राजनांदगांव
योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण दक्षता, क्षमता और निष्ठा का पालन करें : कलेक्टर
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे पूर्ण कार्यकुशलता के साथ प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण पूर्ण क्षमता, दक्षता और निष्ठा का पालन करते हुए आमजन से जुड़े हुए समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने सभी तरह के लंबित पत्रों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय से प्रेषित पत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण करें। इसी तरह उच्च न्यायालय से प्राप्त पत्रों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ करने कहा। उन्होंने जिले में खाद की बिक्री पर कड़ाई से नजर रखने कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी दशा में खाद को लेकर अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। निजी विक्रेताओं के द्वारा अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री अथवा कालाबाजारी किए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रोका-छेका अभियान अंतर्गत मवेशी के अनियंत्रित रूप से सड़कों में पाए जाने पर कांजी हाउस में दाखिल करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी कांजी हाउस में इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जवाबदेही के प्रति गंभीर रहें। जिससे प्रशासनिक विश्वसनीयता बनी रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाएं। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्कूलों के प्राचार्य से समन्वय स्थापित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुविभागीय अधिकारी, पटवारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राजस्व संबंधी मामलों की सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि वर्चुअल बैठक लेने से आने जाने में लगने वाला समय की बचत होने के साथ ही कार्यस्थल पर कार्य करने के लिए संबंधित को पर्याप्त समय भी मिलता है। इसी तरह उन्होंने पंचायत सचिवों की भी वर्चुअल माध्यम से बैठक करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी राजस्व अपने क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालन व्यवस्था का समय-समय पर जायजा लें।
कलेक्टर श्री सिंह ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र में सभी पात्र व्यक्तियों का चिन्हांकन कर योजना का लाभ दिलाने कहा। लंबित सभी राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रकार के राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। उन्होंने नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि नामांतरण के कार्य में लापरवाही ना बरतें। जो भी प्रकरण पंजीकृत हुआ है, उन सभी प्रकरणों का निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, न्यायालय में लंबित प्रकरण, भू-अर्जन के प्रकरण सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ आपदा के लिए की गई तैयारी की जानकारी लेते हुए कहा कि संबंधित प्रभावित क्षेत्र में सभी जरूरी उपाय की व्यवस्था रहनी चाहिए। यहां जरूरी दवाईयां, खाद्य भंडारण के साथ-साथ आवश्यक संसाधन और सुविधा की व्यवस्था बनाए रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी जुड़े रहे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
