राजनांदगांव
विकासखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक सभी शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बघेल
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिले को सवा तीन करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ में ढाई करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने जिले के ग्राम मानपुर एवं मुढ़ीपार में 36-36 लाख रूपए की लागत से सहकारी बैंक के शाखा भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकासखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक सभी शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजनांदगांव जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा मजबूत की गई है। अस्पतालों में बिस्तरों, उपकरणों, चिकित्सकों, मेडिकल-स्टाफ, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, कंस्ट्रेटर सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। अछोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन के साथ-साथ 10 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत अतिरिक्त 10 बिस्तर कोविड केयर वार्ड और 20 लाख रुपए की लागत से मर्चुरी भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था के लिए ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई गई है। मेडिकल कॉलेज पेंड्री के 520 बेड सहित विभिन्न अस्पतालों में कुल 970 बिस्तरों पर पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर ली गई है। चिन्हित शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जा रही है। जिले में सुरक्षित टीका, सुरक्षित परिवार अभियान सफल रहा है। अब तक जिले में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने टीके लगवा लिए हैं।
खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रशंसनीय है। राज्य में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर किसान न्याय योजना से हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल ने कहा कि आज डोंगरगढ़ में विकास कार्यों के भूमिपूजन को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति बहुत सजग है। गरीब, जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य तथा अंतिम छोर के व्यक्तियों तक स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम अविनाश भोई, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मानपुर और खैरागढ़ विकासखंड स्थिति मुढ़ीपार राजनांदगांव जिले के सुदूर अंचल के गांव है। किसानों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 जुलाई 2021 को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त दोनों ग्रामों में सहकारी बैंक की शाखा के भवन निर्माण की घोषणा की थी। जिसके तहत आज इन भवनों का शिलान्यास भी किया गया।
राजनांदगांव
परिजनों की सहमति से किशोरियों को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, जिले में 4281 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण
राजनांदगांव। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से किशोरियों की सुरक्षा के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को परिजनों की सहमति से एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। अभियान के तहत अब तक जिले में 4281 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ शासकीय और निजी विद्यालयों में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा अभिभावकों की सहमति प्राप्त कर टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान में प्रगति लाने के लिए संस्था प्रमुखों और अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शासकीय विद्यालय बैगापारा लखोली, दीपिका विद्या मंदिर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हारपुरी, शासकीय स्कूल हल्दी, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंगदई तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर मंगलवार को 154 बालिकाओं का यू-विन पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण किया गया।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं, प्राचार्यों और शिक्षकों को एचपीवी टीके की उपयोगिता की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण में सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है, इसलिए पात्र बालिकाओं का टीकाकरण आवश्यक रूप से कराया जाना चाहिए।
राजनांदगांव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : कलेक्टर
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों में जलभराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायतों, सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सत्र से संबंधित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने तथा सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राकृतिक सौर ऊर्जा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से सूर्यघर सभाएं आयोजित करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। जिले में अब तक 3 हजार 828 हितग्राहियों के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे वे स्वयं ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं और उन्हें अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को अभिभावकों एवं बच्चों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है। जिले में अब तक 4 हजार 281 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग का कार्य अनिवार्य रूप से तेज गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर सोनोग्राफी, उपचार, आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की प्रतिदिन मोबाइल के माध्यम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
ठाकुरटोला टोल प्लाजा से लेकर नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जीई रोड की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा में एक लेन बंद करने से उपजी अव्यवस्थाएं, राजनांदगांव पासिंग (सीजी 08 सीरीज) के वाहनों से कथित नियमविरुद्ध टोल वसूली, राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब रख-रखाव, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट तथा सीआईटी कालेज के पास बाईपास पर बने गोल चौराहे की तकनीकी खामियों को प्रमुखता से उठाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां तत्काल व्यवस्था सुधारें, अन्यथा कांग्रेस आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन करेगी।
मुदलियार ने आरोप लगाया कि ठाकुरटोला टोल प्लाजा में एक लेन बंद रहने के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय वाहन स्वामियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि शासन के निर्देशों के बावजूद राजनांदगांव पासिंग (सीजी 08 सीरीज) के टोलमुक्त वाहनों से भी शुल्क वसूला जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, गड्ढे बने हुए हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद टोल प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल वसूली पर ध्यान दे रहा है।
ज्ञापन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मुदलियार ने कहा कि लंबे समय से अधिकांश लाइटें बंद होने के कारण रात में पूरे मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है। संगठन ने सभी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट की तत्काल मरम्मत कर नियमित रख-रखाव की जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
सीआईटी कालेज के पास बाईपास पर बने गोल चौराहे को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में कहा गया है कि चौराहे का आकार और डिजाइन तकनीकी दृष्टि से त्रुटिपूर्ण है, जिसके कारण विशेषकर भारी वाहनों को मोड़ने में कठिनाई होती है। कई बार वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कांग्रेस ने विशेषज्ञों से तकनीकी परीक्षण कराकर चौराहे का पुनः डिजाइन तैयार करने और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने की मांग की है।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से टोल प्लाजा की सभी लेन चालू करने, नियम विरुद्ध टोल वसूली की जांच, सड़कों की मरम्मतए गड्ढों की भराई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, बंद स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट चालू कराने, बाईपास रोटरी की तकनीकी जांच तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं टोल प्लाजा की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस दौरान रूपेश दुबे, प्रवीण मेश्राम, कमलजीत सिंह पिंटू, हरिनारायण धकेता, प्रेम रूचंदानी, विनय झा, अशोक पंजवानी, वीरेन्द्र चंद्राकर, प्रदीप राठौड़, लक्ष्मण साहू, राजा तिवारी, राकेश चंद्राकर, ललित मरकाम, सुरेंद्र गजभिए, नरेश साहू, शरद खंडेलवाल, सीताराम श्रीवास, नरेश साहू, सुरेंद्र देवांगन, ऋषि शास्त्री, राजा यादव, महेंद्र सिंह बहादुर, हर्ष खोब्रागढ़े, नरेंद्र बिजलेकर, रूपेश कुमार साहू, शैलेश जैन, अरशद खान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
