राजनांदगांव
संकल्प का बजट, विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप : नीलू शर्मा
राजनांदगांव। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 01 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट संकल्प थीम के साथ प्रस्तुत किया। इस बजट को पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने विकसित भारत का रोडमैप बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला है।
श्री शर्मा ने विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र पर दिए गए फोकस को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ भ्रमण योजना, शक्तिपीठ सर्किट, राजिम में कास्य प्रतिमा, सिरपुर विकास के लिए 36 करोड, ईको टूरिज्म के लिए फिक्की के साथ 500 करोड़ का एमओयू और मैनपाट-जशपुर में पर्यटन स्थलों का विकास प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन से न केवल सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण होगा, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
राजनांदगांव और नवा रायपुर में इंडस्टि्रयल कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ का प्रावधान व्यापार जगत को नई गति देगा। श्री शर्मा ने कहा कि उद्योग विभाग का बजट तीन गुना बढ़ाकर 775 करोड़ करना सरकार की औद्योगिक विकास के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। वहीं महिला सशक्तिकरण पर भी बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा और 250 महतारी सदन बनाने के लिए 75 करोड़ का प्रावधान महिलाओं के लिए सुरक्षा और सम्मान की दिशा में बड़ा कदम है। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन तथा मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन से रोजगार और खेलों में नई संभावनाएँ खुलेंगी।
श्री शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना में 10 हजार करोड़ और कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ब्याज मुक्त कर्ज और सिंचाई व कृषि अधोसंरचना से जुड़ी योजनाएँ किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगी। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी बजट में विशेष जोर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे अधिक 22 हजार करोड़ की राशि दी गई है। अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी और सरकारी छात्रों के लिए युवा दर्शन योजना से शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा। वहीं, आयुष्मान योजना और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आम जनता को राहत मिलेगी।
श्री शर्मा ने इसे पर्यटन, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, युवा और किसान हितैषी बजट बताते हुए कहा कि यह संकल्प मिशन 2047 की दिशा में छत्तीसगढ़ को विकसित भारत का हिस्सा बनाने वाला ठोस कदम है।
राजनांदगांव
‘नमस्ते दिवस’ पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान : निगम सभागार में बांटी गई सुरक्षा किट, मोबाइल मेडिकल यूनिट से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पालिक निगम के सभागार में ‘नमस्ते दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव की अनुशंसा पर आयोजित इस कार्यक्रम में जहां स्वच्छता दीदीयों को उनकी सुरक्षा के लिए विशेष किट बांटी गई, वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से उनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी को दिखाया गया।
सुरक्षा किट का उपयोग कर सुरक्षित तरीके से निभाएं दायित्व: टोपेन्द्र वर्मा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने स्वच्छता दीदीयों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े लोगों का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि सफाई के साथ-साथ खुद की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। निगम द्वारा दी जा रही किट में एप्रन, रेनकोट, दस्ताने, मास्क, टोपी और जूते जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं। बारिश के मौसम में काम के दौरान कई तरह की परेशानियां आती हैं, इसलिए सभी दीदीयों को इस किट का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए ताकि वे सुरक्षित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
स्वच्छता में दीदीयों का योगदान अतुलनीय: शैकी बग्गा
स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदीयों का योगदान अतुलनीय है। आज का यह कार्यक्रम उन्हीं के सम्मान के लिए समर्पित है। उन्होंने शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका सीधा लाभ इन्हें मिल रहा है।
हमारा लक्ष्य: स्वच्छता कार्यों में शून्य मृत्यु दर: आयुक्त
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने ‘नमस्ते दिवस’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान सुनिश्चित करना और इस कार्य के दौरान शून्य मृत्यु दर (जीरो कैजुअल्टी) प्राप्त करना है। आयुक्त ने कहा, “सफाई का काम बेहद चुनौतीपूर्ण है। बीते एक दशक में स्वच्छता के क्षेत्र में देश में जो बड़ा बदलाव आया है, उसमें हमारे सफाई मित्रों और दीदीयों का सबसे बड़ा योगदान है।” उन्होंने कहा कि वे स्वयं सुबह वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां सफाई व्यवस्था बेहतर दिख रही है, लेकिन अब हमें मिलकर स्मार्ट वर्क पर फोकस करना होगा।
अनुभव किए साझा, ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदीयों ने मंच से अपने अनुभव भी साझा किए और निगम प्रशासन व सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश जैन रानू, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, मणिभास्कर गुप्ता, चंद्रशेखर लश्करे, जैनम बैद, अमृता सिन्हा, चंद्रिका साहू सहित कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, सहायक अभियंता ज्योति साहू, सुषमा साहू, गरिमा वर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा एवं बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी-कर्मचारी व स्वच्छता दीदीयां उपस्थित थीं।
राजनांदगांव
नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले
राजनांदगांव। शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की। नवागांव (वार्ड क्रमांक 2) में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। इसके साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे यातायात में बाधा बन रहे आधा दर्जन ठेले-खोमचे भी हटाए गए। निगम प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अतिक्रमण दोबारा करने पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बन रही थी दीवार
जानकारी के अनुसार, नवागांव के पीपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप प्रकाश पाटिल द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर ठेला रखा गया था और पक्की दीवार का निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देशानुसार अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने जेसीबी (पीला पंजा) की मदद से अवैध रूप से बनाई जा रही दीवार को ध्वस्त कर दिया और शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया।
फ्लाई ओवर के नीचे से हटाए गए 6 ठेले
नवागांव में कार्यवाही के बाद उप अभियंता तिलकराज ध्रुव, मोनेन्द्र साठिया, सहायक उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी और अमला जेसीबी व टिप्पर के साथ फ्लाई ओवर के नीचे ठाकुर प्यारेलाल स्कूल के सामने पहुंचा। यहां अनाधिकृत रूप से सड़क व आवागमन बाधित कर रहे 6 ठेले-खोमचों को हटाया गया। कार्रवाई को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपने ठेले पीछे कर लिए। इस दौरान राजस्व व लोककर्म विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बारिश में पानी निकासी व सफाई को लेकर निगम सख्त
नगर निगम इन दिनों बारिश के मद्देनजर विशेष अभियान चला रहा है। नालियों में पानी की निकासी सुगम बनाने और सड़कों पर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत नाली और सड़कों को जाम कर रखे गए बिल्डिंग मटेरियल और मलबे (मलमा मंडप के तहत) को भी हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
यातायात बाधित करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: आयुक्त
नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने नागरिकों और व्यापारियों से शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़कों और मुख्य चौक-चौराहों पर ठेला-खोमचा लगाने से न सिर्फ यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नालियों के ऊपर अतिक्रमण से जलभराव की समस्या पैदा होती है। व्यापारी और नागरिक स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा निगम बिना पूर्व सूचना के जब्ती और भारी जुर्माने की कार्यवाही करेगा।
राजनांदगांव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को विपिन यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव अपने साथी कांग्रेसजनों के साथ रायपुर स्थित राजीव भवन पहुँचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विपिन यादव ने दीपक बैज को गुलदस्ता भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं सफल नेतृत्व की कामना की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
विपिन यादव ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठा रही है। संगठन लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आमजन की आवाज बनकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता का विश्वास लगातार बढ़ेगा।
इस अवसर पर राहुल तिवारी, पंकज बांधव, रितेश जैन, चुम्मन साहू अछोली, जनपद सदस्य सीमा यादव, जितेंद्र सिंह भाटिया, चुम्मन साहू, मतीन खान, प्रकाश शर्मा, अमित अग्रवाल, राजू सिंह राजपूत, भीखम देवांगन, रजिल कुरैशी एवं पन्ना लाल देवांगन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने दीपक बैज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते हुए और अधिक मजबूत होगा।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
