Connect with us

राजनांदगांव

लायंस क्लब ऑफ नांदगांव और इंटेक के संयुक्त तत्वाधान में मेगा करियर गाइडेंस फेयर का शानदार आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय सांस्कृतिक निधि (आईएनटीएसीएच) एवं लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26.6.2026 को राजनांदगांव शहर में प्रथम करियर काउंसलिंग का भव्य आयोजन रायल किड्स कॉलेज के एसी सभागृह में संपन्न हुआ।
लगभग 20 विश्वविद्यालयों ने 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को कोर्सेज और स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ नांदगांव एवं इंटेक के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल मेगा करियर गाइडेंस फेयर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह गरिमामयी कार्यक्रम में राजनांदगांव के सभी 12वीं पास विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण लायंस के वरिष्ठ सदस्य लायन अशोक कोटडिया के कर कमललो द्वारा किया गया है, जहां बड़ी संख्या में छात्र.छात्राओं और उनके पालकों ने हिस्सा लिया।
लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के अध्यक्ष लायन राजेश कोटडिया ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में छात्रों को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस फेयर का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के प्रभारी राहुल लालवानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस मेगा फेयर में देश के लगभग 20 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटीज) के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। फेयर में पहुंचे 300 से अधिक बच्चों को विभिन्न उच्च शिक्षा कोर्सेज, करियर के नए विकल्पों तथा मिलने वाली स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) के बारे में विस्तार से जागरूक और मार्गदर्शित किया गया।
आईएनटीएसीए के कन्वेनर डॉ. आनंद वर्गीस ने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी रूचि अनुसार शिक्षा से जुड़े सटीक निर्णय ले सके, इस उद्देश्य से देश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी को राजनांदगांव में आमंत्रित किया गया है। इंटेक के डॉक्टर आशीष यूनुस द्वारा सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज में संपर्क कर उन्हें इस महंती कार्यक्रम के बारे में सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी विशिष्ट भूमिका रही
इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में लायंस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान लायन राजेश कोटडिया, लायन योगेश गुप्ता, लायन दिनेश अग्रवाल, लायन अशोक कोटड़िया, लायन संदीप सिंह, लायन आनंद वर्गीश, लायन नवीन तिवारी, लायन दिनेश पत्रा, लायन कपिल वरु, लायन ऋषभ नाहटा और लायन आकाश चोपड़ा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने अपनी सराहनीय सेवाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं को लायंस क्लब के सचिव लायन योगेश गुप्ता द्वारा उनका आभार प्रदर्शित करते हुए भविष्य में भी उनके इसी प्रकार के सहयोग की कामना की गई तथा लायंस क्लब द्वारा बच्चों के भविष्य को निखारने हेतु अवसर प्रदान करने का दायित्व लायंस क्लब भविष्य में भी करता रहेगा। उक्त जानकारी लायन अमलेन्दु हाजरा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में जारी की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दो बार की ओलंपियन टेस्स मेडगेन राजनांदगांव में देंगी बास्केटबॉल का विशेष प्रशिक्षण

Published

on

राजनांदगांव। बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल खेलो इंडिया अकादमी एवं युगांतर खेलो इंडिया अकादमी के सहयोग से 28 और 29 जून को दिग्विजय स्टेडियम तथा रेवाडीह स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी में विशेष प्रशिक्षण शिविर सह ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें ऑस्ट्रेलिया की दो बार की ओलंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम की पूर्व कप्तान टेस्स मेडगेन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी। उनके साथ एडिलेड लाइटनिंग टीम की जनरल मैनेजर के रूप में भी वे मौजूद रहेंगी। इसके अलावा विनोद नायर, शरणी र, इन्न, लिना जहे एन तथा एडिलेड लाइटनिंग के ओनर मोहन पेंग कू भी शिविर में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार शिविर में राजनांदगांव के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ देशभर के चुनिंदा बास्केटबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित महिला नेशनल लीग टीम एडिलेड लाइटनिंग के लिए प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों तथा डेवलपमेंट टीम के खिलाड़ियों के चयन का भी प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि राजनांदगांव की दोनों खेलो इंडिया अकादमियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और यहां के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता को देखते हुए यह शिविर शहर में आयोजित किया जा रहा है। ओलंपिक स्तर की खिलाड़ी के आगमन से स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा।
बास्केटबॉल से जुड़े खेल प्रेमियों का मानना है कि राजनांदगांव में इस तरह का शिविर जिले के खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की प्रेरणा देगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

सोमनी स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति गठित, नरोत्तमदास बंजारे अध्यक्ष बने

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में पालक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तक विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का उद्देश्य विद्यालय के विकास में पालकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यालय विकास योजना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं की सतत निगरानी करना है। शासन के निर्देशानुसार समिति में पालकों की प्रमुख भागीदारी, महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व तथा प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर नरोत्तमदास बंजारे तथा उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अनिता साहू का चयन किया गया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी पदेन सचिव रहेंगी।
समिति में शिक्षाविद् के रूप में योगेन्द्र प्रताप सिंह, मितानिन के रूप में श्रीमती मंजू पटेल, शिक्षक सदस्य के रूप में सुनील भागवत, श्रीमती ईश्वरी कोर्राम, श्रीमती निर्मला राजपूत एवं जीडी गुरु को शामिल किया गया।
इसी प्रकार पालक सदस्यों के रूप में सुखदेव साहू, श्रीमती योगेश्वरी वर्मा, श्रीमती अन्नु जोशी (ककरेल), लोकेश खांडे, भीखम मार्कण्डे, गजेन्द्र बंजारे, धनराज साहू, श्रीमती संगीता बंजारे, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, तिजुराम चक्रधारी (ठेकवा), अशोक साहू (खुटेरी), श्रीमती मिथिला सीवारे (परमलकसा) एवं श्रीमती कामीन कोसरे (खुटेरी) का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी ने कहा कि नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के नामांकन एवं नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित पालकों ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Continue Reading

राजनांदगांव

सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

Published

on

राजनांदगांव। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक मोनू भंडारी ने देश में बढ़ते साइबर अपराध, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, पहचान की चोरी और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सोशल मीडिया कंपनियों से डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को केवल उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए।
भंडारी ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज करोड़ों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इन्हीं माध्यमों का सबसे अधिक दुरुपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं। फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, ब्लैकमेल, अफवाह फैलाने और किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का दुरुपयोग कर अपराध करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार अपराध कोई और करता है, जबकि कानूनी परेशानियों का सामना निर्दोष लोगों को करना पड़ता है।
उन्होंने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया पर नया अकाउंट बनाने के लिए लाइव फोटो सत्यापन और फिंगरप्रिंट या फेस लॉक आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया जाए। साथ ही प्रत्येक बार सोशल मीडिया ऐप खोलने पर भी बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था हो, ताकि मोबाइल चोरी होने या पासवर्ड लीक होने की स्थिति में भी अकाउंट का दुरुपयोग न हो सके।
भंडारी ने यह भी कहा कि उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा मिलनी चाहिए कि वे आसानी से देख सकें कि उनका अकाउंट किन.किन डिवाइस और स्थानों से लॉगिन है। किसी संदिग्ध डिवाइस या लोकेशन की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल लॉगआउट करने और पासवर्ड बदलने का विकल्प उपलब्ध होना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि नए मोबाइल, नए शहर या किसी अन्य देश से लॉगिन के प्रयास पर उपयोगकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तत्काल सूचना भेजी जाए और उसकी स्वीकृति मिलने के बाद ही लॉगिन की अनुमति दी जाए। इसी तरह पासवर्ड, मोबाइल नंबर या ई-मेल बदलने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सत्यापन भी अनिवार्य होना चाहिए।
विवेक मोनू भंडारी ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की पहचान, प्रतिष्ठा, व्यापार और आजीविका का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इसकी सुरक्षा भी बैंकिंग और डिजिटल भुगतान प्रणालियों की तरह सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सभी प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों से इस दिशा में ठोस और व्यावहारिक कदम उठाने का आग्रह किया, ताकि फर्जी अकाउंट, पहचान की चोरी, साइबर ठगी और अकाउंट हैकिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Continue Reading

Trending