राजनांदगांव
योगशाला के आठ खिलाड़ियों का जिला स्तरीय योगासन स्पर्धा मे हुआ चयन
राजनांदगांव। योगासन खेल के क्षेत्र में नगर की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में योग शाला के आठ प्रतिभावान खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपने विद्यालय, योग प्रशिक्षण संस्थान और नगर का गौरव बढ़ाया है। गत 24 जुलाई को गायत्री विद्यापीठ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल इवेंट के 14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में पार्थ पारधी तथा बालिका वर्ग में खुशी सिन्हा का चयन हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में यशस्व ठाकुर ने अपनी जगह बनाई। वहीं आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में प्रियांशी सिंह, आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में खुशी सिन्हा एवं देवांशी साहू तथा रिदमिक पेयर इवेंट में बालिका वर्ग से समृद्धि विश्वकर्मा एवं दीक्षा सिन्हा और बालक वर्ग से हरीश वर्मा एवं पार्थ पारधी का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी आगामी 28 जुलाई को गायत्री विद्यापीठ में आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में भाग लेकर नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे विद्यालय एवं योगशाला द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान है। नगर के शिक्षाविद् एवं नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल के संस्थापक नीरज बाजपेयी तथा योगासन भारत के जिलाध्यक्ष हेमंत तिवारी की प्रेरणा से, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आरती पिल्लई की देख-रेख में तथा योगशाला के संस्थापक योगाचार्य किशोर माहेश्वरी के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के 14 वर्ष आयु वर्ग के दर्जनभर से अधिक विद्यार्थियों को योगासन खेल का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
योगासन खेल स्पर्धा के लिए स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए नगर के ख्यातिलब्ध योगाचार्य किशोर माहेश्वरी के कुशल मार्गदर्शन में योगशाला की पूरी टीम निरंतर प्रयासरत है। प्रशिक्षण टीम में राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी सुश्री दीक्षा ताम्रकार, सुश्री श्रुति ताम्रकार, मोहित सोनी, प्रेम साहू एवं प्रवीण साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम योगासन भारत एवं योगशाला के संयुक्त और अभिनव प्रयास के रूप में आयोजित की जा रही है। वहीं प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मंच उपलब्ध कराने में विद्यालय की क्रीड़ा शिक्षिका सुश्री सुषमा साहू की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
खेल
केंद्रीय विद्यालय रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 5 खिलाड़ी ने जीता पदक
राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ जिला इकाई राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव केन्द्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए।
उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के अंतर्गत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में संघ के कुल पांच खिलाड़ियों ने अपने स्कूल की ओर से भाग लिया तथा अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों एवं तीरंदाजी से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है।
एनआईएस कोच राहुल साहू ने बताया कि रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर-19 इंडियन राउंड में संस्कार वर्मा प्रथम, विशेष यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार अंडर-19 कंपाउंड राउंड में मयंक कुमार सिन्हा प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 इंडियन राउंड में यशराज कावरे द्वितीय, वसुधा गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं।
एनआईएस कोच श्री साहू ने बताया कि संस्कारधानी तीरंदाजी संघ की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने जिला, संभाग, रीजनल, जोन आदि तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बना लिए हैं, उन्हें एबीस राजनांदगांव द्वारा विशेष प्रशिक्षण हेतु आर्थिक मदद की घोषणा की है। एबीस राजनांदगांव की ओर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने हेतु एनआईएस कोच को उचित पारिश्रमिक प्रदान कर राजनांदगांव के खिलाड़ियों को पारंगत बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जो कि हर्ष का विषय है।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव एवं जिला तीरंदाजी संघ ने राष्ट्रीय खेल में अपनी जगह बनाने एवं अकादमी में चयन होने की इस उपलब्धि पर संघ के संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव, खूबचंद पारख, सांसद संतोष पांडे, कोच राहुल साहू एवं कुशल रजक, अंजली यादव, अनुसुइया साहू, भूपेंद्र सिंह, संघ अध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगामी केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि राजनांदगांव के खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
राजनांदगांव
10 वर्षीय विशिष्टा ने अंतरराष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में लहराया परचम, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
राजनांदगांव। अखिल नटराजन अंतर सांस्कृतिक संघ (एएनएएसएस) इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड परफॉर्मिंग आर्ट कॉन्टेस्ट में छत्तीसगढ़ की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कोरबा की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना विशिष्टा श्रीवास्तव ने कत्थक शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विशिष्टा ने 7 जून को अपनी प्रस्तुति दी थी। उन्होंने अपनी शानदार भाव-भंगिमाओं, पदचाप और कत्थक की प्रभावशाली अभिव्यक्ति से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि पूरे छत्तीसगढ़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली विशिष्टा श्रीवास्तव एकमात्र प्रतिभागी थीं।
अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय विशिष्टा ने अपने माता.पिताए अपनी बड़ी बहन आशिता श्रीवास्तव और अपनी कत्थक गुरु को दिया है। उनके पिता विजय श्रीवास्तव, माता रितिका श्रीवास्तव और कत्थक गुरु श्रीमती प्रीति चंद्रा के निरंतर मार्गदर्शन व प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।
इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहला स्थान हासिल करना विशिष्टा की अटूट लगन, कड़ी मेहनत और कत्थक के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी यह सफलता न केवल कोरबा और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के अन्य बच्चों के लिए भी एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनी है।
राजनांदगांव
महापौर ने यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण : गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
राजनांदगांव। शहर में संचालित विकास कार्यों के निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने यातायात नगर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों को यातायात नगर के शेष भूखंडों का प्रीमियम निर्धारण करने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखीजा, पार्षद अमित कुशवाहा, अरुण साहू, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा और निगम के तकनीकी व राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
बजट स्वीकृत होने के बाद शुरू हुआ जीर्णोद्धार
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि यातायात नगर काफी पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। इसके कायाकल्प के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे बजट में स्वीकृति मिलने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत परिसर में सड़क, नाली, पार्किंग स्थल का डामरीकरण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और हाईमास्ट लाइटें लगाने का काम होगा। इसके अलावा सामुदायिक भवन, शौचालय निर्माण और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। परिसर के उद्यान में भी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, धर्मकांटा और पेट्रोल पंप के लिए दिए निर्देश
महापौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रवेश द्वार पर आगमन-निर्गमन गार्ड रूम बनाने, जलभराव वाले स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने और स्वावलंबन योजना की दुकानों के पास सीमेंटीकरण व रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक परिसर, धर्मकांटा, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों का मुआयना कर तत्काल ले-आउट तैयार करने को कहा।
चरणबद्ध काम और सतत निगरानी के आदेश
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें और प्रतिमाह समीक्षा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें।
वहीं, महापौर ने राजस्व अधिकारियों को यातायात नगर के भूखंडों की शेष प्रीमियम राशि जमा कराने तथा स्वावलंबन योजना की दुकानों के आवंटियों को अनुबंध कराकर किराया जमा करने हेतु तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के. रामटेके, प्र. सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, श्रीमती गरिमा वर्मा, राजस्व अधिकारी मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर सहित कई ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
