Connect with us

राजनांदगांव

हर वर्ग के सपनों को साकार करने वाला जनहितैषी बजट : शीला टाकेश सिन्हा

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट को जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प पत्र बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं, बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है, जो गांव से लेकर शहर तक समान रूप से प्रगति की नई राह प्रशस्त करेगा।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग की आवश्यकताओं का गंभीरता से ध्यान रखा गया है। सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक उसकी रोशनी पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार समावेशी विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रावधान किसानों के जीवन में स्थिरता और समृद्धि लाएंगे। सिंचाई, समर्थन मूल्य, भंडारण और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे कदम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक रूप से अधिक सशक्त होगा। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान राज्य को नई ऊर्जा देंगे। नई औद्योगिक संभावनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की प्रगति को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में किए गए प्रावधान सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाते हैं। स्व सहायता समूहों को बढ़ावा, मातृत्व लाभ योजनाएं और सुरक्षा से जुड़े कदम महिलाओं को आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना पर बढ़ाया गया। निवेश छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयाम देगा। बेहतर अस्पताल, आधुनिक स्कूल, सड़कों और पुलों का विस्तार प्रदेश को समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।
अंत में श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक मजबूत और निर्णायक कदम है। यह बजट प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी और पारदर्शिता के साथ यह बजट राज्य को प्रगति और समृद्धि के नए शिखर पर पहुंचाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले

Published

on

राजनांदगांव। शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की। नवागांव (वार्ड क्रमांक 2) में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। इसके साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे यातायात में बाधा बन रहे आधा दर्जन ठेले-खोमचे भी हटाए गए। निगम प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अतिक्रमण दोबारा करने पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बन रही थी दीवार
जानकारी के अनुसार, नवागांव के पीपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप प्रकाश पाटिल द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर ठेला रखा गया था और पक्की दीवार का निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देशानुसार अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने जेसीबी (पीला पंजा) की मदद से अवैध रूप से बनाई जा रही दीवार को ध्वस्त कर दिया और शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया।

फ्लाई ओवर के नीचे से हटाए गए 6 ठेले
नवागांव में कार्यवाही के बाद उप अभियंता तिलकराज ध्रुव, मोनेन्द्र साठिया, सहायक उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी और अमला जेसीबी व टिप्पर के साथ फ्लाई ओवर के नीचे ठाकुर प्यारेलाल स्कूल के सामने पहुंचा। यहां अनाधिकृत रूप से सड़क व आवागमन बाधित कर रहे 6 ठेले-खोमचों को हटाया गया। कार्रवाई को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपने ठेले पीछे कर लिए। इस दौरान राजस्व व लोककर्म विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

बारिश में पानी निकासी व सफाई को लेकर निगम सख्त
नगर निगम इन दिनों बारिश के मद्देनजर विशेष अभियान चला रहा है। नालियों में पानी की निकासी सुगम बनाने और सड़कों पर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत नाली और सड़कों को जाम कर रखे गए बिल्डिंग मटेरियल और मलबे (मलमा मंडप के तहत) को भी हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

यातायात बाधित करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: आयुक्त
नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने नागरिकों और व्यापारियों से शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़कों और मुख्य चौक-चौराहों पर ठेला-खोमचा लगाने से न सिर्फ यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नालियों के ऊपर अतिक्रमण से जलभराव की समस्या पैदा होती है। व्यापारी और नागरिक स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा निगम बिना पूर्व सूचना के जब्ती और भारी जुर्माने की कार्यवाही करेगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को विपिन यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव अपने साथी कांग्रेसजनों के साथ रायपुर स्थित राजीव भवन पहुँचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विपिन यादव ने दीपक बैज को गुलदस्ता भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं सफल नेतृत्व की कामना की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
विपिन यादव ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठा रही है। संगठन लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आमजन की आवाज बनकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता का विश्वास लगातार बढ़ेगा।
इस अवसर पर राहुल तिवारी, पंकज बांधव, रितेश जैन, चुम्मन साहू अछोली, जनपद सदस्य सीमा यादव, जितेंद्र सिंह भाटिया, चुम्मन साहू, मतीन खान, प्रकाश शर्मा, अमित अग्रवाल, राजू सिंह राजपूत, भीखम देवांगन, रजिल कुरैशी एवं पन्ना लाल देवांगन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने दीपक बैज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते हुए और अधिक मजबूत होगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने का आरोप : जोगी कांग्रेस नेता शमसुल ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉर्डिनेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

Published

on

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रायपुर की शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी ‘इनोवसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप को तत्काल पद से हटाने और उसे ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है। आरोप है कि कॉर्डिनेटर ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह रसूखदार पद हासिल किया है।

थानेदार के लिखित पत्र से खुला फर्जीवाड़े का राज
जोगी कांग्रेस के नेता शमसुल आलम ने बताया कि कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप ने नौकरी के दौरान जो पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र विभाग में जमा किया था, वह पूरी तरह जाली है। इस मामले की शिकायत जब पुलिस से की गई, तो मोवा (पंडरी) थाना प्रभारी ने लिखित में लेटर जारी कर स्पष्ट कर दिया कि उनके थाने से परितोष कश्यप को ऐसा कोई प्रमाणपत्र जारी ही नहीं किया गया है। जोगी कांग्रेस ने इसी पुलिसिया लेटर की कॉपी आबकारी अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आबकारी अधिकारी बोले- करेंगे जांच, जोगी कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने के दौरान रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, शमसुल आलम ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी दस्तावेज जमा करने वाले कॉर्डिनेटर के खिलाफ जल्द एक्शन नहीं लिया गया, तो अजीत जोगी युवा मोर्चा उग्र प्रदर्शन करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending