Connect with us

अपराध

पति ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, 48 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

Published

on

राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 48 घंटे में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी और हत्या को छिपाने के लिए शातिर तरीके से साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की थी।
दिनांक 22 फरवरी 2026 को थाना डोंगरगढ़ को सूचना मिली कि ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में एक अज्ञात महिला की लाश पाई गई है। महिला के सिर पर पत्थर से वार किया गया था, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर मृतिका की पहचान पुर्णिमा नेताम (35) के रूप में कीए जो राजनांदगांव के रविदास नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान मृतिका के पति सुनील वंजारी पर संदेह जताया, जो घटना के बाद से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद था।
पुलिस ने गहन तलाशी अभियान चलाया और सुनील वंजारी को डोंगरगांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी ज्योतिष सिंह नेताम के साथ मिलकर 21 फरवरी 2026 को अपनी पत्नी को बाबा आम बगीचा ले जाकर पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद सुनील ने खून से सने कपड़े अपने दोस्त नीलकंठ साहू को दिए, ताकि वह उन्हें जलाकर साक्ष्य नष्ट कर सके।
आरोपी सुनील वंजारी, ज्योतिष सिंह नेताम और नीलकंठ साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरे मामले में थाना डोंगरगढ़ के निरीक्षक संतोष जायसवाल, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार और पुलिस टीम के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा

Published

on

राजनांदगांव। शहर को नशामुक्त बनाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने, पिलाने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले तीन अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब, नगदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा स्कूटी जब्त की है।

एक्टिवा से शराब सप्लाई कर रहा था आरोपी राकेश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (13 जुलाई) की रात चिखली चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौरीनगर मोड़ के पास एक युवक अपनी स्कूटी पर अवैध रूप से शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राकेश देवांगन (उम्र 27 वर्ष) निवासी तिलई रानी (सायकल स्टोर्स के पास) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से:

सुपर 36 देशी मदिरा प्लेन: 15 पौवा (कुल 2.700 बल्क लीटर), कीमत करीब 1200 रुपये।

बिक्री रकम: नगद 300 रुपये।

परिवहन में प्रयुक्त वाहन: एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक सीजी 08 एसी 4559), कीमत करीब 20,000 रुपये।

पुलिस ने कुल 21,500 रुपये का मशरुका जब्त कर आरोपी राकेश देवांगन के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पीने और पिलाने वालों पर भी गिहरी गाज
इसी अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने वालों को साधन (अड्डा) मुहैया कराने वाले आरोपी बालाजी गायकवाड़ (उम्र 40 वर्ष) निवासी गौरीनगर के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

वहीं, सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले आरोपी शेखर वर्मा (उम्र 60 वर्ष) निवासी डिलापहरी (सुकुलदैहान) के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिली सफलता
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई को सफल बनाने में चिखली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

अपराध

नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके नंदई चौक पर धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक शातिर बदमाश को बसंतपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का घातक चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सार्वजनिक स्थान पर फैला रहा था दहशत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं एएसपी कीर्तन राठौर व सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली कि नंदई चौक पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में ले लिया।

सोनकरपारा का रहने वाला है आरोपी
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तुलाराम सोनकर (उम्र 37 वर्ष), निवासी सोनकरपारा (नंदई चौक) बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी तुलाराम के खिलाफ बसंतपुर थाने में अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना बसंतपुर के उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हीरामणी चन्द्रा, आरक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास, लक्ष्मण नेताम एवं महिला आरक्षक अनुपमा चन्द्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी सख्ती

बसंतपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त दंडात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

राजनांदगांव में भारी पुलिस बल की कॉम्बिंग गश्त, 89 असामाजिक तत्व खंगाले

Published

on

राजनांदगांव। शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में सोमवार (13 जुलाई) की रात 9 बजे से देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त की गई। इस औचक कार्रवाई से अपराधियों और उपद्रवियों में हड़कंप मच गया।

5 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में उतरीं 4 टीमें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मैदानी मार्गदर्शन में इस अभियान को बेहद गोपनीय और सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। कॉम्बिंग गश्त के लिए 5 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 11 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 110 पुलिस जवानों की 4 विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर कुल 89 गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, माफी बदमाशों, स्थायी वारंटियों और संदिग्ध किशोरों की सघन चेकिंग की।

घर-घर जाकर दी कड़ी समझाइश, गतिविधियों पर पैनी नजर
पुलिस टीमों ने न केवल सार्वजनिक स्थानों की तलाशी ली, बल्कि चिन्हित बदमाशों के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनकी मौजूदगी की तस्दीक की। इस दौरान पुलिस ने सभी को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि:

वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।

रात को समय पर अपने घरों में उपस्थित रहें और बेवजह बाहर न घूमें।

शराब का सेवन कर किसी भी प्रकार का विवाद या लड़ाई-झगड़ा न करें।

चार थाना क्षेत्रों के इन इलाकों में रही पुलिस की पैनी नजर
यह विशेष कॉम्बिंग गश्त शहर के चार प्रमुख थाना व चौकी क्षेत्रों में एक साथ चलाई गई, जिसका ब्योरा इस प्रकार है:

थाना बसंतपुर क्षेत्र: कुआं चौक, नंदई चौक, इंदिरा नगर चौक, क्लब चौक, बसंतपुर, शिवनगर और बंगाली चॉल में दबिश देकर 20 बदमाशों की जांच की गई।

चौकी चिखली क्षेत्र: सोलाखोली, नवागांव, बापूटोला, स्टेशनपारा, गौरीनगर और मोतीपुर आदि क्षेत्रों में 25 असामाजिक तत्वों की तस्दीक की गई।

थाना कोतवाली क्षेत्र: लखोली सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में कुल 16 गुंडा-बदमाशों और माफी बदमाशों की लिस्ट खंगाली गई।

थाना लालबाग क्षेत्र: पेंड्री बस्ती और पेंड्री अटल आवास जैसे क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त कर कुल 28 असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

कानून तोड़ा तो होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई
राजनांदगांव पुलिस ने इस व्यापक कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि कोई भी बदमाश दोबारा किसी अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर की सुरक्षा के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Continue Reading

Trending