राजनांदगांव
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का प्रथम बैच दीक्षांत समारोह संपन्न
राजनांदगांव। भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में प्रथम बैंच (पायोनियर बैच) बैच 2014 का दीक्षांत समारोह स्वास्थ्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न।
10 जुलाई 2022 को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैंच (पायोनियर बैंच) बैंच-2014 का दीक्षांत समारोह, कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें राजनांदगाव मेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन तथा भूतपूर्व डी.एम.ई. डॉ. आरके सिंह विशिष्ट अतिथि, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहिने एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव डॉ. मिथलेश चौधरी ने कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्व उपस्थिति दी।
बैंच 2014 ने 2020 में इंटर्नशिप कम्पलीट की थी, उनका दीक्षांत समारोह 2020 में ही आयोजित होना था, परंतु कोरोना महामारी के कारण आयोजन नहीं हो पाया, इसलिए दीक्षांत समारोह का आयोजन 10 जुलाई 2022 को किया गया। इस कार्यक्रम में सभी डाक्टर्स के माता-पिता अभिभावक सम्मिलित हुए, यह क्षण उनके लिये बेहद गौरवशाली, भावुक और समाज के प्रति गहरी जुम्मेदारी को लेकर बच्चों के आखों में साफ नजर आया।
कार्यक्रम को सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अमृतसर में होने के कारण विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सभी डाक्टर्स एवं उनके माता-पिता को दीक्षांत समारोह के अवसर पर बधाई दी तथा कोरोना काल में सभी डाक्टर्स के अमूल्य योगदान की सराहना भी की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि डॉक्टर समाज के लिये कितने महत्वपूर्ण होने है। डॉक्टर पूरी समर्पण भावना के साथ मरीजों का इलाज करते है। इस कार्यक्रम में उन्होंने भूवपूर्व डीएमई डॉ. आरण् के सिंह की भी प्रशंसा की और कहा कि डॉ. आरके सिंह ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन के रूप में कॉलेज को लगातार मान्यता दिलाया हैं तथा बेहद कम समय में कॉलेज के डेवलेपमेंट में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दी है। उनके इस सफलतापूर्ण किए गये कार्य को देखते हुये उन्हें बाद में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे भी उन्होंने अच्छे ढंग से निभाया। साथ ही साथ मंत्री ने सभी डाक्टर्स को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम को डॉ. आरके सिंह ने भी संबोधित किया। मेडिकल कॉलेज खुलने के प्रारंभिक वर्षों में कॉलेज तथा हॉस्पिटल की मूल बिल्डिंग नहीं होने के कारण सुविधाओं के अभाव में बैंच-2014 के संघर्षो की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रथम बैच हमेशा ही सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैंए संघर्ष करना पड़ता है। इन सबके बीच बैंच 2014 ने कॉलेज में हमेशा से ही सकारात्मक वातावरण बनाया और अच्छी परंपरा, प्रचलन में दी है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकाल तथा उनसे जुड़े किस्सों को भी याद किया तथा सभी डॉक्टर्स एवं उनके माता.पिता को भी बधाई दी।
मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहिने ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने पूर्व में भी इस कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने सभी डाक्टर्स को उनके सफलतापूर्ण दायित्वों के निर्वहन के लिए बधाई दी। साथ ही साथ उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम को डॉ. मिथलेश चौधरी सीएमओ ने भी संबोधित किया और बताया कि मेडिकल कॉलेज से शुरू से ही उनका जुड़ाव है। उन्होंने बैच 2014 के कॉलेज के प्रति समर्पण उनके द्वारा किये गए अच्छे कार्यों तथा कॉलेज को आग्र बढ़ाने के लिए बैंच 2014 के योगदान की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि उस वक्त के डीन रहे डॉ. आरके सिंह ने भी अपने संबोधन में डॉ. मिथलेश चौधरी की विद्यार्थियों के समस्याओं का समाधान करने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए डॉ. मिथलेश चौधरी की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मीना आर्मो, शीशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कोसाम, अस्थी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश डुलानी तथा नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सौम्या दुलानी उपस्थिति थे। डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव डॉ. अमित सोनी ने ग्रेजुएशन स्पीच दी, जिसमें उन्होंने अपने कॉलेज लाईफ का संक्षिप्त वर्णन किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा बैंच 2014 के सभी डॉक्टर्स को सांकेतिक मैडल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया और अंत में डॉ. पूजा बजाज ने वोट ऑफ थैंक्स देकर कार्यक्रम का समापन किया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
