Connect with us

राजनांदगांव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी केवल एक राजनेता नहीं थे चिंतक, दार्शनिक और राष्ट्रऋषि थे : खूबचंद पारख

Published

on

राजनांदगांव। आज भाजपा जिला कार्यालय राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक, एकात्म मानववाद के प्रणेता, आदरणीय स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक खूबचंद पारख उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे चिंतक, दार्शनिक और राष्ट्रऋषि थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को भारतीय संस्कृति और विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि एकात्म मानववाद का सिद्धांत मानव, समाज और प्रकृति के संतुलन पर आधारित है, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।
श्री पारख ने कहा कि पंडित जी का जीवन सादगी, त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी पद और प्रतिष्ठा को महत्व नहीं दिया, बल्कि सदैव संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने यह भी कहा कि आज के कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है, क्योंकि उन्होंने दिखाया कि विचारधारा पर आधारित राजनीति ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है।
उन्होंने अपने उद्बोधन में पंडित जी के अंत्योदय के विचार पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। आज केंद्र और राज्य की सरकारें जिस प्रकार गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही हैं, वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों का ही प्रत्यक्ष रूप है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सेवा भाव से समाज के बीच कार्य करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित जी के विचारों को अपने आचरण में उतारकर ही संगठन को मजबूत बना सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समर्पण दिवस के अवसर पर संगठन के प्रति और अधिक सक्रियता एवं निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लें।
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत युवा मोर्चा भाजपा के भाई कमलेश प्रजापति द्वारा वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा ने किया। अंत में जिला महामंत्री डीकेश साहू ने समापन उद्बोधन एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, जिला कोषाध्यक्ष भावेश बैद, श्रीमती रेखा मेश्राम, मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया, गोलू गुप्ता, मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, पार्षद रवि सिन्हा, मणिभास्कर गुप्ता, रानू जैन, शैंकी बग्गा, अमर ललवानी, पूर्णिमा साहू, शेखर लस्करे, सतीश साहू, श्रीमती देवकुमारी साहू, मंडल महामंत्री चंद्रभान जंघेल, बलवंत साहू, विनोद भारती, अशोक आदित्य श्रीवास्तव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने लगाया फूड स्टॉल, व्यवहारिक शिक्षा व कौशल का दिया परिचय

Published

on

राजनांदगांव। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, बल्कि सामग्री प्रबंधन से लेकर ग्राहकों के साथ संवाद तक की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाली।

छात्रों ने तैयार किए कई लजीज व्यंजन
फूड स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए नींबू पानी, फिंगर चिप्स, स्वीट डिश, स्वीट कॉर्न, सूप, भेल, आलू गोलगप्पा और करोंदा चाट सहित कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। स्टॉल के संचालन के दौरान सामग्री का प्रबंधन, लागत का हिसाब-किताब और आए हुए अतिथियों से संवाद स्थापित करने का पूरा प्रबंधन विद्यार्थियों ने स्वयं किया।

व्यवहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना उद्देश्य
विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, बेहतर संचार कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

अधिकारियों व अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह
आयोजित फूड स्टॉल में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Continue Reading

अपराध

गिरवी रखी जमीन छल से अपने नाम कराने वाले दो सहोदर भाई गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर वसूल रहे थे 6% ब्याज

Published

on

राजनांदगांव। गिरवी रखी जमीन को सुनियोजित तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भारी-भरकम ब्याज वसूलने और धोखाधड़ी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो सगे भाइयों (कोठारी बंधुओं) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पैसों की जरूरत पर रखी थी जमीन गिरवी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टीकला निवासी पीड़ित रोहित कुमार साहू (46 वर्ष) ने 26 जुलाई को थाने में आवेदन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को उनके पिता आनंद राम साहू को पैसों की आवश्यकता थी, जिस पर उन्होंने अपनी 40 डिसमिल जमीन (खसरा नंबर 138/6) को कामठी लाइन निवासी निर्मल कोठारी के पास गिरवी रखा था।

निर्मल कोठारी ने 2 प्रतिशत ब्याज दर पर 5,11,000 रुपये दिए थे। सिक्योरिटी के तौर पर पीड़ित, उसके पिता और भाई से ब्लैंक चेक व कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे।

छल-कपट से अपने नाम कराई रजिस्ट्री, फिर वसूला 6% ब्याज
शिकायत के मुताबिक, निर्मल कोठारी ने छलपूर्वक गिरवी रखी जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने और मरवाने की धमकी देकर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कोरे कागजों का दुरुपयोग कर अपने भाई नलिन कोठारी के जरिए फर्जी किरायानामा तैयार कराया और सिक्योरिटी चेक बाउंस कराकर अदालत में झूठा केस दर्ज करा दिया।

पैसे लौटाने के बाद भी नहीं लौटाई पूरी जमीन
पीड़ित ने बताया कि मूल रकम चुकाने के बावजूद जमीन वापस करने के नाम पर आरोपियों ने बैंक से 20 लाख रुपये का फाइनेंस करवाकर रकम ऐंठ ली। इसके बाद भी केवल 12 डिसमिल जमीन वापस की गई, जबकि शेष 28 डिसमिल जमीन अपने पास रख ली और उसे लौटाने के एवज में और रुपयों की मांग की जाने लगी।

पुलिस ने दर्ज की धाराएं और की गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निर्मलचंद कोठारी (58 वर्ष) एवं नलिन कोठारी (54 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 398/26, धारा 386, 420, 34 भादवि तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन व अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने 26 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, सुमेंद्र कुमार खरे, आरक्षक प्रियांश, लीलेंद्र और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

शांति भंग करने की आशंका पर दो असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को सूचना मिली थी कि शंकरपुर उड़िया मोहल्ला निवासी किशन सोनी (40) गंज चौक में तथा राहुल नगर लखोली निवासी भीमा मंडावी (28) आम लोगों से विवाद और झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर विवाद करने लगे और समझाइश के बावजूद नहीं माने।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर दोनों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। किशन सोनी के विरुद्ध चिखली पुलिस चौकी में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज है, जबकि भीमा मंडावी के खिलाफ बसंतपुर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending