Connect with us

राजनांदगांव

52 पत्ती की प्रेमियों को करमरी जंगल से किया गया गिरफ्तार

Published

on

 

➡️ 52 पत्ती की प्रेमियों को करमरी जंगल से किया गया गिरफ्तार

➡️ नगदी रकम 2,16,600 एवं दो गड्डी 52 पत्ती ताश, एक नग कार, 10 नग मोटरसाइकिल एवं 19 नग मोबाइल सहित कुल जुमला 12,11,6000₹ किया गया जप्ती

➡️ जुआरियानों के विरुद्ध थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

➡️ आरोपीगणों के विरुद्ध पृथक से किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष सिंह, OSD पुलिस मोहला मानपुर चौकी श्री अक्षय कुमार, अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन मैं जिले में चलाए जा रहे अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान के कड़ी में दिनांक 1 जून 2022 को थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा विशेष मुहिम छेड़ कर मुखबिर सूचना के आधार पर स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर दबिश देकर क़मशः आरोपी 01). राजेश भट पिता स्व0 सीताराम भट उम्र 42 साल साकिन वार्ड क्रमांक बजरंगपुर राजनांदगांव के पास से 40,000/- हजार व फड़ से 10,000/-, दो नग पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन किमती लगभग 20,000/-, एक पुरानी इस्तेमाली डिजायर कार क्रमांक CG 08 AS 7267 किमती लगभग 600000/- जुमला किमती 6,70,000/- , 02). हकीम बक्स पिता करीम बक्स उम्र 44 साल साकिन सोमाटोला थाना अंबागढ चौकी के पास से 10000/- फड़ से 7000/- एक नग पुरानी इस्तेमाली मोबाईल किमती लगभग 5000/- जुमला किमती 22000/- , 03). चंद्रशेखर साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 32 साल साकिन वासड़ी थाना अंबागढ चौकी के पास से 5000/- फड़ से 1000/- जुमला किमती 6000/- , 04). मोहन लाल बोगा पिता कुमारसाय बोगा उम्र 40 साल निवासी भगवानटोला के पास से 5500/- फड़ से 1000/-, एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल क्रमांक CG 08 AF 6323 किमती लगभग 20,000/- जुमला किमती 26,500/- , 05). रूमेश कुमार कोरेटी पिता मदन लाल उम्र 23 साल साकिन मार्री थाना अंबागढ चौकी के पास से 4500/- फड़ से 1000/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली VIVO कम्पनी का मोबाईल किमती लगभग 5000/- जुमला किमती 10,500/- , 06). लक्ष्मीचंद सोनवानी पिता स्व0 भाकूराम उम्र 36 साल साकिन मंगचुवा, थाना मंगचुआ जिला बालोद के पास से 7000/- फड़ से 1500/- तथा एक पुरानी इस्तेमाली VIVO कम्पनी का मोबाईल फोन किमती लगभग 10,000/-, एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MQ 1067 किमती लगभग 30,000/- जुमला किमती 48,500/-, 07). वसंत चांग पिता शिवाजी चांग उम्र 50 साल साकिन बंजारी थाना अंबागढ चौकी के पास से 4200/- फड़ से 1500/- एक नग जियो कम्पनी का मोबाईल किमती लगभग 500/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली HF डिलक्स मो0सा0 क्रमांक CG 08 AC 1803 किमती लगभग 20,000/- जुमला किमती 26,200/-, 08). किरीत राम निराला पिता स्व0 कुन्नगिलास उम्र 52 साल साकिन सोनसायटोला थाना अंबागढ चौकी के पास से 7400/- फड़ से 2500/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली रेडमी कम्पनी का मोबाईल फोन किमती लगभग 10,000/-, एक हिरो होंडा SS मोटर सायकल क्रमांक CG 08 E 1340 किमती लगभग 10,000/- जुमला किमती 29,900/- , 09). टीकाराम यादव पिता पतिराम यादव उम्र 46 साल साकिन मुड़पार थाना चिल्हाटी के पास से 5000/- फड़ से 2000/-, एक सैमसंग कम्पनी का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन किमती लगभग 5000/- जुमला किमती 12,000/-, 10). गैंदलाल पाटिल पिता गिरधारी उम्र 33 साल साकिन मार्री थाना अंबागढ चौकी के पास से 5200/- फड़ 1500/- जुमला किमती 6700/-, 11). मानसिंह गुमठी पिता मेहत्तर सिंह उम्र 27 साल साकिन कुर्रूभट्ठी थाना अंबागढ चौकी के पास से 4000/- फड़ से 1500/- जुमला किमती 5500/-, 12). मुकेश कुमार कुंभकार पिता अंगद राम उम्र 28 साल साकिन मोहला थाना मोहला वार्ड क्रमांक 03 के पास से 6500/- फड़ से 1500/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली रेडमी कम्पनी का मोबाईल फोन किमती लगभग 7000/- जुमला किमती 15,000/-, 13). अमुंद लाल पोरेटी पिता आशाराम पोरेटी उम्र 28 साल साकिन कुर्रूभट्ठी थाना अंबागढ के पास से 3000/- फड़ से 1500/- , एक पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 सोल्ड प्लेटिना किमती 30,000/- जुमला किमती 34,500/- , 14). संजय शेण्डे पिता अनंद राम शेण्डे उम्र 30 साल साकिन मुड़पार चिल्हाटी के पास से 2000/- फड़ से 1500/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली ओप्पो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती लगभग 3000/- जुमला किमती 6500/-, 15). ईश्वर सलामे पिता लखनलाल सलामे उम्र 32 साल साकिन कुर्रूभट्ठी थाना अंबागढ चौकी के पास से 8000/- फड़ से 2500/-, एक नग जियो कम्पनी किमती लगभग 500/-, एक पुरानी इस्तेमाली HF डिलक्स मो0सा0 क्रमांक CG 07 BT 7268 किमती लगभग 30,000/- जुमला किमती 41,000/-, 16). जावेद अहमद जालिया पिता अहमद जालिया उम्र 46 साल साकिन कोरची जिला गढचिरोली महाराष्ट्र के पास से 7500/- फड़ से 1700/-, एक नग MI कम्पनी का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन किमती 5000/-, एक पुरानी इस्तेमाली बिना नंबर का मो0सा0 प्लेटिना किमती लगभग 30,000/- जुमला किमती 44,200/-, 17). मदन बघवा पिता कृष्णा बघवा उम्र 30 साल साकिन कोचीनारा थाना कोरची (महाराष्ट्र) के पास से 6000/- फड़ से 1200/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली ओप्पो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती लगभग 10,000/- जुमला किमती 17,200/-, 18). हेमंत राजपूत पिता स्व0 रमेश राजपूत उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं0 क्रमांक 05 मोहला थाना मोहला के पास से 8000/- फड़ से 4500/-, दो नग VIVO तथा 1PLUS कम्पनी का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन किमती 30,000/- जुमला किमती 42,500/-, 19). फागुराम पिता जेठूराम बागडहरिया उम्र 25 साल साकिन वाको कोटगुल जिला गढचिरौली (महाराष्ट्ऱ) के पास से 4200/- फड़ से 1600/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन किमती 2000/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 HF डिलक्स क्रमांक CG 08 AP 5448 किमती लगभग 30,000/- जुमला किमती 37,800/-, 20). प्रमोद कुमार सिंह पिता जवाहर सिंह उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 16 मोहला थाना मोहला के पास से 4700/- फड़ से 4200/-, एक VIVO कम्पनी का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन किमती लगभग 5000/- जुमला किमती 13,900/- , 21). भावेश दामले पिता कालीदास उम्र 28 साल साकिन बिहरीकला थाना अंबागढ चौकी के पास से 4000/- फड़ से 1500/-, एक नग माईक्रोमैक्स कम्पनी का पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन किमती 2000/- जुमला किमती 7500/-, 22). धरम सिंह उसारे पिता स्व0 झिटकूराम उम्र 42 साल साकिन देववाड़वी थाना अंबागढ चौकी के पास से 4000/- फड़ से 1200/- एक नग पुरानी इस्तेमाली ओप्पो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती 5000/-, एक नग पुरानी इसतेमाली फैशन प्रो मो0सा0 क्रमांक CG 08 AM 7323 किमती लगभग 40,000/- जुमला किमती 50,200/-, 23). नीरज रामटेके पिता महेन्द्र रामटेके उम्र 22 साल साकिन बिहरीकला थाना अंबागढ चौकी के पास से 6000/- फड़ से 1500/-, एक नग पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 प्लेटिना क्रमांक CG 08 AL 7495 किमती लगभग 30,000/- जुमला किमती 37, 500/- कुल जुमला किमती 12,11,600/-

जप्त किया गया आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला दर्ज किया गया तथा जुआ खेलकर आने वाले ईश्वर सलामे एवं जुआरियों को पैसा उपलब्ध कराने वाले राजेश भट एवं अन्य हकीम बक्स के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से किया गया

 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक शंकर बर्वे, प्रधान आरक्षक 492 गिरीश कुमार निषाद, प्रधान आरक्षक 819 टीकाराम पटेल, प्रधान आरक्षक 1701 उमेश कुमार यादव, आरक्षक 1609 इस्माइल खान, आरक्षक 454 सुशील राऊत एवं आरक्षक 1674 विजय कुर्रे सराहनीय योगदान रहा|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending