Connect with us

राजनांदगांव

नगरीय निकाय में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर जनसामान्य को किए जाएंगे पौधे वितरित

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में सघन पौधरोपण किया जाना है। 14 लाख पौधरोपण गौठान, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों तथा कार्यालयों में किया जाएगा। नगरीय निकाय में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर जनसामान्य को पौधों को वितरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वृक्षारोपण के लिए वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं अन्य संबंधित विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह विकसित करने के लिए नेपियर तथा मक्के की खेती के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विक्रेन्द्रीकृत जन-चौपाल सभी अनुविभाग, तहसील, जनपद पंचायतों एवं सीएमओ कार्यालयों में आयोजित करना है। राजस्व विभाग की ओर से किसानों को ऋण पुस्तिका का वितरण जरूर करवाएं। सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना शासन की फ्लैगशिप योजना है। गौठानों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी लगातार गौठानों की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने सी-मॉर्ट की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की योजना के तहत समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। सभी विभागों को सी-मॉर्ट से सामग्री खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने उक्ताशय के निर्देश आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में कृष्णकुंज के लिए जमीन आधिपत्य कर लें एवं वहां पौधरोपण करने के साथ ही स्वच्छता, हैण्डपंप की स्वीकृति, झूले की व्यवस्था करें। धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की यह महती योजना जनसामान्य को कम कीमतों पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए है। इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी डॉक्टर्स को जेनेरिक दवाईयां लिखने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि हर माह में तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सभी कार्यालयों में प्राथमिकता से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा रिकार्ड व्यवस्थित होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए विभागवार डेटा तैयार करें। इसके लिए रणनीति बदलकर आवश्यकतानुसार कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीकाकरण कराना है। इसके लिए सभी एसडीएम योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। नगरीय निकाय क्षेत्र में टीकाकरण में विशेष ध्यान देते हुए कार्य करना है। उन्होंने मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आने वाले श्रद्धालुओं का भी टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। 12 से 18 वर्ष के आयु के बच्चों का टीकाकरण में गति लाएं। उन्होंने बारिश के मद्देनजर मोंगरा बैराज से छोड़े जा रहे पानी की जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को कानून एवं व्यवस्था के संबंध में हर मंगलवार को बैठक लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आजादी से अंत्योदय तक दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य संकेतकों की समीक्षा की। उन्होंने रोका-छेका अभियान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की मानिटरिंग के लिए सभी एसडीएम को उच्च स्तरीय समिति का गठन करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जैविक खाद उत्पादन एवं विक्रय की प्रगति, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, आयुष्मान कार्ड, हाट बाजार क्लीनिक योजना, भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी, ऑफ लाईन जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, मुख्यमंत्री घोषणा, नगरीय निकायों में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन, राजीव युवा मितान क्लब के निर्वाचन एवं खाता की जानकारी, विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को नियुक्ति दिए जाने के संबंध में, जल शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, खुले बोर की जानकारी, भू-अर्जन की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि चारागाह विकसित करने के लिए नेपियर लगाने के लिए कार्य योजना बनाए। इसके लिए रूट की आवश्यकता होगी। पशुपालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से समन्वय करते हुए चारागाह लगाया जाना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending