Connect with us

राजनांदगांव

लायंस व स्वदेशी मंच ने याद किया भारतरत्न विश्वरैय्या को, अभियन्ता दिवस पर किया गया युवा अभियंताओं का सम्मान

Published

on

राजनांदगांव। लांयस क्लब ऑफ राजनांदगांव एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में अभियन्ता सम्मान समारोह लायन्स सेवा सदन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन पवार, पूर्व सूचना आयुक्त छग शासन थे। अध्यक्षता मिल्टन लाल वाइस चेयरमेन आईसीटी ने की। विशेष अतिथि निदेशक ब्लिस इंटरनेशनल व समाजसेवी रमेश श्रीवास्तव, अमलेन्दु हाजरा चेयरमेन ग्रामीण विकास, ललित भंसाली अध्यक्ष लायंस क्लब तथा छत्तीसगढ़ पेंशनर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डीसी जैन थे। अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ भारतरत्न डॉण् मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तेलचित्र पर पूजा-अर्चना व दीप प्रज्जवलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर लायंन अभियंता स्व. देवीप्रसाद शर्मा एवं लायंन अभियंता स्व. अमित राय को भी भावांजलि अर्पित की गई।
लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष अशोक कोटडिय़ा ने बताया कि वर्तमान समय में देश व दुनिया तकनीक से जुड़ी है और ऐसे समय में देश के युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, इसलिये लायंस क्लब द्वारा तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों इंजीनियरों के द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को चिन्हांकित कर सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त मोहन पवार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा हमारे देश के सामाजिक तथा आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत उच्च क्षमतावान तकनीकी स्नातको को तैयार करने के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा की आत्मा गणित होती है। बिना गणित के तकनीकी शिक्षा अधूरी है और गणित की उत्पति देश के रत्न आर्यभट से हुई है जिसका आज भी संपूर्ण विश्व के विकास में योगदान है। इसी क्रम में भारत की भूमि पर एक से बढ़कर एक रत्न हुए। इसी श्रेणी में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वरैय्या का जन्म हुआ और उन्होंने अपनी तकनीकी शिक्षा व ज्ञान से देश की नदियों पर बड़े-बड़े बांध बनाकर जल को रोकने एवं बाढ़ नियंत्रण के लिये उच्च तकनीक का उपयोग किया है, जिसे हम नहीं भूला सकते है। श्री पवार ने कहा कि लायंस क्लब व स्वदेशी जागरण मंच द्वारा अभियंता सम्मान समारोह का आयोजन पहली बार किया गया है। इसके लिए आयोजक व उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईटीसी के वाइस चेयरमेन डॉ. ई. मिल्टन लाल ने देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने का आव्हान करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा का ज्ञान मानव जीवन में अति महत्वपूर्ण है। देश में युवाओं को कृषि, कम्प्यूटर, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, ट्रांसपोर्ट आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। देश के पर्याप्त संसाधन के अलावा युवाओं में कुछ नया करने की सोच की जरूरत है। उन्होंने इस संदर्भ में देश के उन युवाओं का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। जिन्होंने विश्व में भारत की पहचान बनाई है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि ब्लीस इंटरनेशसनल के डायरेक्टर व समाजसेवी रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है। उन्हें प्रेरित कर देश के निर्माण में उसका उपयोग किया जा सकता है। मानव सभ्यता का विकास तकनीक के बिना अधूरा है। आधुनिक मशीनों से कम समय में अधिक काम लिया जा रहा है जिसके लिये हमारे अभियंता बधाई के पात्र हैं। भारत स्वदेशी तकनीकी से निर्मित ब्रम्होस्त्र हथियार आज विभिन्न देशा को विक्रय कर रहा है।
विशेष अतिथि ग्रामीण विकास के चेयरमेन व स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सदस्य अमलेन्दु हाजरा ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में आने वाली समस्याओं का निदान ही तकनीक है और देश की तकनीकी शिक्षा आज विश्व में आदर्श है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वरैय्या द्वारा कृष्ण सागर बांधए इन्द्रावती आयरन एंड स्टील स्वर्ण बांध, बैंक ऑफ मैसूर, मैसूर विश्व विद्यालय, मैसूर सेंट्रल एन्ड आयल फैक्ट्री जैसे संस्थानों का उच्च तकनीक से निर्माण उनकी ही देन है। सभी तकनीकी सेवा में कार्य करने वाले अभियन्ताओं व छात्रों को उनके जीवन का अनुसरण व आत्मसात करने की जरूरत है।
सभा में उपस्थित वयोवृद्ध नागरिक छत्तीसगढ़ पेशनर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डीसी जैन ने कहा कि लायंस क्लब व स्वदेशी जागगरण मंच के साथ उपस्थित अभियन्ता व सभी विद्धजन बधाई के पात्र है। आज भी पुरानी तकनीक से बने पुल, पुलिया, इमारत, बांध और भवन टेक्नॉलाजी की गुणवत्ता को दर्शाते हैं। ऐसे ही तकनीक को आज अपनानेकी आवश्यकता है।
इस अवसर पर रायपुर से आए युवा अभियंता देवदत्त जोशी ने कहा कि समाजिक संस्थाओं के द्वारा किया गया, यह पहला आयोजन हमारा मनोबल बढ़ाता है और कार्य के प्रति हमें प्रोत्साहित करता है। भिलाई के शंकराचार्य इंस्टीयूट से सम्बद्ध युवा अभियंता डॉ. राहुल मिश्रा ने सुप्रसिद्ध भारतीय अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वरैय्या के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव जीवन आज तकनीकी शिक्षा के बिना अधूरा है। आज के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में विशेष रूचि लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अभियंता देवदत्त जोशी, राहुल मिश्रा, पीसी साहू, कार्यपालन अभियंता विद्युत कम्पनी डोंगरगांव, आदित्य बोग्गावरापु, विनीत कोटडिय़ा अमित सोनी, विक्की जोशी, प्रियांश शर्मा, रजत मिश्रा को मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों में दिग्विजय भाकरे, प्रोफेसर केके द्विवेदी, कचरू प्रसाद शर्मा, सरोज द्विवेदी, गुरमीत सिंह भाटिया, राजकुमार शर्मा, रमेश गुप्ता, महेश चितवरकर, रविन्द्र मुदिराज, आत्माराम कोशा, टीकाराम साहू, आरपी रेड्डी, यशवंत गावड़े, प्रमोद बागड़ी, आनंद वर्गीस, सचिन हेडाऊ, अनिमेष राय, मोजेश लाल, रक्षित लाल, कृष्णादास, सुश्री अंजलि वत्स, विश्वजीत पात्रा, सुश्री शीतल देवांगन, संतोषी कोसरे, अंजुम शेख, जनकराम साहू, कृष्णचन्द्र चौहान, रमेश कुर्रे, प्रतिमा वासनिक, लुमन साहू, हरजीत भाटिया, चंद्रशेखर शर्मा, अखिलेश चंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लायन्स क्लब के सचिव अभियंता राजेश कोटडिय़ा द्वारा किया गया। उक्त जानकारी लायन्स क्लब के सचिव राजेश कोटडिय़ा व प्रमोद बागड़ी ने दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending