Connect with us

राजनांदगांव

विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Published

on

राजनांदगांव। विकसित भारत – रोजगार गारंटी एवं आजीवका मिशन ग्रामीण के शुभारंभ अवसर पर आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने विधानसभा निवास कार्यालय से तथा जिला पंचायत सभाकक्ष से सांसद संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसरों का विस्तार किया गया है तथा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, भूमि सुधार, ग्रामीण सड़क निर्माण एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे कार्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 125 दिवस किए जाने से ग्रामीण मजदूरों को अतिरिक्त रोजगार मिलेगा तथा गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण और किसान हितैषी संकल्प को यह योजना और अधिक प्रभावी बनाएगी। उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ आजीविका, जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन तथा आधारभूत अधोसंरचना विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिवस का रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिवस कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से सड़क, पुल-पुलिया, नहर, जल संरक्षण सहित विभिन्न विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों का पलायन कम होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोडऩे का आग्रह किया।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि विकसित भारत – रोजगार गारंटी एवं आजीवका मिशन ग्रामीण योजना में रोजगार की अवधि 100 दिवस से बढ़ाकर 125 दिवस किए जाने से श्रमिक परिवारों को अतिरिक्त रोजगार और आय का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना का दायरा बढ़ाते हुए जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ग्रामीण आवश्यकताओं पर आधारित निर्माण कार्यों तथा अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना का विशेष फोकस ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर है। जिले में एक लाख 30 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूह सदस्य सक्रिय हैं और उनकी भागीदारी से योजना के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा पलायन रोकने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती अनिता सिन्हा, उपाध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास मनोज निर्वाणी, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह भूआर्य, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम बाई मंडावी, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला सिन्हा, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, राजेश श्यामकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

Published

on

राजनांदगांव। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। जिले के निवासी भूपेंद्र कुमार उमरे और उनकी पत्नी ललिता उमरे को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल गया, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो गई।

भूपेंद्र कुमार उमरे ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के जरिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण किया गया और 15 जून को उनका ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पहले उनके पास केवल ऑफलाइन विवाह प्रमाण पत्र था, जबकि कई सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ऑनलाइन प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती थी। इसके अभाव में उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था और योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आती थी।

सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही तथा बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिल गया। इससे समय और धन दोनों की बचत हुई।

भूपेंद्र कुमार उमरे और उनकी पत्नी ललिता उमरे ने सेवा सेतु पोर्टल की सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजिटल व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए सेवा सेतु पोर्टल का उपयोग करने की अपील की और इस जनहितकारी पहल के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

अपराध

विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

Published

on

राजनांदगांव। सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को बदनाम और प्रताड़ित करने वाले तत्वों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की न्यूड (अश्लील) फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कीमती आईफोन (एप्पल मोबाइल) भी जब्त किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर पति और रिश्तेदारों को भेजी तस्वीरें
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 26 जून 2026 को थाना सिटी कोतवाली आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि गौरी नगर निवासी शेख अरबाज नामक युवक ने 15 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी न्यूड तस्वीरें उसके पति और अन्य परिचितों को भेजकर वायरल कर दीं। जब पीड़िता के पति ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया और आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

शिकातय के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 323/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, जुर्म कबूला
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, एएसपी कीर्तन राठौर एवं सीएसपी अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तकनीकी लोकेशन और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर आज, 2 जुलाई 2026 को आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की प्रोफाइल

नाम: शेख अरबाज (22 वर्ष), पिता शेख ईशाक।

निवासी: गौरी नगर, महादेव नगर (वार्ड नंबर 14), ओ.पी. चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

न्यायालय ने भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी शेख अरबाज के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में रहे शामिल:
साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े इस मामले को सुलझाने में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) नंदनी ठाकुर और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। अवैध कारोबार और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर थाना पुलिस ने बंगाली चाल क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा खिलाते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम सहित सट्टा-पट्टी और मोबाइल जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, एएसपी कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि बंगाली चाल स्थित ‘सोनू पान ठेला’ के पास दो व्यक्ति अंकों पर रुपयों का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सट्टा लिख रहे दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया।

नगदी और सट्टा-पट्टी बरामद
पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से सट्टा कारोबार से जुड़े उपकरण और नगदी बरामद हुई।

जब्त की गई सामग्री:

कुल नगद राशि: ₹3,700

सट्टा पट्टी: 02 नग

डॉट पेन: 02 नग

मोबाइल: 01 (वीवो कंपनी का)

गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं:

मनीष यादव उर्फ सोनू (32 वर्ष), पिता स्व. अर्जुन यादव, निवासी: बंगाली चाल, वार्ड क्रमांक 43, थाना बसंतपुर।

रविन्द्र कुमार साहू उर्फ जड्डू (24 वर्ष), पिता स्व. प्रकाश साहू, निवासी: बंगाली चाल, वार्ड क्रमांक 43, थाना बसंतपुर।

नए कानून के तहत दर्ज हुआ केस
बसंतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 306/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थाना प्रभारी एमन साहू ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) मनमोहन साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

Trending