Connect with us

राजनांदगांव

शासन के द्वारा शिथिल करने के बाद भी जाति प्रमाण पत्र के लिए है भटक रहे हैं युवा : रविन्द्र रामटेके

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एससी-एसटी वर्गों के लिए 1950 के पूर्व दस्तावेज को नियम में शिथिल करने के बावजूद एसटी-एससी समाज के लोग अपने बच्चों की जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए प्रशासन के पास भटक रहे हैं, इसके बावजूद प्रशासन नियमों का हवाला देते हुए अनुसूचित जाति जनजाति एससी-एसटी युवा वर्गों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रविंद्र रामटेके ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री उनके द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एससी-एसटी युवा वर्गों के लिए जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए नियमों में शिथिल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्रों में नगर पालिक निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद से सामान्य सभा बैठक में जाति प्रमाण-पत्र की संपूर्ण जानकारी के साथ सर्वसम्मति से पारित करने के बाद संबंधित एसडीएम कार्यलय में मूल प्रति फाइल प्रस्तुत करने के बावजूद संबंधित अधिकारी एसटी-एससी की जाति प्रमाण-पत्र बनाने में नियमों का हवाला देते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं।
श्री रामटेके ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आगे बताया कि सिर्फ फाइलों और कागजों में एसटी-एससी जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिथिल किए हैं। वास्तव में पूरी नियम-कायदे-कानून के साथ जाति प्रमाण-पत्र बनाने में शिथिल करते तो आज एसटी-एससी वर्गों के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र बनाने में कोई दिक्कत नहीं होता। राज्य सरकार सिर्फ अनुसूचित जाति जनजाति एससी-एसटी युवा वर्गों को अपने चुनावी जाल में फंसाने के लिए सिथिल करने का गुमराह कर रहे हैं। प्रशासन जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए 1950 के पूर्व रिकॉर्ड की मांग करते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य को मध्य प्रदेश से अलग हुए 22 साल ही हुए हैं, ऐसी स्थिति में एससी-एसटी वर्गों के लोग 50 साल पूर्व के रिकॉर्ड कहां से ला पाएंगे। ग्राम स्वराज के तहत ग्राम पंचायत को ग्राम विकास और निर्णय में पूर्ण अधिकार मिले इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करते हुए ग्राम पंचायत को ग्राम विकास और विभिन्न निर्णय को ग्राम सभा में सर्व सहमति से पारित करने ग्राम पंचायत को अधिकार दिए हैं, किन्तु ग्राम सभा के अनुमोदन को दर किनारे करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में रोक लगा देते हैं, ऐसी स्थिति में ग्राम स्वराज ग्राम पंचायतों ग्राम सभाओं के निर्णय अनुमोदन के तहत एससी-एसटी युवकों को जाति प्रमाण पत्र बनाने रोक क्यों करते हैं। सिर्फ एससी-एसटी वर्गों को गुमराह करने के सिवाय और कुछ नहीं कर रहे हैं, अगर वास्तव में एसटी-एससी समाज को आगे बढ़ने के लिए सरकार सहयोग देते तो आज एससी-एसटी वर्गों के युवा छात्रा पढ़े-लिखे होने के बावजूद आज जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए दर-दर भटकते नहीं तथा नगर पालिक निगम में शहर के 51 वार्डों से एससी-एसटी जरूरतमंद युवकों को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए एमआईसी में पारित करने के बावजूद एसडीएम कार्यालय से स्थाई जाति नहीं बनना राज्य सरकार की नाकामी का होना बताया है। उन्होंने कहा की जाति प्रमाण-पत्र बनाने में जो दिक्कतें आ रही है, अगर उन्हें शिथिल नहीं किया गया तो आने वाले समय में सर्व समाज के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में एसडीएम अरूण कुमार वर्मा का कहना है कि एससी-एसटी के लिए 1950 और ओबीसी के लिए 1984 उससे पहले व्यक्ति निवासरत होना चाहिए है, तभी हम दे पाएंगे जाति प्रमाण पत्र, लेकिन नगर निगम ने जो प्रस्ताव हमें लिखकर भेजा है, उनका निवास समय अंकित नहीं यह गया और उसका स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। नगर निगम से हमने बात किया है, नियम के तहत आएंगे तो हम निश्चित उन्हें जाति प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Published

on

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Continue Reading

खेल

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

राजनांदगांव

जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

Published

on

राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending