Connect with us

खेल

हरियाणा को हराकर छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य, राजनांदगांव की खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

Published

on

राजनांदगांव। उत्तर प्रदेश में आयोजित द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में टीम ने हरियाणा को रोमांचक संघर्ष में 10-9 से हराया। इस उपलब्धि में राजनांदगांव की खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने लीग और नॉकआउट चरण में दमदार खेल दिखाते हुए दिल्ली, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसी मजबूत टीमों को पराजित किया। सेमीफाइनल में टीम को चंडीगढ़ के खिलाफ कड़े मुकाबले में 11-13 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और कांस्य पदक मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
टीम की कप्तान नेहा यादव के नेतृत्व में करुणा यादव, ज्योति मंडावी, डेनिका ऐले, कनक जोगी, तनुजा मंडावी और लिशा मरकाम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम की कोच शबनम अंसारी ने खिलाड़ियों को पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतर मार्गदर्शन दिया।
छत्तीसगढ़ टीम की इस उपलब्धि पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, खेल विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, एवं सचिव प्रिंस भाटिया ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम यह सफलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि प्रदेश में स्पीड हैंडबॉल को नई पहचान दिलाने के साथ युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नीरू ढांडा की जीत कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना : करणी सेना

Published

on

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने 26 वर्षीय सुश्री नीरू ढांडा की स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता जताई है. सँगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस जीत को कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना बताया है.

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) द्वारा इटली के लोनाटो शहर में शॉटगन वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन हाल में हुआ था. स्पर्धा में शामिल रहीं सुश्री नीरू ढांडा ने इतिहास रचने वाली जीत दर्ज की थी.

* भारत की पहली शूटर जो जीत लाईं स्वर्ण पदक

श्री शेखावत व श्री तोमर ने सुश्री ढांडा की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि वह भारत की पहली शूटर हैं जिन्हें इस इवेंट में स्वर्णिम सफलता मिली है. इस जीत को महिलाओं को नई दिशा देने वाला बताया जा रहा है.

दोनों महानुभावों ने सुश्री ढांडा की जीत पर बोलते हुए कहा है कि उन्होंने हिंदुस्तान
के साथ ही अपनी जन्मभूमि हरियाणा, कर्मभूमि मध्यप्रदेश का भी मान सम्मान बढा़या है.

ज्ञात हो कि उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले के संगतपुरा गाँव में वर्ष 2000 के आसपास हुआ था. फिलहाल वह अपने परिवार सहित मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शिफ्ट हो चुकी हैं.

यहाँ वह सेना की आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू (इंदौर) में प्रशिक्षण लेती हैं. वह भारतीय सेना के ‘कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस’ से बतौर नायब सूबेदार जुडी़ हुई हैं. शीघ्र ही वह सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो जाएँगी.

करणी सेना के द्वारा सुश्री ढांडा के सम्मान की इच्छा जताई गई है. श्री शेखावत व श्री तोमर ने इसकी अनुमति के लिए उनके परिजनों सहित उस मिलिट्री यूनिट से सँपर्क साधने की तैयारी प्रारँभ कर दी है जहाँ वह पदस्थ हैं.

दोनों ने हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात का भी उल्लेख किया है. कन्या भ्रूण हत्या के मामलों की ओर सँकेत करते हुए कहा कि इसका व्यापक सामाजिक प्रभाव हरियाणा में देखा जा सकता है.

हरियाणा वह राज्य है जहाँ प्रति हजार लड़कों के पीछे महज 895 लड़कियाँ ही जिंदा रह पाती हैं. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के कारण सुधार तो आया है, लेकिन आँकडे़ पूरी तरह सँतुलित नहीं हो पाए हैं.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षद्वय श्री शेखाबत – श्री तोमर कहते हैं कि सुश्री ढांडा की स्वर्णिम सफलता कन्या भ्रूण हत्या के मुँह पर एक करारा तमाचा है. साथ ही उनकी सफलता ने माँ करणी, माँ भगवती, माँ दुर्गा जैसी देवियों जैसी कन्याओं को देश की असली ताकत बताया है.

Continue Reading

खेल

शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव द्वारा आयोजित मानसून हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। रोमांचक फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर ने राजनांदगांव इलेवन को शूटआउट में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन, भूषण साव, पार्षद छोटेलाल रामटेके, रामावतार जोशी, अजय झा एवं शेख महबूब कुरैशी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि फिरोज अंसारी ने कहा कि मानसून हॉकी लीग युवा खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने का उत्कृष्ट मंच है। नियमित प्रतिस्पर्धा से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और समर्पण के साथ निरंतर अभ्यास करने की अपील की।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शुरुआती तीन क्वार्टर तक राजनांदगांव इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 की बढ़त बना ली थी। चौथे क्वार्टर में खेलो इंडिया सेंटर ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागकर मुकाबला 3-3 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद निर्णय शूटआउट से हुआ, जिसमें खेलो इंडिया सेंटर ने 4-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में निर्णायक की भूमिका किशोर धीवर, राजेश निर्मलकर और संदीप यादव ने निभाई।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। व्यक्तिगत पुरस्कारों में हेमन देवांगन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, धनंजय यादव को बेस्ट डिफेंडर, काव्यांश यादव को बेस्ट फॉरवर्ड तथा दक्ष चौबे को बेस्ट गोलकीपर चुना गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं खेलो इंडिया सेंटर के कोच शकील अहमद ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेंद्र ठाकुरए बालमुकुंद पटेल, गुणवंत पटेल, जावेद खान, दीपक यादव, विकास वैष्णव, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कमल चौरसिया, मुकेश जायसवाल, खेमराज सिन्हा, सुखदेव निर्मलकर, आशीष सिन्हा, तौफीक अहमद, खुशाल यादव, कृष्णा यादव, संदीप यादव, लक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Continue Reading

खेल

सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

Published

on

राजनांदगांव। सर्वग्य राव शूटिंग एकेडमी राजनांदगाव के 14 खिलाड़ियों का दल छत्तीसगढ़ राज्य राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रायपुर जायेगाण् इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के खिलाडी विभिन्न आयु वर्ग में भाग लेंगेण् इस प्रतियोगिता में 10, 25 और 50 मीटर एयर पिस्टल तथा 10, 25 और 50 मीटर एयर राइफल में सब युथ, युथ, जूनियर, सीनियरए, मास्टर्स, सीनियर मास्टर और सुपर मास्टर आयु वर्ग के खिलाडी भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में सर्वज्ञ राव शूटिंग एकेड़मी राजनांदगांव के विवान भोजानी, हितांश बैद, शिवांश शर्मा, कालवा अथर्व राव, कालवा सर्वज्ञ राव, शुकुन मोटलानी, दर्शना भट्टाचारजी, गुरकिरत कौर, अंजनी, वैभवी थावरे, जान्हवी कुमारी सभी सब युथ में भुमिका साहु युथ में, कालवा राधा राव सिनियर में एवं कालवा राजेश्वर राव सिनियर मास्टर्स में भाग लेंगे।
टीम की कोच सुश्री ख्याति तालियान (एनआईएस डिप्लोमा कोच) होंगी। उल्लेखनीय है कि सर्वज्ञ राव शूटिंग एकेड़मी की स्थापना के पश्चात यह दूसरा मौका है, जब इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडी किसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जायेंगे। पिछले इसी एकेड़मी के आयुष वर्मा, कालवा सर्वज्ञ राव एवं काकुल शेखावत ने प्री-नेशनल में भाग लिया था। इस एकेड़मी की काकुल शेखावत पहली खिलाड़ी बालिका खिलाड़ी हुई, जो नेशनल के लिए चयनित हुई। सर्वज्ञ राव शुटिंग एकेड़मी के बालक बालिका खिलाड़ी अगस्त में दार्जिलिंग में आयोजित सीबीएसई जोनल शुटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लेने जावेगी।

Continue Reading

Trending