Connect with us

राजनांदगांव

सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी लोकहित में आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ करें कार्य : अमरजीत भगत

Published

on

राजनांदगांव। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। खाद्य मंत्री भगत ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपना कार्य नैतिक जिम्मेदारी के साथ करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजनाओं के माध्यम से देश में छत्तीसगढ़ की विशेष पहचान बनाई है। शासन की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हो रही है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। वहीं गौमूत्र की खरीदी की भी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी लोकहित में आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी पहल से बड़े कार्य हो जाते हंै, इसलिए सभी सामंजस्य बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कार्यों की मॉनिटरिंग निरंतर करते रहे। जनसामान्य का कार्य रूकना नहीं चाहिए। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा सभी अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी एवं कलेक्टर डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री भगत ने आदिम जाति कल्याण विभाग को सभी स्कूल, छात्रावास एवं आश्रम में रंग-रोगन तथा मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधा एवं व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लघु मरम्मत के लिए प्राप्त 1 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि से सभी विकासखंडों में आवश्यक मरम्मत कराएं। खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें बताया कि जिले में अच्छी बारिश हुई है। 172 प्रतिशत औसत वर्षा से खेती किसानी के कार्य के लिए अच्छा रहा है। डीएमओ ने बताया कि जिले में 87 प्रतिशत खाद उपलब्ध है तथा शीघ्र ही 2 हजार 600 मीट्रिक टन डीएपी की रेक प्राप्त होने वाला है। जिससे खाद की कमी दूर होगी। खाद्य मंत्री ने खाद की कालाबाजारी रोकने निजी दुकानों में लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की कमी नहीं होना चाहिए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खाद एवं बीज के भण्डारण व वितरण की स्थिति अच्छी है। इसे विशेष ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने यूरिया, पोटाश एवं अन्य खाद की उपलब्धता पर संतुष्टि जाहिर की। समस्त विभागों के बजट आबंटन की स्थिति, समस्त निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति, आपदा प्रबंधन के तैयारी की समीक्षा, जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण, खाद्य विभाग के अंतर्गत पीडीएस दुकानों के संचालन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण, पीडीएस गोदामों की स्थिति, बारिश के समय पहुंच विहीन दुकानों के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था, पीडीएस दुकानों के युक्तियुक्तकरण की जानकारी, पूर्व वर्षों व इस वर्ष क्रय किये गये धान की जानकारी ली। कृषि विभाग अंतर्गत राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीकृत कृषकों की संख्या व लाभान्वित कृषकों की संख्या, धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु कार्य योजना, खनिज विभाग अंतर्गत डीएमएफ योजनांतर्गत कार्यों एवं आय व्यय की समीक्षा की। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग अंतर्गत आवासीय विद्यालय के प्रबंधन की स्थिति, छात्रावासों के संचालन में कमियों के संबंध में, वन विभाग अंतर्गत योजनाओं की जानकारी, विभागीय योजनाओं की समीक्षा, 2022-23 हेतु वृक्षारोपण के संबंध में कार्ययोजना की जानकारी, वृक्ष कटाई हेतु प्राप्त आवेदनों के निरारण की स्थिति, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
राजस्व विभाग अंतर्गत राजस्व प्रकरणों की स्थिति, अतिक्रमण की स्थिति एवं निराकरण, समय-सीमा के अंतर्गत निराकृत किये जाने वाले राजस्व प्रकरणों की स्थिति, निगमों के निवेश क्षेत्रों में बिना मानवीय हस्तक्षेप के 5000 वर्गफुट तक की भूमि के ले आउट, निकायों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण की स्थिति, स्लम पट्टों, नजूल पट्टों, आबादी भूमि धारकों को मालिकाना हक प्रदान करने में हुई प्रगति, शासकीय भूमि के आबंटन व्यवस्थापन हेतु प्राप्त आवेनों का निराकरण की स्थिति, अवैध निर्माण के नियमितीकरण हेतु पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति, शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूलों की स्थापना एवं छात्रों के प्रवेश की स्थिति, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़कों के रख-रखाव व निर्माण की स्थिति, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रगति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत स्लम स्वास्थ्य क्लीनिक, श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना की प्रगति, हाट बाजार क्लीनिक योजना की प्रगति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या एवं चिकित्सकों की जानकारी ली।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत गौठान स्वीकृत किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल, आश्रम, छात्रावास में रंग-रोगन एवं मरम्मत के कार्य में तेजी लाने के लिए कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए स्कूल में नवाचार करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारी स्कूल के बच्चों को सप्ताह में एक दिन मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने मनरेगा विभाग एवं वृक्षारोपण, नरवा विकास, गौठान, चारागाह, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस मोके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, निलाम्बर वर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर मती इंदिरा सिंह, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending