Connect with us

राजनांदगांव

मोहारा वार्ड को डेढ़ करोड़ की सौगात : पाइपलाइन विस्तार, मुक्तिधाम उन्नयन और सड़क-नाली के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 मोहारा में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से वार्ड में पाइपलाइन विस्तार, मुक्तिधाम उन्नयन और सड़क-नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की मौजूदगी में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर को श्रीफल (नारियल) से तौला और आभार जताया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ केश शिल्प कल्याण बोर्ड के सदस्य देवशरण सेन, एमआईसी सदस्य सावन वर्मा, वार्ड पार्षद व शिक्षा विभाग के प्रभारी आलोक श्रोती, पार्षद चंद्रशेखर लश्करे, सतीश साहू, संजय रजक, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, विजय राय और पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. रमन सिंह और सांसद के प्रयासों से मिल रहा फंड: महापौर
भूमिपूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडेय के विशेष प्रयासों से विकास कार्यों के लिए लगातार बजट मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि मोहारा बस्ती के ऊंचाई वाले इलाकों में पेयजल की गंभीर समस्या थी। अब करीब 80 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन का विस्तार होने जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। महापौर ने इस बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद संतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया।

बाजे-गाजे के साथ स्वागत, पार्षद ने जताया आभार
मोहारा पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने महापौर और अन्य अतिथियों का बाजे-गाजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वार्ड पार्षद आलोक श्रोती ने कहा कि इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति से वार्ड में विकास की नई राह खुलेगी। खासकर पानी की बरसों पुरानी समस्या से वार्डवासियों को मुक्ति मिलने जा रही है, जिसके लिए पूरा वार्ड निगम प्रशासन और सरकार का आभारी है।

कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के. रामटेके, सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, उप अभियंता दुर्गा कंवर सहित निगम का अमला और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा इसमें गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सचिवों को मुख्यालय में रहने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नामांतरण, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन से संबंधित प्रकरणों का समय पर समाधान करने के लिए कहा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम डोंगरगढ़ विश्वास कुमार, जनपद सीईओ श्रीमती भगवती साहू एवं अन्य अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

कलेक्टर ने बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क, मुसराकला में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के मद्देनजर ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ग्राम कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क, ग्राम मुसराकला में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया तथा ग्राम मुसराकला एवं बेलगांव में पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए।
कलेक्टर ने ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान आसपास के नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर बरगद पेड़ के नीचे आयोजित पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए तथा उन्होंने ग्रामवासियों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली के बिल में कमी आती है, बल्कि बिजली का उत्पादन भी होता है। उन्होंने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को निःशुल्क परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पास देने के लिए कहा।
कलेक्टर ने ग्राम कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का जल्द संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पुराने मसाला मशीन को समूह को सौंप कर संचालित करने कहा। कलेक्टर ने पीनट बटर यूनिट का भी निरीक्षण किया तथा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और उन्हें प्राप्त हो रही आय की समीक्षा की तथा अधिक मानदेय राशि दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बर्तन निर्माण यूनिट का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम कलकसा में पौधरोपण किया।
कलेक्टर ग्राम मुसराकला में आयोजित पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामवासियों ने बातचीत के दौरान बताया कि ग्राम के 39 घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगा है। ग्राम की श्रीमती अंजू अग्रवाल ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल 3000 रूपए आता था, जो अब शून्य हो गया है। कलेक्टर ने ग्राम मुसराकला में फिकल स्लज प्लांट को जल्द संचालित करने कहा। उन्होंने ग्राम मुसराकला में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालनकर्ताओं से सेवाओं के संबंध में बातचीत की तथा विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम छीपा से आए दिव्यांग हितग्राही जयराम यादव को बैटरी ट्रायसायकल दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम मुसराकला में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पौधरोपण, झुला एवं उद्यान विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्निंग वाक के लिए सीसी रोड निर्माण कराने के लिए कहा।
कलेक्टर ने ग्राम कुर्रूभांट में ड्रोन से नैनो डीएपी छिड़काव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी छिड़काव से समय और धन की बचत होती है। उन्होंने किसानों को इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम डोंगरगढ़ विश्वास कुमार, जनपद सीईओ श्रीमती भगवती साहू एवं अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

मुरूम खोदती जेसीबी और माजदा जप्त, ठेलकाडीह पुलिस को सौंपा

Published

on

राजनांदगांव। जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के कई गांवों में औचक दबिश दी। इस दौरान ग्राम कुहुआकुड़ा में मुरुम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी और एक माजदा वाहन को रंगे हाथों पकड़कर जप्त किया गया है।

कुहुआकुड़ा में मुरुम की खुदाई करते पकड़े गए वाहन
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टीम जब निरीक्षण करते हुए ग्राम कुहुआकुड़ा पहुंची, तो वहां धड़ल्ले से मुरुम की अवैध खुदाई की जा रही थी। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर पूरन लाल के स्वामित्व वाली जेसीबी (क्रमांक सीजी 08 एएम 7858) को रोका, जिसे चालक खिलेश सिन्हा चला रहा था। इसके साथ ही मौके पर मौजूद होरीलाल के स्वामित्व वाली माजदा (क्रमांक सीजी 24 वी 6723) को भी जप्त किया गया, जिसका चालक कमलेश यादव था। दोनों ही वाहनों के पास उत्खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

वाहनों को किया गया थाना सुपुर्द, अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
खनिज विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को जप्त कर ठेलकाडीह थाने की सुपुर्दगी में दे दिया है। विभाग द्वारा इन दोनों मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लगातार जारी रहेगी गश्त और निगरानी
खनिज अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर जितेंद्र यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिजों की चोरी, अवैध परिवहन और अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर गस्त कर रही हैं और संदिग्ध क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और तेज होगी।

Continue Reading

Trending