राजनांदगांव
विश्व हिंदू परिषद का 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
राजनांदगांव। विगत दिनों विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ राज्य का 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय नीरज बाजपाई इंटरनेशनल स्कूल, बोरी में 21 से 31 मई 2022 तक आयोजित हुआ, जिसमें छग प्रांत से लगभग 60 प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जगदलपुर, कांकेर, कोंडागांव, भानुप्रतापपुर से लेकर सरगुजा, रायगढ़, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव तथा कवर्धा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग का उद्धघाटन 21 मई को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी अमरीश सिंह ने किया। वर्ग का समापन 30 मई को संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी भोपाल क्षेत्र तथा अध्यक्षता नीरज बाजपाई डायरेक्टर नीरज बाजपाई इंटरनेशनल स्कूल बोरी एवं मुख्य अतिथि एमडी ठाकुर आदिवासी समाज के प्रमुख निर्देशक तथा समाजसेवी एवं विशेष अतिथि के रुप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष बाफना उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात वर्ग के पालक अधिकारी चंद्रशेखर वर्मा के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्ग में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई। अध्यक्षता के रुप में श्री बाजपेई ने कहा कि आज हमें जागृत होने की जरूरत है, जिस प्रकार आज धर्मांतरण का कार्य बढ़ रहे हैं, ऐसे में हम सभी हिंदुओं को एकत्र होकर और अपने धर्म के प्रति सजग एवं सचेत रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए एमडी ठाकुर ने कहा कि आज केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि साहू समाज और सभी समाज के लोग धर्मांतरण हो रहे हैं। मैं अपने समाज में इस कार्य को रोकने के लिए तत्पर हूं, जिसके लिए मुझे धमकी मिलती है, लेकिन मैं उनको नजरअंदाज करते हुए देश और समाज के कार्य में लगा हूं तथा अपने समाज को धर्मांतरण होने से बचाने के लिए सतत प्रयत्नशील हूं।
मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए राजेश तिवारी विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि आज देश भर में जो हिंदुत्व का जागरण हुआ है, वह संघ एवं संघ के अनुशांगिक संगठन विश्व हिंदू परिषद के सतत प्रयत्न का यह फल है कि आज हिंदू समाज संगठित होकर और अपने धर्म राष्ट्र के प्रति सजग हैं, यह जन जागरण 1992 में उस ढांचा के गिरने से हो गया था, जिसका परिणाम है या आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा अनेक वर्षों तक राम मंदिर के लिए संघर्ष किया गया। विश्व हिंदू परिषद आज संपूर्ण देश विदेश में हिंदू संस्कृति व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कार्यरत हैं। कार्यक्रम का संचालन वर्ग के मुख्य शिक्षक राजेश खांडेकर तथा आभार प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नंदू राम साहू ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र वर्मा, विभूति भूषण पांडे, राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, तरूण हथेल, अरुण गुप्ता, आशीष पांडे, योगेश, त्रिलोचन सिंह बग्गा, योगेश बागड़ी, सुशील लड्ढा, विष्णु साहू, अनूप श्रीवास, कोमल राजपूत, बाबाजी मेश्राम, प्रशांत दुबे, सुनील सेन, अमर ललवानी, राज बहादुर सिंह, लव मिश्रा, रिंकू तिवारी, दुर्गा यादव, लाल मुनि सिंह, प्रशांत हथीबेड, महेंद्र जंघेल, शिव शर्मा, राहुल मिश्रा, त्रिगुन सदानी, गुड्डू गुप्ता, विकास बाफना, हरीश गांधी, संतोष टांक, तोमेश, दुर्गा बावनकर, अंसुल कसार, राहु ताम्रकार, जैकी सोनकर, भावेशए, ंद्रेश जैन, सुरेन्द यादव, राधे श्याम गुप्ता, नितिन सर, अंकित खंडेवाल, निक्कू, कमल सोनी, प्रशांत सोनी आदि समस्त विश्व हिंदू बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनांदगांव
जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
खेल
राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव
जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
