Connect with us

राजनांदगांव

विकास की किरण भाजपा राज में ही आयेगी : किरण सिंह देव

Published

on

राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत के निर्णायक मोड़ पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव घुमका पहुचे और चुनाव मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओ तथा बुथ प्रभारी वार्ड प्रभारी सहप्रभारी तथा 15 पार्षदों की बैठक ली और संगठानात्मक मैराथन बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि घुमका नगर पंचायत के सर्वागीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से लगी हुई है। आज 8 करोड़ का विकास कार्य नगर पंचायत में चल रहा है। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा एवं पार्षद भाजपा के होंगे तो आने वाले समय में घुमका का सर्वांगीण विकास होगा, कोई कार्य नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहकर सदैव ही देश का अपमान किया है, महिला आरक्षण का विरोध करने वाली कांग्रेस ने मातृशक्ति का अपमान किया है। इसलिए भाजपा ने मातृशक्ति का मान सम्मान किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के बनाई जाती हैं, इन योजनाओं में जात-पात, उच्च नीच का स्थान नहीं होता। स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान समृद्धि योजना, किसान समृद्धि योजना में भेदभाव का स्थान नहीं होता। सभी वर्ग के लिए योजनाएं चलती हैं, इसलिए भाजपा सबका-साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस एक परिवार विशेष के लिए ही बात करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में घुमका नगर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाकर सभी समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी करेगी।
इसके पूर्व घुमका के लोगों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे एवं फूल माला से स्वागत किया और फिर भाजपा कार्यालय में किरण सिंह देव ने सिंह ने पार्टी की सं संगठानात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने घुमका नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए आगामी कार्य विस्तार पद्धति को संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों को समर्पित किया और भरोसा दिलाया की अध्यक्ष प्रत्याशी किरण वर्मा के विजयी होने पर यह संकल्प पत्र मोदी जी और विष्णु देव साय की गारंटी का पत्र है। उन्होंने सभी पार्षद प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं से 1 जून को होने वाले महत्वपूर्ण चुनाव मे जुट जाने का आव्हान किया।
अपने प्रदेश अध्यक्ष को घुमका नगर पंचायत में देखकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया, सभी ने भारत माता की जयघोष के नारे लगाए और अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से चुनाव प्रभारी ललित चंद्राकार, चुनाव संचालक मधुसूदन यादव, संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र साहू, डॉ रमन सिंह विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, पूर्व विधायक रामजी भारती एवं विनोद खांडेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, राजगामी संपदा की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, जिला पंचायत सदस्य किरण बारले, नगर पंचायत डोंगरगाव अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष भरत वर्मा, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, राजेश श्यामकर, मूलचंद लोधी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महामंत्री जनक साहू, ललित साहू, नोहेन्द्र वर्मा, बहल वर्मा, केशव जंघेल, शांति निर्मलकर, लूणकरण वर्मा, रवि सिन्हा, अरुण शुक्ला, विजय सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

महापौर ने यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण : गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Published

on

राजनांदगांव। शहर में संचालित विकास कार्यों के निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने यातायात नगर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों को यातायात नगर के शेष भूखंडों का प्रीमियम निर्धारण करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखीजा, पार्षद अमित कुशवाहा, अरुण साहू, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा और निगम के तकनीकी व राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

बजट स्वीकृत होने के बाद शुरू हुआ जीर्णोद्धार
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि यातायात नगर काफी पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। इसके कायाकल्प के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे बजट में स्वीकृति मिलने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत परिसर में सड़क, नाली, पार्किंग स्थल का डामरीकरण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और हाईमास्ट लाइटें लगाने का काम होगा। इसके अलावा सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। परिसर के उद्यान में भी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, धर्मकांटा और पेट्रोल पंप के लिए दिए निर्देश
महापौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रवेश द्वार पर आगमन-निर्गमन गार्ड रूम बनाने, जलभराव वाले स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने और स्वावलंबन योजना की दुकानों के पास सीमेंटीकरण व रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक परिसर, धर्मकांटा, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों का मुआयना कर तत्काल ले-आउट तैयार करने को कहा।

चरणबद्ध काम और सतत निगरानी के आदेश
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें और प्रतिमाह समीक्षा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें।

वहीं, महापौर ने राजस्व अधिकारियों को यातायात नगर के भूखंडों की शेष प्रीमियम राशि जमा कराने तथा स्वावलंबन योजना की दुकानों के आवंटियों को अनुबंध कराकर किराया जमा करने हेतु तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के. रामटेके, प्र. सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, श्रीमती गरिमा वर्मा, राजस्व अधिकारी मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर सहित कई ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वालों पर कार्रवाई : नगर निगम ने वसूला 5-5 सौ रुपये जुर्माना

Published

on

राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साफ-सफाई और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ-साथ अब सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल व मलबा (डेब्रिस) जमा करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देश पर स्वास्थ्य अमले ने ‘मलबा मण्डप’ के तहत कार्रवाई करते हुए सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वाले दो लोगों से 5-5 सौ रुपये का जुर्माना वसूला।

आवागमन बाधित होने और गंदगी फैलने पर एक्शन
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने बताया कि कुछ नागरिकों और व्यवसायियों द्वारा सड़क पर अपने मकान या दुकान के सामने गिट्टी, रेत, मलबा और अन्य सामान रख दिया जाता है। इससे न केवल सड़क पर अतिक्रमण होता है और आवागमन बाधित होता है, बल्कि शहर की स्वच्छता भी प्रभावित होती है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता प्रतिदिन निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहा है।

दो अलग-अलग स्थानों पर वसूला गया अर्थदंड
निरीक्षण के दौरान गुरुद्वारा रोड पर जगदीश खोमानी द्वारा सड़क पर रेत-गिट्टी व बिल्डिंग मटेरियल और इलाहाबाद बैंक रोड (अवाना होटल के पास) श्रीमती अनिता बग्गा द्वारा मलबा फैलाकर रखने का मामला सामने आया। इस पर निगम अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संबंधितों से 5-5 सौ रुपये का अर्थदंड वसूला और मौके से सामग्री व मलबा हटाने की कड़ी समझाइश दी।

नियम तोड़ने पर होगी जब्ती व दंडात्मक कार्रवाई
निगम आयुक्त ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्माण सामग्री अथवा मलबा सड़क पर न फैलाएं। दुकानदार अपने सामान को दुकान की तय सीमा के भीतर ही रखें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामग्री की जब्ती के साथ-साथ आगे भी जुर्माना लगाने की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

सूर्यघर योजना के लिए वार्ड 23 में बैठक, 300 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

Published

on

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के तहत गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 23 में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों से अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की अपील की। बैठक में निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, वार्ड पार्षद राजा माखीजा और पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मंशाराम मोटलानी मौजूद रहे।

महापौर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना घरेलू बिजली बिल कम करने के साथ लोगों को अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का अवसर भी देती है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने सिंधी समाज से इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि विधायक डॉ. रमन सिंह ने जिस वार्ड में सबसे अधिक सोलर पैनल लगाए जाएंगे, उस वार्ड के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इससे वार्डवासियों को योजना से जुड़ने का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता श्री फ्लोरा ने सोलर पैनल की स्थापना, बिजली उत्पादन, स्मार्ट मीटर, बिजली खपत और रखरखाव सहित योजना की तकनीकी जानकारी दी। वहीं लीड बैंक मैनेजर मुनिष शर्मा ने योजना के तहत ऋण और ब्याज संबंधी प्रावधानों की जानकारी साझा की।

वार्ड पार्षद राजा माखीजा ने वार्ड के कम से कम 300 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य तय करने की घोषणा की। सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी वार्ड और सिंधी कॉलोनी के हर घर तक योजना पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में पूर्व पार्षद गुरूमुखदास वाधवा, अर्जुनदास पंजवानी, अवतारराम तेजवानी, राजकुमार मोटलानी, अर्जुन वाधवानी, अशोक तेजवानी, हरीश कटियारा, सत्येंद्र दास, कौशल शर्मा, रजक शर्मा सहित नगर निगम, विद्युत मंडल, बैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending