Connect with us

राजनांदगांव

महिला के भरोसेमंद ने ऋण पुस्तिका में की गफलत, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Published

on

राजनांदगांव। छुरिया तहसील में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले से जुड़े एक पक्ष ने दूसरे पर फजीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही कहा गया है कि मामले की जांच होने पर और भी कई गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के नाम प्रेषित आवेदन में छुरिया तहसील के किरगहाटोला गांव निवासी पल्टीन बाई पिता स्व. गजराज भूमि स्वामी तथा हिस्सेदार बुधेलाल, बंसत बाई उर्फ सुरती बाई, मथुरा बाई पिता स्व. छोटेलाल ने कहा है कि भूमि स्वामी के हक में फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर कूटरचित ढंग से कुंजल राम ने राशि का आहरण कर लिया है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। पल्टीन बाई व अन्य हिस्सेदार का कहना है कि खसरा नंबर 155/1 एवं 193/1 कुल खसरा नंबर 02 का रकबा 1.376 हेक्टयर कृषि भूमि ग्राम किरगहाटोला पहनं 22 तहसील छुरिया में स्थित है। यह माता के पैतृक हक से प्राप्त भूमि है जिसका हम सभी ने आपस में पंचों के समक्ष हिस्सा-बंटवारा कर लिया है। बंटवारे के पश्चात पल्टीन बाई द्वारा अपने हिस्से की भूमि का बिक्री पंजीयन भी करा लिया गया है। वहीं हिस्सेदार बुधेलाल (भाई) की मृत्यु हो चुकी है। बहन हिस्सेदार बंसत बाई उर्फ सुरती बाई व मथुरा बाई का हिस्सा में मेरी बंटवारा शेष नहीं है। समिलात खाता नाम की भूमि पर नंबरदार आवेदिका मैं पल्टीन बाई ही हूं। उन्होंने आगे बताया है कि अनावेदक कुंजल राम को ग्राम किरगहाटोला महाप्रसादी का रिश्ता होने पर फूल भाई के रूप में जानती हूं। वहीं इस मामले में अनावेदक के द्वारा बिना बताए आवेदन पत्र तैयार कर किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर अंगूठा निशान कराकर इसके कोई हिस्सेदार नहीं है कहकर माननीय न्यायालय छुरिया में आवेदन प्रस्तुत किया गया। अनावेदक ने पता के माध्यम से मेरे को वर्तमान पता जहां ससुराल ग्राम बोईरटोला महाराष्ट्र है, वहां मुझे बुलाने गया था। वहां से मुझे न्यायालय छुरिया लाया गया। ईश्तहार के माध्यम से मुनियादी हुई और तब समिलात हिस्सेदार बहने निर्धारित तिथि में न्यायालय में उपस्थित हुए। आपत्ति का निराकरण करने के लिए उपस्थित होने पर पूछा गया कि मेरे नाम से व्यक्तिगत नाम के बिना हस्ताक्षर अंगूठा निशान लिए आवेदन पत्र कैसे प्रस्तुत किए तो जवाब में अनावेदक ने कहा कि आपके हिस्सेदार की मृत्यु हो गई है और कोई नही है, कहकर आवेदन मैंने पूर्व आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है, जिससे अब यही प्रतीत होता है कि हमारी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, अनावेदक कुंजल राम ने भूमि स्वामी हक की ऋण पृस्तिका को अपने पास रख लिया और कह दिया कि दीदी आप पढे-लिखे नहीं हो। कही पुस्तिका को गुमा डालोगी। इनकी बातों में आकर मैंने में भी सहमति दे दी। बाद में एक सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए ऋण पुस्तिका की मांग की गई तो वह हमें टालने लगा। इसके बाद किरगहाटोला में सार्वजनिक बैठक रखी गई और इस बैठक में अनावेदक कुंजल राम उपस्थित नहीं हुआ।
अब विश्वस्त लोगों से पता लगा है कि अनावेदक द्वारा मेरे नाम की ऋण पुस्तिका से फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर शासन की योजना का लाभ लिया जा रहा है। मेरे नाम पर जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित शाखा बंैक छुरिया में खाता संचालित की गई है तथा खाता के नाम से एटीएम भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में वह शासन से मिलने वाली योजना की राशि का भी दुरूपयोग कर शासन को क्षति पंहुच रहा है। जांच होने पर इस मामले में और भी कई गड़बड़ी उजागर हो सकती है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं के चयन के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पारागांवखुर्द के प्राचार्यों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं के चयन में विशेष प्रयास भूमिका निभाने वाले शिक्षक थंगेश्वर साहू एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम विद्यालय राजनांदगांव के व्याख्याता लेखा साहू को सम्मानित किया। शिक्षक थंगेश्वर साहू के विशेष प्रयासों से 3 युवाओं का अग्निवीर तथा व्याख्याता लेखा साहू के विशेष प्रयासों से 3 बच्चों का नीट में चयन हुआ है। इसके साथ ही ऑनलाईन कक्षाओं में अपनी सेवाएं देने वाले व्याख्याता सोहन निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Continue Reading

राजनांदगांव

बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Published

on

राजनांदगांव। जिले में शासकीय जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन का हंटर लगातार चल रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के कड़े निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रीवागहन में बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने शासकीय घास भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी संजय वर्मा द्वारा गांव की शासकीय घास भूमि पर बिना किसी अनुमति के टीन शेड का निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम आज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुलडोजर (जेसीबी) की मदद से अवैध निर्माण को ढहा दिया और कीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जिला प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी।
प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी जमीनों पर नियम-विरुद्ध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व विभाग की टीमें जिले के अन्य क्षेत्रों में भी चिन्हित की गई शासकीय भूमियों की जांच कर रही हैं और जल्द ही अन्य स्थानों पर भी बेदखली की कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Continue Reading

राजनांदगांव

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076, जन शिकायतों, सुशासन तिहार, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का जिम्मेदारीपूर्वक और संतोषजनक निराकरण किया जाना अनिवार्य है तथा इसकी नियमित ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाए। कलेक्टर ने सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने तथा शासकीय भूमि का उपयोग जनहित एवं शासकीय कार्यों के लिए सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग द्वारा पिछले एक सप्ताह में 700 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शुद्धतापूर्वक संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 31 जुलाई 2026 को श्रम विभाग के पंजीकृत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी ली। कलेक्टर ने कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग को समितियों के खाता मिलान का कार्य शुद्धतापूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को बजट में प्रस्तावित जिले के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण एवं भंडारण की समीक्षा करते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने कहा। जिले में अब तक 1 लाख 48 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों को विशिष्ट किसान आईडी प्राप्त होती है, जिससे विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेज गति से कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने वाली महत्वपूर्ण पहल है। जिले में अब तक 4 हजार 367 हितग्राहियों के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं तथा योजना से लाभान्वित होकर 1300 से अधिक घरों का बिजली बिल शून्य हो गया है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्क्रीनिंग, समय पर सोनोग्राफी, उपचार, आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित मोबाइल आधारित मॉनिटरिंग करने कहा। श्रम विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के माध्यम से मजदूर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 4 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जा चुका है।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए अभिभावकों एवं किशोरी बालिकाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी है। जिले में अब तक 6 हजार 576 किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने स्कूलवार रोस्टर बनाकर अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी आश्रमों एवं छात्रावासों में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने कहा।

Continue Reading

Trending