Connect with us

राजनांदगांव

हत्या के प्रयास के आरोपी को ट्रेन से फरार होते हुए गोंदिया में दबोचा, पुलिस की तेज कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गोंदिया में गिरफ्तार किया है। यह आरोपी घटना के बाद ट्रेन से फरार हो गया था, लेकिन राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महाराष्ट्र के गोंदिया से दबोच लिया।
24 फरवरी 2026 को पेंड्री अस्पताल से सूचना मिली कि आदित्य कुमार मार नामक युवक पर हसिया से प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना लालबाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और मामले की विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं अलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी उदय सिन्हा उर्फ राज (22), निवासी स्टेशन बांकल, थाना लालबाग, घटना के बाद ट्रेन से फरार हो गया था।
इसके बाद थाना लालबाग, बागनदी, आरपीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की खोज शुरू की। टीम ने समन्वित रणनीति अपनाते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ त्वरित, कठोर और निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सुमन जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक यशस्विनी यदु, शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक बर्मा प्रसाद, लेखराम वर्मा, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक मिलन सिंह, साइबर थाना प्रभारी विनय पम्मार और रेलवे पुलिस फोर्स का अहम योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सर्विस रोड और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस सख्त, दो दिन में 87 चालान, ₹27,300 जुर्माना वसूला

Published

on

राजनांदगांव। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। सड़कों और सर्विस रोड पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के कारण लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों के भीतर पुलिस ने नो-पार्किंग और सर्विस रोड पर खड़े 87 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 27 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में की गई।

शहर के चप्पे-चप्पे पर चला चेकिंग अभियान
यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के उन सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों को अपनी जद में लिया, जहां अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके तहत नया बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौक, महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, फव्वारा चौक, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, आजाद चौक, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, सदर लाइन, गंज चौक, चिखली ओवरब्रिज, पुराना रेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, पुलिस सहायता चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, गौरीनगर फाटक, रामदरबार चौक, भाजपा कार्यालय चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, कामठी लाइन, अंबेडकर चौक से ममता नगर मोतीपुर अंडरब्रिज, देशमुख होटल चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना तिराहा, इंदिरा नगर तिराहा, कुआं चौक, नंदई चौक, मोहारा रोड, आर.के. नगर, राज इम्पीरियल चौक, कविता कॉम्प्लेक्स, महामाया चौक तथा फरहद चौक सहित विभिन्न सर्विस रोड एवं बाजारों में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

वाहन चालकों को दी समझाइश, व्यापारियों से की अपील
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने और सड़कों पर अनावश्यक वाहन खड़े न करने की सख्त हिदायत दी।

इसके साथ ही यातायात पुलिस ने शहर के व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कराएं, ताकि व्यस्त समय में बाजार क्षेत्रों का यातायात प्रभावित न हो। सभी दुकानदारों और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने और ग्राहकों के वाहन सड़क पर खींची गई ‘व्हाइट पार्किंग पट्टी’ (निर्धारित पार्किंग क्षेत्र) के भीतर ही खड़े करवाएं।

सतत जारी रहेगी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई कोई तात्कालिक अभियान नहीं है। आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त, नियमित और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, डोंगरगांव पुलिस की 24 घंटे के भीतर कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश और गाली-गलौज के विवाद पर एक युवक पर हंसिया व डंडे से प्राणघातक हमला किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कंट्रोल रूम की सूचना पर हरकत में आई पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को जिला कंट्रोल रूम राजनांदगांव से सूचना मिली कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवानंद उर्फ देवा कोलियारे को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेंड्री में भर्ती कराया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने तत्काल एक टीम अस्पताल रवाना की।

घायल के ‘मृत्यु पूर्व कथन’ के बाद दर्ज हुआ जुर्म
अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने उपचाररत घायल देवानंद उर्फ देवा कोलियारे का मृत्यु पूर्व कथन (डाइंग डिक्लेरेशन) दर्ज किया। घायल ने अपने बयान में बताया कि 14 जुलाई की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच ग्राम कुमर्दा में पुरानी रंजिश और दरवाजा ठोकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गांव के ही ग्यारूस राम कोलियारे और उसके पुत्र पूरन कोलियारे ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हंसिया और डंडे से ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

बयान के आधार पर थाना डोंगरगांव में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 229/2026, धारा 351(2), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पिता-पुत्र ने कबूला जुर्म, भेजे गए जेल
विवेचना के दौरान पुलिस ने दबिश देकर संदेही पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 23(2) के तहत आरोपियों का मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का हंसिया और एक बांस का डंडा बरामद कर जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

ग्यारूस राम कोलियारे (58 वर्ष), साकिन कुमर्दा, थाना डोंगरगांव।

पूरन कोलिहारे (23 वर्ष), साकिन कुमर्दा, थाना डोंगरगांव।

मामला गैर-जमानती होने के कारण दोनों आरोपियों को 16 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में की गई इस त्वरित कार्रवाई में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, पीएसआई रमाकांत कुर्रे और प्रधान आरक्षक डेमन चन्द्राकर की भूमिका महत्वपूर्ण व सराहनीय रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को लगातार किया जा रहा वितरण

Published

on

राजनांदगांव। खरीफ सीजन 2026 के दौरान जिले में किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त भंडारण किया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग किसानों तक समय पर खाद-बीज पहुंचाने में जुटा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को खाद या बीज की कमी का सामना न करना पड़े।

कृषि विभाग के अनुसार खरीफ 2026 के लिए 14,331 क्विंटल बीज की मांग के मुकाबले 14,686 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है। इनमें से अब तक 13,700.82 क्विंटल बीज सहकारी समितियों एवं कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। बीज भंडारण लक्ष्य का 102 प्रतिशत, जबकि वितरण 93 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

जिले में अब तक 1,12,884.92 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई पूरी हो चुकी है। इसमें धान की बुवाई एवं रोपाई 1,11,339 हेक्टेयर रकबे में संपन्न हो चुकी है।

खरीफ फसलों के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता के तहत सहकारी क्षेत्र में 45,650 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 23,310 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध सहकारी समितियों में 45,144 मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 18,589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 92 प्रतिशत है।

कृषि विभाग के अनुसार अब तक किसानों को 23,561 मीट्रिक टन यूरिया, 8,570 मीट्रिक टन एसएसपी, 3,259 मीट्रिक टन एमओपी, 4,704 मीट्रिक टन डीएपी तथा 11,443 मीट्रिक टन एनपीके का वितरण किया जा चुका है। यह कुल उपलब्ध भंडारण का लगभग 80 प्रतिशत है।

उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने सभी सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं से किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की अपील की है।

Continue Reading

Trending