Connect with us

राजनांदगांव

ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी

Published

on

राजनांदगांव। जिले में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा और कृषक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकें।
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम सम्बलपुर में आयोजित ग्राम सभा में किसानों को धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फसल परिवर्तन एवं विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को शासन की ओर से प्रति एकड़ 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही संतुलित उर्वरक उपयोग, बीजी, टांका निर्माण, फसल बीमा योजना और अन्य कृषि योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत सिवनीकला में आयोजित कृषक चौपाल में किसानों को फसल विविधीकरण, पीएम-आशा योजना के तहत दलहन एवं तिलहन की खरीदी तथा रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग एवं उनके लाभों से अवगत कराया गया।
इसी तरह छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत दैहान, कुहीकला, साल्हे और रतनभाट में भी कृषक चौपाल आयोजित कर किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक खेती की तकनीकों और शासकीय प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

Published

on

राजनांदगांव। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके दीर्घ एवं सफल सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने वर्ष 1991 में सूबेदार के रूप में पुलिस सेवा की शुरुआत की थी। अपने सेवाकाल में उन्होंने रायगढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, जगदलपुर सहित विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में जिम्मेदारियां निभाईं। उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर वे क्रमशः रक्षित निरीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में वे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो, डीएसपी केपी मरकाम, अम्ब्रोस कुजुर, बृजेश सिंह भदौरिया, मीना चौधरी, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, सीडीआई विक्रम बघेल सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री ठाकुर के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण

Published

on

राजनांदगांव। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों में संचालित बस, ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के तहत नीरज पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुरुनानक स्कूल, वेसलियन स्कूल, नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल, नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल, बाल भारती स्कूल, गुजराती स्कूल, गायत्री स्कूल, संस्कार सिटी स्कूल, अजीज पब्लिक स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल, वाइडनर स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर सहित विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों के चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में नहीं बैठाने, वाहन के दरवाजे अथवा बाहर बच्चों या उनके स्कूल बैग को लटकाकर वाहन नहीं चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज और फिटनेस प्रमाण-पत्र अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित ढंग से वाहन में चढ़ाने-उतारने, वाहन में फर्स्ट-एड बॉक्स एवं अग्निशामक यंत्र रखने तथा सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी वाहन चालकों से जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ वाहन संचालन करने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में स्कूल वाहनों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 49 मोहड़ में विधायक निधि से निर्मित निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण महापौर मधुसूदन यादव ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। लगभग 10 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन का निर्माण समाज की मांग पर कराया गया है।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि सामाजिक भवन बनने से समाज के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पाण्डे शहर के विकास और सामाजिक कार्यों के लिए अपनी निधि से लगातार सहयोग करते रहे हैं।
महापौर ने कहा कि किसी भी समाज का वास्तविक विकास केवल भवन निर्माण से नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक हित के कार्यों से होता है। उन्होंने भवन में शीघ्र ही पेयजल सुविधा के लिए पानी की टंकी लगाने तथा भविष्य में भी आवश्यकतानुसार समाज को सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम से पूर्व निषाद समाज के पदाधिकारियों ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजय रजक, निषाद समाज के अध्यक्ष गणेश सातर, उपाध्यक्ष भुवन निषाद, सचिव दिलहरण निषाद, कोषाध्यक्ष हेमनाथ निषाद सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending