Connect with us

राजनांदगांव

हत्या के आरोपी को पुलिस ने 3 दिन में किया नागपुर से गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी निवासी कातलवाही का 19 जुलाई 2022 को रात्रि में रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिग पुत्री जो स्थानीय विद्यालय डोंगरगढ में 09 वी कक्षा में पढ़ती है। 19 जुलाई 2022 के सुबह 8 बजे अपने बडे पिताजी के साथ स्थानीय विद्यालय पढने के लिए गयी थी, उसके बड़े पिताजी नाबालिग बालिका को स्कूल छोड़कर वापस घर आ गये। नाबालिक बालिका स्कूल से छुट्टी होने के पश्चात करीबन 2.40 बजे बस से घर वापस आया करती थी। घटना दिनांक को घर वापस नहीं आयी थी, उसके बड़े पिताजी स्कूल एवं उनके सहेलियों, स्कूल स्थानीय टीचर, स्कूल के गार्ड, आसपास रहने वाले परिजनों आदि में जाकर पता तलाश किये, जिससे उसके बारे में कोई पता नही चला। पता नहीं चलने पर थाना डोंगरगढ़ में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले गया है। जिस पर पुलिस द्वारा थाना डोंगरगढ़ में गुम इंसान क्रमांक 71/2022 एवं अपराध क्रमांक 539/2022 धारा 363 भादंवि पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ठाकुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्रीमति नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केके पटेल को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता को लेते हुये तत्काल अपहृता बालिका की पता साजी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम बनाई गई। क्षेत्रीय स्तर पर सूचना एकत्रित करने हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा स्कूल के पास ही इण्डेन गैस एजेंसी की सीसीटीव्ही फुटेज पर देखा गया की अपहृता किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ ग्राम ढारा खैरागढ़ की ओर मोटर सायकल में जाते हुये देखा गया। अनुसंधान के दौरान ही पता चला की घोटिया डंगोराडेम के आसपास घने जंगल झाडी में एक लड़की स्कूल ड्रेस पहनी मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर बिना विलंब किये गुम बालिका के पिता को साथ लेकर घटना स्थल डंगोराडेम पुलिस टीम जंगल पहुंची, एक लड़की मृत अवस्था मिली। परिजनों द्वारा मृतिका की पहचान अपनी अपहृता नाबालिग पुत्री के रूप में की गयी। घटनास्थल के निरीक्षण पर मृतिका की मृत्यु संदेहास्पद लगने पर मौके पर ही मृतिका के शव का विधिवत पंचनामा कार्यवाही की गई। रात्रि होने कारण शव को सुरक्षार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ के शव गृह में रखा गया। दूसरे दिन डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गर्दन को धारदार हथियार से काटकर हत्या करना पाया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ठाकुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्रीमति नेहा पाण्डेय एंव वैज्ञानिक अधिकारी (एफएसएल) व पुलिस टीम-सायबर टीम-डॉग स्कॉट-फोटो ग्राफर-विडियो ग्राफर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। हत्या की छानबीन हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा श्रीमति नेहा पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई जिसमें पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केके पटेल एवं निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, उनि राधा बोरकर, सउनि द्वारिका प्रसाद सायबर सेल प्रभारी, अनिल शुक्ला, हेमंत साहू, अवध किशोर साहू, मनीष मानिकपुर, मनीष वर्मा, आदित्य सिंह, मनोज खुंटे, दुर्गेश भुआर्य अधिकारी शामिल थे। टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पता साजी की जा रही थी। प्राप्त कॉल डिटेल, टावर लोकेशन में आये नंबरो का अध्ययन किया जा रहा था। इसी बीच जरिये मुखबीर से सूचना मिली की घटना स्थल के आसपास एक संदेही घटना समय पर संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जिसका हुलिया इंडेन गैस एजेंसी के पास से मिली सीसीटीव्ही फुटेल से मिलता जुलता है, संदेही की पता तलाश की गयी पता चला की ग्राम कातलवाही निवासी छबील कुर्रे जैसे हुलिया दिखाई दे रहा है। पुलिस टीम के द्वारा उसके घर पर दबिश दी गयी जहां पर संदेही छबील कुर्रे फरार मिला। घर वालों व ग्रामवासियों से पूछताछ की गयी बताये की छबील कुर्रे 3-4 रोज पहले घोटिया रोड डंगोराडेम के आसपास देखा गया था। संदेह के आधार पर उसके मोबाईल नंबर का टावर लोकेशन-सीडीआर लिया गया, उसका लोकेशन नागपुर व ग्राम ढाराए डोगरगढ़ घटना दिनांक के कुछ दिन पूर्व व घटना दिनांक को भी दिखाया। इसी आधार पर एक पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये छबील कुर्रे से पूछताछ हेतु नागपुर भेजी गयी, जहां संदेही छबील कुर्रे नागपुर में अपने घर पर नहीं मिला वह, नागपुर से भी कही फरार होने के फिराक में था। लगातार सायबर टीम द्वारा इसके मोबाईल नंबर का लोकेशन लेकर स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर डोंगरगढ़ लाया गया, जहां उससे घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गयी। जिसमें आरोपी छबील कुर्रे के द्वारा घटना को करना स्वीकार किया। अपराध करने के बाद अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल, चाकू को डंगोराडेम के घने जंगल में झाडियों के बीच छुपाकर रखना बताया। जिसे पुलिस टीम के द्वारा विधिवत जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending