Connect with us

राजनांदगांव

संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

Published

on

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के तीन एनसीसी कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर के ट्रैकिंग कैंप में जगह बनाई है। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय ट्रैकिंग अभियान एमपी एवं सीजी ट्रैक-III अमरकंटक के लिए किया गया है। यह कैंप 17 जून से 24 जून 2026 तक अमरकंटक की पहाड़ियों में आयोजित होगा।

एनसीसी के इस प्रतिष्ठित अभियान के लिए चयन 38 सीजी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित एटीसी-123 कैंप में कैडेट्स के अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

चयनित कैडेट्स में नागेश निषाद (कक्षा 10वीं), यशदीप चौहान (कक्षा 9वीं) और प्रियांशु नाग (कक्षा 9वीं) शामिल हैं। तीनों विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर के इस साहसिक अभियान में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अतुल देशलहरा एवं आदित्य अग्रवाल तथा प्राचार्या रेखा तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का अवसर है कि यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के अभियान में शामिल होकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना है। अभियान के दौरान कैडेट्स प्राकृतिक वातावरण में विभिन्न चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में हिस्सा लेकर नए अनुभव हासिल करेंगे।

विद्यालय परिवार ने तीनों एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल अभियान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

Published

on

राजनांदगांव। शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बुधवार को निगम सभागार में महापौर मधुसूदन यादव और कलेक्टर जितेंद्र यादव ने वार्डों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बिजली, पानी, सफाई, निर्माण कार्य, राजस्व वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर पैनल स्थापना सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि वार्डों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों को पार्षदों से प्राप्त निर्माण प्रस्तावों के प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व प्रभारियों से माह के अंत तक नए निर्धारित दरों के अनुसार डिमांड तैयार कर वसूली कार्य में तेजी लाने को कहा।
कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाली सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आगामी बारिश को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक उपाय करने को कहा।
बैठक में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने और लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। कलेक्टर ने बताया कि शहर में अब तक करीब 1200 सोलर कनेक्शन लगाए जा चुके हैं, जबकि 43 हजार घरों तक योजना का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एएचपी और बीएलसी श्रेणी के निर्मित आवासों का शीघ्र आबंटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवास आबंटन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बारिश से पहले पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराए जाएं।
बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण, पेयजल टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और एसटीपी निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन वार्ड भ्रमण कर समस्याओं के निराकरण और प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता, नोडल अधिकारी और राजस्व प्रभारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

Published

on

राजनांदगांव। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर मोतीपुर स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया तथा उन्हें कॉपी, पुस्तक और गणवेश वितरित कर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का विशेष महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शासकीय स्कूलों में भी निजी विद्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
महापौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएमश्री योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शासकीय विद्यालयों के छात्र भी उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनोहर यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।
शाला प्रवेशोत्सव में प्रधान पाठक सुधीर कुमार पवार, शिक्षिका अनिता भोर, प्रतिभार सरजारे, उमाभारती टाक, शोभिता ठाकुर, हितेश कामड़े सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।

Continue Reading

खेल

हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

Published

on

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन हॉकी खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह चिखली स्कूल मैदान में संपन्न हुआ।
समापन समारोह राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू के मुख्य आतिथ्य में, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में तथा पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नीलम चंद जैन, प्रिंस भाटिया एवं समाजसेवी ललित नायडू के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।
इस ग्रीष्मकालीन शिविर में पटरी पार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को हॉकी खेल की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं खेल संस्कारों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजनांदगांव के राजा साहब हॉकी खेल के प्रति विशेष लगाव रखते थे और उन्होंने हमेशा खेलों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव में हॉकी खेल के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।
उन्होंने कहा कि चिखली स्कूल मैदान में सैकड़ों बच्चों को हॉकी खेलते देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की नियमित उपस्थिति यह दर्शाती है कि राजनांदगांव आज भी हॉकी के क्षेत्र में अपनी गौरवशाली पहचान बनाए हुए है। यही कारण है कि राजनांदगांव को देश.दुनिया में हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होता है।
उन्होंने रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों की सहभागिता रही। चिखली स्कूल मैदान में संचालित यह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर, जो वर्षभर जारी रहता है, राजनांदगांव में हॉकी खेल के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर फिरोज अंसारी ने राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू से पूर्व में आयोजित प्रतिष्ठित रानी सूर्यमुखी देवी महिला हॉकी प्रतियोगिता को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया, जिस पर पूर्णिमा साहू ने अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।
शिविर में खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित वक्ता डॉ. वरुण डागा ने खिलाड़ियों को जीवन में सफलता के लिए खेल और शिक्षा के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. वरुण डागा ने अपनी जीवन यात्रा साझा करते हुए बताया कि अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर मेहनत के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को टाइम मैनेजमेंट, पढ़ाई एवं खेल में संतुलन बनाने तथा भविष्य के कैरियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. वरुण डागा वर्तमान में सेवाग्राम स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद इंटर्नशिप कर रहे हैं। वे प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं तथा उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल से पूर्ण की है।
डॉ. वरुण डागा राजनांदगांव के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश डागा के पुत्र हैं। चिखली मैदान में उनकी उपस्थिति से खिलाड़ी एवं अभिभावक उत्साहित नजर आए। खिलाड़ियों ने उनसे शिक्षा एवं कैरियर से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथि पार्षद शिव वर्मा ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ.साथ उन्हें मोबाइल और टेलीविजन की अनावश्यक आदतों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला हॉकी संघ एवं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी को इस अभिनव पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चे सुबह 5 बजे मैदान में पहुंचकर नियमित मेहनत कर रहे हैंए जो उनके स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का परिचायक है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे ने बताया कि पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को मैदान से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पहल के अंतर्गत बच्चों को खेल के साथ-साथ शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर इसी व्यापक अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समापन अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक एवं हॉकी बॉल देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी गोविंद यादव, संतोष साहू, पप्पू यादव, रामदास यादव, रजनी मेश्राम, राजेश साहू, राजा राजपूत, छोटू चौबे, विष्णु नंद चौबे, कृष्णा मेश्राम, रुपेश मेश्राम, छोटू राजपूत, नंदकुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending