राजनांदगांव
वीबी-जीरामजी योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, बढ़ी आय और मिला आर्थिक संबल
राजनांदगांव। विकसित भारत-जीरामजी (वीबी-जीरामजी) योजना ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत रोजगार अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन तथा दैनिक मजदूरी 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किए जाने से ग्रामीण परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिले के ग्राम फरहद की कई महिलाओं ने योजना से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए।
ग्राम फरहद की नीता साहू ने बताया कि पहले उन्हें रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिनों तक काम मिलता था, लेकिन अब वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध हो रहा है। मजदूरी बढ़ने से परिवार के दैनिक खर्चों के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को पूरा करने में आसानी हो रही है। उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी तरह शशिलता यादव ने कहा कि रोजगार अवधि बढ़ने और मजदूरी दर में वृद्धि से ग्रामीण श्रमिकों की आय में बढ़ोतरी हुई है। अतिरिक्त आय से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर ढंग से हो रही हैए जिससे श्रमिक परिवारों में खुशी का माहौल है।
वहीं यामिनी साहू ने बताया कि योजना से परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। बढ़ी हुई मजदूरी और अतिरिक्त रोजगार के कारण घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है तथा आर्थिक सुरक्षा का एहसास बढ़ा है। उन्होंने भी इस जनहितकारी पहल के लिए केंद्र और राज्य शासन का आभार जताया।
ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि वीबी-जीरामजी योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने, जीवन स्तर सुधारने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
राजनांदगांव
जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी के बीच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी तथा केंद्र और राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी रही। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कोशिशों को विफल करते हुए पुतले का दहन कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, सोशल मीडिया विभाग तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस डरने या झुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र तथा संविधान पर हो रहे हर प्रहार का कांग्रेस सड़क से सदन तक मजबूती से जवाब देगी। यह संघर्ष किसी एक नेता का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनाधिकारों की रक्षा का संघर्ष है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई से कांग्रेस का आंदोलन और अधिक मजबूत होगा।
इस दौरान श्रीकिशन खंडेलवाल, प्रवीण मेश्राम, मेहुल मारू,दिनेश शर्मा, राकेश जोशी,रूपेश दुबे, क्रांति बंजारे , इकरामुद्दीन सोलंकी,मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, विनय झा, सूर्यकांत जैन, ललित मरकाम,राहुल तिवारी,देवेश डाकलिया,प्रेम रूचंदानी,वीरेंद्र चंद्राकर, प्रदीप राठौड़, शरद खंडेलवाल, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, झम्मन देवांगन,हेमंत ओस्तवाल,अमर झा, ललित कुमरे,गजेन्द्र सिंह राजपूत,राहुल बांदे, निश्चय बुराडे,रितेश जैन, रितेश महानंद, अरशद खान,हर्ष साहू,बबलू कसार,मुस्तफा जोया, बंटी यादव,तन्मय कोटड़िया, गोलू नायक, भावेश सिन्हा,अमित अग्रवाल,नंदकुमार साहू,अभिमन्यु मिश्रा , राम साहू , अखिलेश सिन्हा, पूरन लाल नेताम, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
राजनांदगांव
जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, राहुल गांधी के जनसंवाद का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन
राजनांदगांव/छुरिया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव की मासिक जिला कार्यकारिणी बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अध्यक्षता में छुरिया में संपन्न हुई। बैठक में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र व्यास के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार संगठनात्मक विषयों, पार्टी की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जिले की प्रमुख समस्याओं, किसानों की खाद एवं बिजली संबंधी समस्याओं, महंगाई सहित जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान अनेक पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियां संचालित करना नहीं, बल्कि आम जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ कार्य करें तथा जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखें। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनआंदोलनों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने का भी उन्होंने आह्वान किया।
विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर किसानों एवं आम जनता की समस्याओं के प्रति उन्हें जागरूक करना होगा तथा उनके समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा। जनता के हितों की लड़ाई कांग्रेस सदैव मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
पूर्व विधायक छन्नी साहू ने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन समय पर नहीं मिल पा रहे हैं तथा अनेक स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन करेगी।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक फड़नवीस ने स्मार्ट मीटर एवं बढ़ते बिजली बिलों का विषय उठाते हुए कहा कि इससे आम जनता लगातार परेशान हो रही है। उन्होंने इस जनहित के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला महामंत्री पंकज बाँधव ने संगठन में अनुशासन, एकजुटता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनीस खान ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी गठन के बाद से ही जनता से जुड़े मुद्दों को समाचार पत्रों, ज्ञापनों एवं आंदोलनों के माध्यम से लगातार सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठा रही है। अब और अधिक सक्रिय होकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं भाजपा सरकार की विफल नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
जिला महामंत्री शिशुपाल भारती, मतीन खान, चुम्मन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने भी संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखे।
बैठक का संचालन जिला प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन रितेश जैन ने किया।
बैठक के समापन उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर छुरिया बस स्टैंड में नीट परीक्षा पेपर लीक एवं देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों एवं आम जनता के साथ किए गए जनसंवाद का वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, छात्र एवं आम नागरिक उपस्थित रहे तथा शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के विचारों को गंभीरता से सुना।
राजनांदगांव
200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग, एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई, राजनांदगांव ने दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय में हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में 200 से अधिक विद्यार्थियों को बैकलॉग प्राप्त होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
एबीवीपी नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बैकलॉग मिलना सामान्य घटना नहीं है। इससे परीक्षा परिणाम की पारदर्शिता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी मानसिक तनाव एवं असमंजस की स्थिति में हैं तथा उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।
एबीवीपी जिला संयोजक धनंजय पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। परिषद प्रत्येक प्रभावित विद्यार्थी को न्याय दिलाने तक संघर्ष करती रहेगी।
परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से पांच प्रमुख मांगें रखीं, इनमें पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांचए प्रभावित विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनः सत्यापन, जांच पूर्ण होने तक प्रभावित विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक अंतरिम राहत, तकनीकी अथवा प्रशासनिक त्रुटि पाए जाने पर संशोधित परिणाम जारी करना तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने हेतु उत्तरदायित्व तय कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग शामिल है।
एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रशासन से इस पूरे प्रकरण में शीघ्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय प्रदान करने की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर विषय पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी हित में लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक गढ़वाल, जिला छात्रा प्रमुख युक्ता मंडावी, नगर सह मंत्री भूपेंद्र पाल, जीत शर्मा, नोमिता, पूरन साहू, पराग सिंह सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
