Connect with us

रायपुर

फिजिक्स ओलंपियाड : करणी सेना के छग अध्यक्ष तोमर क्यूँ हुए प्रसन्न ?

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सँभाल रहे सँगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने फिजिक्स ओलंपियाड में मिली स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने इतिहास रचने वाले भारतीय दल को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें भी प्रेषित की हैं.

उल्लेखनीय है कि 56 वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 का आयोजन बुकारामांगा (कोलंबिया) में 4 से 12 जुलाई के मध्य हुआ था.

* विश्व की पहली पायदान हासिल की

इस आयोजन में शामिल हुए भारतीय लड़कों की स्वर्णिम सफलता ने दोहरा काम किया है. एक तो उसने पदक प्राप्त किए ही दूसरी ओर हिंदुस्तान को पहली पायदान भी दिला दी. तोमर इसी बात से बेहद प्रसन्न हैं.

इस आयोजन में विश्व के कुलजमा 87 देशों के प्रतिभागी शामिल हुए थे. भारत के सभी पाँच प्रतिभागी विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं.

ताइवान, दक्षिण कोरिया, रूस, कजाकिस्तान और चीन के साथ मिलकर भारत के दल को पहली रैंक मिलने का क्षत्रिय करणी सेना ने स्वागत किया है.

इसके छग अध्यक्ष तोमर ने 381 प्रतिभागी विद्यार्थियों में शामिल भारतीय दल के कनिष्क जैन (पुणे, महाराष्ट्र), रिद्धेश अनंत बेंडले (इँदौर, मध्य प्रदेश), ऋषित गर्ग (द्वारका, नई दिल्ली), श्रेष्ठ सुरैया (मुँबई, महाराष्ट्र), स्वरित जोशी (अहमदाबाद, गुजरात) को स्वर्णिम बताया है.

इन्हीं पाँचों प्रतिभागी विद्यार्थियों ने वर्ष 2018 के बाद भारत को मुस्कुराने का मौका इस साल आयोजन के दौरान दिया. तब भी पाँच स्वर्ण पदक जीतकर भारत पहली पायदान पर आया था.

ज्ञात हो कि, तब लिस्बन (पुर्तगाल) में अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड के 49वें सँस्करण का आयोजन हुआ था. तब कोलकाता के सिद्धार्थ तिवारी, जयपुर के पवन गोयल, राजकोट के निशांत अभांगी,कोटा के लय जैन, मुँबई के भास्कर गुप्ता ने सोना अर्जित किया था.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नीरू ढांडा की जीत कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना : करणी सेना

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने 26 वर्षीय सुश्री नीरू ढांडा की स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता जताई है. सँगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस जीत को कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना बताया है.

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) द्वारा इटली के लोनाटो शहर में शॉटगन वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन हाल में हुआ था. स्पर्धा में शामिल रहीं सुश्री नीरू ढांडा ने इतिहास रचने वाली जीत दर्ज की थी.

* भारत की पहली शूटर जो जीत लाईं स्वर्ण पदक

श्री शेखावत व श्री तोमर ने सुश्री ढांडा की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि वह भारत की पहली शूटर हैं जिन्हें इस इवेंट में स्वर्णिम सफलता मिली है. इस जीत को महिलाओं को नई दिशा देने वाला बताया जा रहा है.

दोनों महानुभावों ने सुश्री ढांडा की जीत पर बोलते हुए कहा है कि उन्होंने हिंदुस्तान
के साथ ही अपनी जन्मभूमि हरियाणा, कर्मभूमि मध्यप्रदेश का भी मान सम्मान बढा़या है.

ज्ञात हो कि उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले के संगतपुरा गाँव में वर्ष 2000 के आसपास हुआ था. फिलहाल वह अपने परिवार सहित मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शिफ्ट हो चुकी हैं.

यहाँ वह सेना की आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू (इंदौर) में प्रशिक्षण लेती हैं. वह भारतीय सेना के ‘कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस’ से बतौर नायब सूबेदार जुडी़ हुई हैं. शीघ्र ही वह सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो जाएँगी.

करणी सेना के द्वारा सुश्री ढांडा के सम्मान की इच्छा जताई गई है. श्री शेखावत व श्री तोमर ने इसकी अनुमति के लिए उनके परिजनों सहित उस मिलिट्री यूनिट से सँपर्क साधने की तैयारी प्रारँभ कर दी है जहाँ वह पदस्थ हैं.

दोनों ने हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात का भी उल्लेख किया है. कन्या भ्रूण हत्या के मामलों की ओर सँकेत करते हुए कहा कि इसका व्यापक सामाजिक प्रभाव हरियाणा में देखा जा सकता है.

हरियाणा वह राज्य है जहाँ प्रति हजार लड़कों के पीछे महज 895 लड़कियाँ ही जिंदा रह पाती हैं. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के कारण सुधार तो आया है, लेकिन आँकडे़ पूरी तरह सँतुलित नहीं हो पाए हैं.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षद्वय श्री शेखाबत – श्री तोमर कहते हैं कि सुश्री ढांडा की स्वर्णिम सफलता कन्या भ्रूण हत्या के मुँह पर एक करारा तमाचा है. साथ ही उनकी सफलता ने माँ करणी, माँ भगवती, माँ दुर्गा जैसी देवियों जैसी कन्याओं को देश की असली ताकत बताया है.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?

Published

on

रायपुर. 19 जुलाई के नजदीक आते ही एक बार फिर से तिहरा हत्याकाँड़, क्षत्रिय करणी सेना. डा. राजसिंह शेखावत, वीरेन्द्र सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला जैसे नाम मीडिया में तैरने लगे हैं. अपनी बची – खुची आबरू बचाने राज्य शासन कोरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) व नगर निरीक्षक (टीआई) पर कार्रवाई का भले ही दँभ भर ले लेकिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के मामले में उसका मौन बहुत कुछ उजागर किए जा रहा है.

उल्लेखनीय है, कि इस हत्याकाँड़ के बाद से सवर्ण समाज, क्षत्रिय समाज सहित 36 कौम में जबरदस्त आक्रोश है. 29 जून को मृतकों के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान यह आक्रोश परिलक्षित हुआ था.

0 शेखावत – तोमर ने भरी थी हुँकार

क्षत्रिय करणी सेना सहित सवर्णों ने इस हत्याकाँड़ को अपने पर हमला माना है. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर मामले में कोरिया न्याय यात्रा के दौरान हुँकार भर चुके हैं.

शेखावत व तोमर के साथ सैकड़ों की सँख्या में कोरिया न्याय यात्रा के बैनर तले पहुँचे करणी सैनिक अब 19 जुलाई को श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन करने की तैयारी में लगे हुए हैं. वह तारीख सिर पर आ गई है.

इसकी घोषणा पीडित परिवार व उसके मुखिया श्री राजेंद्र सिंह की सहमति पर हुई थी. शनिवार को अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर लाइव हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने इसका उल्लेख करते हुए सैनिकों, समाज के लोगों सहित 36 कौम से पुनः अनुमति माँगी थी.

उधर, कोरिया एसपी रहे रविकुमार कुर्रे बदल दिए गए हैं. वह 13 दिसँबर 2024 से कोरिया में पदस्थ थे इस कारण इसे उन पर कार्रवाई मानना गलत होगा.

आईपीएस कुर्रे के स्थान पर राजधानी रायपुर से आईपीएस हरीश राठौर कोरिया एसपी के रूप में स्थानाँतरित किए गए हैं. वह फिलहाल सीएम सिक्योरिटी में एसपी के पद पर थे.

कुर्रे व राठौर का नाम 10 जुलाई को जारी हुई आईपीएस ट्राँसफर लिस्ट में था जोकि 24 अफसरों के तबादले से जुडी है. इसमें 12 जिलों के कप्तान बदले जाने की सूचना थी.

इसी तरह सोनहत के थाना प्रभारी रहे विनोद पासवान का भी स्थानांतरण हो गया है. उनका नाम उस 64 निरीक्षकों की सूची में शामिल है जोकि 8 जुलाई को जारी हुई थी. वह नारायणपुर भेजे गए हैं.

शासन – प्रशासन इसे कार्रवाई बताता फिरे लेकिन इस मामले में उसके हाथ पैर फूलते नज़र आ रहे हैं. दरअसल, 13 जुलाई यानिकि सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारँभ हो गया है.

विपक्ष से इतनी तो उम्मीद की ही जा सकती है कि वह पूरे मुद्दे को गँभीरता के साथ उठाएगा. तीन व्यक्तियों को इस तरह दर्दनाक तरीके से जिंदा जला दिए जाने के बाद सरकार के पास बोलने – बताने के अवसर ही नहीं रहे हैं.

ऊपर से क्षत्रिय करणी सेना के तेवर को देखते हुए उसकी रहस्यमयी चुप्पी शासन – प्रशासन को बैचैन किए जा रही है. उसे इस बात की कोई जानकारी ही नहीं मिल पा रही है कि इस तिहरे हत्याकाँड़ को लेकर सेना की क्या तैयारी है.

बहरहाल, माना जा रहा है कि सबकुछ पीडित परिजनों की मँशा पर ही निर्भर है. यदि उसने लडा़ई जारी रखने का निर्णय लिया तो फिर 19 जुलाई को हरहाल में श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन होगा.

… और यदि ऐसा होता है तो फिर एक बार कोरिया नेशनल मीडिया में सुर्खियाँ बटोरेगा. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर अपने सैनिकों के साथ पुनः कोरिया में गरजते नज़र आएँगे.

0 भौगोलिक परिस्थिति और घटनाचक्र :

01. छत्तीसगढ़ के उत्तर – पश्चिमी भाग में कोरिया जिला स्थित है.

02. कोरिया जिला सरगुजा सँभाग अँतर्गत आता है.

03. बैकुंठपुर में जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है.

04. बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा में सोनहत थाना स्थित है.

05. देश में चर्चित तिहरा हत्या काँड़ इसी सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई (कटगोड़ी) गाँव में हुआ था.

06. जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा की ओर घटनास्थल पड़ता है.

07. घटनास्थल की दूरी बैकुंठपुर से तकरीबन 30 किमी है.

08. 16 जून 2026 की रात को जनपद पँचायत सोनहत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत उर्फ़ लल्ला सिंह गहरवार जिंदा जला दिए गए थे.

09. उनके साथ ही नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह भी जिंदा जल मरे थे.

10. गँभीर रुप से घायल योगेंद्रसिंह चौहान (65), मयंँक सिंह इस हत्याकाँड़ में किसी तरह बचे थे.

11. मामले की पुलिस रपट सोनहत थाना में 17 जून 2026 को दर्ज की गई थी.

12. रपट अनुसार 25 – 30 आरोपियों ने इस हत्याकाँड़ को अँजाम दिया था.

13. अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी नामक आरोपियों को सोनहत पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार किया था.

14. 20 जून 2026 को मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशान त्रिपाठी नामक आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण किया था.

15. 23 जून को पुलिस ने मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी को गिरफ्तार किया था.

16. मामले में पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने सहित शासन – प्रशासन पर गँभीर आरोप लगते रहे हैं.

17. कोरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुश्री सुरेखा चौबे पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाना चर्चा का विषय है.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बिरसा मुंडा जयंती पर युवाओं को मिला समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

Published

on

रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंगलवार को ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और आदिवासी समाज से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने की। शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, युवा एवं विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

डॉ. साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और आत्मविश्वास के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि वह सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में जागरूकता फैलाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके नेतृत्व में चला जनआंदोलन आज भी सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था ने भविष्य में भी भगवान बिरसा मुंडा के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान और संगोष्ठियों के आयोजन की घोषणा की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की शपथ ली। साथ ही उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Continue Reading

Trending