मंजू शर्मा, तुलसा मंडावी, नंदकुमार पटेल, रूलिका लकड़ा, नूरजहां खान, रूपेन्द्र कुमार साहू, कोमल सिंह गुरू, तिलक खांडे, कुलदीप सिन्हा, कौशल्या कोले, शशिमा कुर्रे, विनोद सिंह राजपूत, मनीषा मिंज, कजला महिलांगे, कुलेश्वरी साहू, कैलाशचंद्र ठाकुर आदि ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक एनजीओ द्वारा विनोबा एप्प नाम से एप्प शिक्षकों के मोबाइल में डाउनलोड करवाया जा रहा है।
इसके लिए सभी शिक्षकों पर जबरदस्ती दबाव डाला जा रहा है। विनोबा एप्प के नाम से शिक्षकों को रोज व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज कर मानसिक रूप से परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है। उक्त एप्प को डाउनलोड करने, इसी के माध्यम से अटेंडेंस भरने एवं शैक्षणिक गतिविधियों को इसमें अपलोड करने के लिए संकुल समन्वयकों एवं संकुल प्राचार्य, बीईओ, डीईओ एवं कलेक्टर के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। प्रदेश शिक्षक संगठन ने विनोबा का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि इस प्रकार का एनजीओ का स्कूल में दखलअंदाजी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिक्षकों एवं स्कूलों को एनजीओ से मुक्त रखा जाना चाहिए, जिससे शिक्षक स्वतंत्र होकर स्कूलों में बेरोकटोक स्वतंत्रता पूर्वक अध्ययन अध्यापन का कार्य करा सके।
शिक्षक संगठन ने कहा है कि एनजीओ के माध्यम से शासन-प्रशासन द्वारा आए दिन मोबाइल से संबंधित कार्य दिए जा रहे हैं, जिससे कि शिक्षक पढ़ाई-लिखाई छोड़ विनोबा एप्प में अपनी अटेंडेंस भरना, पढ़ाई-लिखाई की जानकारी अपलोड करना आदि इससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मोबाइल में रोज-रोज सारे डाक मंगाए जा रहे हैं। मोबाइल में ही प्रशिक्षण लिया जा रहा है। मोबाइल में ही बहुत सारा कार्य दिया जा रहा है। जिसके कारण शिक्षक मानसिक रूप से परेशान व प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। शिक्षक संगठन ने कहा है कि विनोबा एप्प सहित विभिन्न एनजीओ या मोबाइल संबंधी कार्य को शासन-प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया गया तो संगठन इसका अपने स्तर पर विरोध एवं बहिष्कार करेगा।
स्कूलों में शिक्षकों की अटेंडेंस व उपस्थिति एवं निगरानी के लिए शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर अर्थात पाठकान संधारित है, जो सदियों से चला रहा है। स्कूल में उपस्थित होकर शिक्षक प्रतिदिन पाठकान में हस्ताक्षर करते हैं। इसके अलावा प्रत्येक स्कूलों में एक एक हेडमास्टर, प्राचार्य है, जो स्कूलों का व्यवस्था संचालन करते हैं।
इसके ऊपर संकुल शैक्षिक समन्वयक है, जो आए दिन स्कूलों का निरीक्षण करते हैं। इसके ऊपर विकासखंड शिक्षाधिकारी एवं जिला शिक्षाधिकारी हैं जो समय-समय पर स्कूलों की मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण करते हैं। साथ ही प्रत्येक गांव के स्कूल के ऊपर विद्यालय प्रबंध समिति बना हुआ है, जो स्कूलों की निगरानी करता है। समय-समय पर बैठक होती है। पढ़ाई-लिखाई का जायजा लेते हैं।
साथ ही साथ गांव वाले यह देखते हैं कि कौन शिक्षक स्कूल आ रहा है, कौन शिक्षक स्कूल नहीं आ रहा है। क्या पढ़ा रहे हैं? क्या लिखा रहे हैं? इसके अलावा मीडिया की भी नजर स्कूलों पर बनी रहती है। इन सब के बावजूद भी विनोबा एप्प जैसे मोबाइल ऐप लॉन्च कर, उसमें हर गतिविधियों को डाउनलोड करना, उसी में अटेंडेंस लेना, इसकी आखिर क्या जरूरत है? इस प्रकार ऐप लॉन्च कर शिक्षकों को न सिर्फ परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है, बल्कि शिक्षा विभाग में एनजीओ का बेवजह दखल हो रहा है, जो किसी भी सूरत में उचित नहीं है।
संगठन ने शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विनोबा एप्प को बंद नहीं किया गया तो इसके खिलाफ शिक्षक संघ द्वारा न सिर्फ सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी, बल्कि न्यायालय की शरण भी ले जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending