Connect with us

राजनांदगांव

स्कूली बच्चों के दुपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Published

on

राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने जनदर्शन में स्कूली छात्र-छात्राओं के दुपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। स्कूली छात्र-छात्राओं को दुपहिया वाहन चलाते देखे जाने पर, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को पहले समझाईश देने और प्रतिबंध का उल्लंघन होने की स्थिति में अभिभावकों और स्कूल प्रशासन पर भी कार्यवाही करने की मांग की है।
उक्तशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश लोहमार और शहर अध्यक्ष राजा ताम्रकार ने संयुक्त रूप से बताया कि, स्कूली छात्र-छात्राओं को दुपहिया वाहन चलाते देखना, उन्हें घर से स्कूल तक और स्कूल से वापस घर जाते देखना यह बात आम हो गई है और इसकी स्थाई रोकथाम के लिए जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन की तरफ से अब तक कोई प्रयास भी नहीं किए गए हैं।
आगे उन्होंने कहा किए सामान्यतः स्कूलों में बारहवीं तक की कक्षाएं लगती है और प्रायः बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं की उम्र सोलह सत्रह वर्ष तक की होती है। इन स्कूली बच्चों के पास दुपहिया वाहन चलाने का कोई लाइसेंस भी नहीं होता, बावजूद वाहन चलाने पर कोई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी नहीं की जाती है।
हिन्दू युवा मंच ने प्रशासन से सवाल किया है कि, जब लाइसेंस के अभाव में आम नागरिकों पर चलानी कार्यवाही होती है, तब इन छात्र-छात्राओं को भला किस महान कार्य के लिए छूट दी जाती है। ये स्कूली छात्र-छात्राएं, विशेषकर लड़के तेज रफ्तार से और लापरवाहीपूर्वक दुपहिया वाहन चलाते है, अपने सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाते, बच्चे देश का भविष्य होते हैं, ऐसे में यदि तेज रफ्तार से और लापरवाहीपूर्वक दुपहिया वाहन चलाते समय कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी भला कौन लेगा। वैसे इसे अनहोनी न कहकर, जानबूझकर जोखिम मोल लेना और बिन बुलाई दुर्घटना को न्यौता देना कहना ज्यादा सही होगा। ऐसा भी नहीं है कि, उक्त विषय की जानकारी जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन को न हो, यदा कदा इन्होंने भी स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म में वाहन चलाते स्वाभाविक तौर पर देखा होगा। बावजूद उन पर किसी भी प्रकार की चलानी कार्यवाही न करना प्रशासन की मौन सहमति ही कही जाएगी। आँखें मूंदने की बजाय बच्चों के पालकों और स्कूल प्रशासन को इसके लिए सख्त हिदायत दी जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए अभिभावकों और स्कूल प्रशासन पर भी चलानी और दंडात्मक दोनों ही कार्यवाहियां की जानी चाहिए। साथ ही लापरवाहीपूर्वक और तेज रफ्तार से स्कूली छात्र-छात्राओं के दुपहिया वाहन की ठोकर से किसी मासूम या बेगुनाह के घायल होने की स्थिति में दुर्घटना का जिम्मेदार उनके अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को मानकर, बड़े जुर्माने और कड़े दण्ड से दंडित कर साथ ही मुआवजे की भरपाई कराकर, पीड़ित को राहत दिलाई जानी चाहिए। इसका सकारात्मक प्रभाव यह पड़ेगा किए कानूनी कसावट बनी रहेगी और अभिभावक, बालिग होने के बाद ही अपने बच्चों को वाहन चलाने देंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले

Published

on

राजनांदगांव। शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की। नवागांव (वार्ड क्रमांक 2) में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। इसके साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे यातायात में बाधा बन रहे आधा दर्जन ठेले-खोमचे भी हटाए गए। निगम प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अतिक्रमण दोबारा करने पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बन रही थी दीवार
जानकारी के अनुसार, नवागांव के पीपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप प्रकाश पाटिल द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर ठेला रखा गया था और पक्की दीवार का निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देशानुसार अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने जेसीबी (पीला पंजा) की मदद से अवैध रूप से बनाई जा रही दीवार को ध्वस्त कर दिया और शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया।

फ्लाई ओवर के नीचे से हटाए गए 6 ठेले
नवागांव में कार्यवाही के बाद उप अभियंता तिलकराज ध्रुव, मोनेन्द्र साठिया, सहायक उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी और अमला जेसीबी व टिप्पर के साथ फ्लाई ओवर के नीचे ठाकुर प्यारेलाल स्कूल के सामने पहुंचा। यहां अनाधिकृत रूप से सड़क व आवागमन बाधित कर रहे 6 ठेले-खोमचों को हटाया गया। कार्रवाई को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपने ठेले पीछे कर लिए। इस दौरान राजस्व व लोककर्म विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

बारिश में पानी निकासी व सफाई को लेकर निगम सख्त
नगर निगम इन दिनों बारिश के मद्देनजर विशेष अभियान चला रहा है। नालियों में पानी की निकासी सुगम बनाने और सड़कों पर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत नाली और सड़कों को जाम कर रखे गए बिल्डिंग मटेरियल और मलबे (मलमा मंडप के तहत) को भी हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

यातायात बाधित करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: आयुक्त
नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने नागरिकों और व्यापारियों से शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़कों और मुख्य चौक-चौराहों पर ठेला-खोमचा लगाने से न सिर्फ यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नालियों के ऊपर अतिक्रमण से जलभराव की समस्या पैदा होती है। व्यापारी और नागरिक स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा निगम बिना पूर्व सूचना के जब्ती और भारी जुर्माने की कार्यवाही करेगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को विपिन यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव अपने साथी कांग्रेसजनों के साथ रायपुर स्थित राजीव भवन पहुँचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विपिन यादव ने दीपक बैज को गुलदस्ता भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं सफल नेतृत्व की कामना की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
विपिन यादव ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठा रही है। संगठन लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आमजन की आवाज बनकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता का विश्वास लगातार बढ़ेगा।
इस अवसर पर राहुल तिवारी, पंकज बांधव, रितेश जैन, चुम्मन साहू अछोली, जनपद सदस्य सीमा यादव, जितेंद्र सिंह भाटिया, चुम्मन साहू, मतीन खान, प्रकाश शर्मा, अमित अग्रवाल, राजू सिंह राजपूत, भीखम देवांगन, रजिल कुरैशी एवं पन्ना लाल देवांगन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने दीपक बैज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते हुए और अधिक मजबूत होगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने का आरोप : जोगी कांग्रेस नेता शमसुल ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉर्डिनेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

Published

on

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रायपुर की शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी ‘इनोवसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप को तत्काल पद से हटाने और उसे ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है। आरोप है कि कॉर्डिनेटर ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह रसूखदार पद हासिल किया है।

थानेदार के लिखित पत्र से खुला फर्जीवाड़े का राज
जोगी कांग्रेस के नेता शमसुल आलम ने बताया कि कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप ने नौकरी के दौरान जो पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र विभाग में जमा किया था, वह पूरी तरह जाली है। इस मामले की शिकायत जब पुलिस से की गई, तो मोवा (पंडरी) थाना प्रभारी ने लिखित में लेटर जारी कर स्पष्ट कर दिया कि उनके थाने से परितोष कश्यप को ऐसा कोई प्रमाणपत्र जारी ही नहीं किया गया है। जोगी कांग्रेस ने इसी पुलिसिया लेटर की कॉपी आबकारी अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आबकारी अधिकारी बोले- करेंगे जांच, जोगी कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने के दौरान रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, शमसुल आलम ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी दस्तावेज जमा करने वाले कॉर्डिनेटर के खिलाफ जल्द एक्शन नहीं लिया गया, तो अजीत जोगी युवा मोर्चा उग्र प्रदर्शन करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending