राजनांदगांव
कृमि से बचाव के लिए 6 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली, 5 से 10 मई तक चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम
राजनांदगांव। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच से 10 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में इस वर्ष जिले के 6 लाख से अधिक बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि से बचाव हेतुए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कृमि से बचाव हेतु 5 से 7 मई तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा छूटे हुए बच्चों को 9 से 10 मई तक मॉप-अप दिवस के तहत कृमि से बचाव की गोली खिलाई जाएगी। जिले के 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के लगभग 6.20 लाख बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए राज्य से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार जिले के समस्त विकासखंड को भी दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। इस वर्ष बच्चों को मितानिन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने कार्यक्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर कृमिनाशक दवा दी जाएगी। एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों और बड़ों के लिए सुरक्षित है। दवा खाने के उपरांत यदि कोई प्रतिकूल प्रभाव हो तो प्रबंधन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रहेगी। कृमि मुक्ति दिवस पर बीमार बच्चों या पहले से कोई अन्य दवाई ले रहे बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया, भारत सरकार के निर्देशानुसार साल में 2 बार कृमिमुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की भागीदारी होती है। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मॉस्क व सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा।
ऐसी होगी खुराक
1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली (200 एमजी) चूर्ण बनाकर पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को 1 गोली पूरी तरह से चूर्ण बनाकर पानी के साथ तथा 4 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली (400 एमजी) चबाकर के पानी के साथ सेवन कराया जाएगा।
यह गोली बच्चों को देना आवश्यक
कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए यह गोली बच्चों को देना आवश्यक है। कृमि बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा और संपूर्ण विकास को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। कृमिनाशक की गोली से बच्चों के संपूर्ण शारीरिक मानसिक विकास में मदद मिलती है। इसलिए कृमि नाशक गोली खिलाना आवश्यक है।
राजनांदगांव
जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
खेल
राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव
जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
