Connect with us

राजनांदगांव

टैक्स पूरा तो जलापूर्ति में कटौती क्यों : हिन्दू युवा मंच

Published

on

राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने नागरिकों को टैक्स के एवज पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति करने की माँग को लेकर नगर की प्रथम व्यक्ति और महापौर श्रीमती हेमा देशमुख और निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से माँग की है। हिन्दू युवा मंच ने उक्त मामले में अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए निगम प्रशासन से सवाल किया है किए जब निगम टैक्स पूरा पूरा लेती है तो जलापूर्ति में कटौती क्यों?
टैक्स जितना, पानी उतना की मांग को दोहराते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी और शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार ने निगम की जलापूर्ति सिस्टम को गड़बड़झाला बताते हुए आरोप लगाया है कि, निगम जितना टैक्स नागरिकों से लेती है उतनी मात्रा में जलापूर्ति नहीं करती। निगम द्वारा नगरवासियों से प्रतिवर्ष जलकर, समय पर लिया जाता है। इसके अलावा नागरिकों से, संपत्ति कर और समेकित कर भी प्रतिवर्ष लेती आई है। नियमों की अगर बात करें तो, वस्तुस्थिति को देखते हुएए अन्य करों में निगम नागरिकों को एकबारगी छूट भी दे सकती है लेकिन, जलकर में छूट का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में जब निगम जलकर के पूरे-पूरे पैसे लेती है तो फिर बड़ा सवाल यह उठता है कि, जलापूर्ति में कटौती क्यों? निगम ने वॉल खोलने और बँद करने वाले अपने कर्मचारियों को पूरी तरह से प्रशिक्षित कर रखा है कि, जलापूर्ति में काँटामारी कैसे करनी है। कब वॉल खोलना है और कितना पहले बंद करना है। यह स्थिति केवल आज की नहीं है एक दशक से यह दंश आम नागरिकों को झेलना पड़ रहा है, लेकिन इसके विरोध में आज तक किसी ने आवाज तक नही उठाई। निगम से प्रदाय होने वाले पानी का उपयोग सिर्फ पीने के लिए ही नहीं, वरन कपड़े, बर्तन धोने सहित साफ सफाई जैसे घरेलू कार्यों में भी होता हैं। अब इन घरेलू कार्यों के लिए भी निगम का पानी कम पड़ने लगा है, नल किसी दिन सिर्फ आधे घंटे, किस दिन 40 मिनट तो किसी-किसी दिन सिर्फ 20-25 मिनट के लिए ही खुलता है, वहीं समय से पहले ही जलापूर्ति रोक दी जाती है तो किसी दिन नल समय पर ही नही खुलता। इतने कम समय की जलापूर्ति में घर के बहुत जरूरी कार्यों का निपटान होना असंभव जैसा है। समय से पहले ही जलापूर्ति रोक देने और काँटामारी की विसंगति सालों से चली रही है और अब तो यह सिलसिला आम बात हो गई है। ऐसा एक भी दिन नही होगा जब निगम ने ईमानदारी से पूरे-पूरे एक घंटे जल की आपूर्ति कराई हो। पानी पूरे समय न मिल पाने के कारण लोग टुल्लू पंप लगाने विवश हैं। अगर निगम जलापूर्ति पूरे-पूरे समय करे तो टुल्लू पंप लगाने की नौबत ही नहीं आती। निगम भले ही पानी पूरे-पूरे समय न देता हो, लेकिन फिर भी उसे टैक्स पूरा पूरा चाहिए। एक समय था, जब निगम के पानी की उपयोगिता इतनी नहीं थी, लोग इस पानी का उपयोग सिर्फ पीने के लिए ही किया करते थे, लेकिन शहरीकरण के बढ़ते प्रभाव और सघन बस्तियों के चलते लगातार जलस्तर घटने लगा है। अगर जलस्तर नहीं घटता और बोर या ट्यूबवेल से पानी की उपलब्धता बनी रहती तो नागरिकों को आज भी निगम के नल कनेक्शन पर आश्रित नहीं होना पड़ता। भीषण गर्मी के चलते गर्मी के दिनों में होने वाला जलसंकट एकबार समझ में भी आता है। किन्तु जहां भीषण वर्षा के कारण चारों ओर सरोवर लबालब और नदी नाले उफान पर, और जल पर्याप्त मात्रा में है। तब निगम जलापूर्ति करने में सुस्ती क्यों दिखा रहा है। बल्कि ऐसे समय मे तो जलापूर्ति और बढ़ा देनी चाहिए। बावजूद ग्रीष्म ऋतु जैसी काँटामारी, वर्षा ऋतु में भी की जा रही है। निगम अपनी मनमर्जी नागरिकों पर न थोपे और जलापूर्ति के अनुरूप ही टैक्स ले अथवा टैक्स के एवज में जलापूर्ति पर्याप्त मात्रा में करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending