Connect with us

राजनांदगांव

जिलेभर में उल्लास एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार

Published

on

राजनांदगांव। जिले भर में उल्लास एवं उत्साह के साथ हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी खुशी के साथ हरेली के त्यौहार में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, खेती-किसानी, खान-पान, रहन-सहन की उत्सवधर्मिता हरेली के रूप में प्रगट होती है। इस दौरान जिले भर में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में जनसामान्य रमे रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने से जन-जन में अपनी संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ा है। कहीं गेड़ी, कहीं फुगड़ी, कहीं खो-खो, कहीं कबड्डी, कहीं झूला, रस्साकस्सी जैसे खेलों में सभी शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों चिला, फरा, ठेठरी, खुरमी अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। किसानों ने कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल एवं खुशहाली की कामना की। हरेली तिहार की उमंग ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों तक व्याप्त रही। जिले के सभी गौठानों में गायों की पूजा की गई और उन्हें आटे से बनी लोंदी खिलाया गया।
हरेली पर्व के अवसर पर आज कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन में हर घर झंडा अभियान अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेरा गौठान में तिरंगा झंडा निर्माण का कार्य आज महिला स्वसहायता समूह द्वारा शुभारंभ किया गया। ब्लॉक में 130 से अधिक समूह महिलाएं तिरंगा झंडा निर्माण करेंगी। बड़े पैमाने पर झंडा निर्माण का लक्ष्य रखा गया है जिससे प्रत्येक घर में झंडा लगवाया जा सके। झंडा निर्माण के साथ ही हरेली पर्व में परंपरागत कृषि औजारों की एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की गई। पशुओं को खिचड़ी खिलाया गया।
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय तथा उनकी टीम ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा स्वयं भी सामग्री खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। गौठान में मल्टी एक्टिविटी का भी मुआयना किया। गौठान में रेशम धागा निर्माण, मछली उत्पादन, मशरूम उत्पादन सहित समस्त गतिविधियों का भी अवलोकन किया। हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी खेलकूद जैसे गेड़ी प्रतियोगिता, रस्सीखींच प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। रस्सी खींच प्रतियोगिता में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे, एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ श्रीमती रोशनी भगत ने भी हिस्सा लिया। एक तरफ अधिकारियों की टीम तथा दूसरे तरफ राजीव युवा मितान की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासियों की टीम ने भाग लिया। जिसमें अधिकारियों की टीम ने जीत दर्ज की। महिला समूह को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में गौठान में उपस्थित सभी महिला समूहों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, सहित ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बघेरा को शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने शपथ ली और आश्वस्त किया कि शनिवार को त्यौहार मनाकर टीकाकरण कराएंगे। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री धनकर, सरपंच देशमुख, युवा मितान क्लब, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण, ग्राम प्रमुख, महिला समूह उपस्थित रहे।
हरेली तिहार के अवसर पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजीविका के लिए स्कूल चॉक निर्माण मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। समूह की महिलाओं ने चॉक मशीन खरीदी के लिए क्लस्टर लेवल फेडरेशन से ऋण लेकर चॉक निर्माण शुरू किया है। कार्ययोजना अनुसार 1 लाख 25 हजार रूपए की मशीन में प्रति घण्टे 1 हजार चॉक तैयार किया जाएगा। इस चॉक की शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों एवं सी-मार्ट के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती खिलेशरी साहू, सरपंच श्रीमती दानी साहू, उपसरपंच देवलाल साहू, पंचायत प्रतिनिधि, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत अर्जुनी में हरेली के पर्व के अवसर में आज गायों की पूजा गौठान में गोबर खरीदी का कार्यक्रम और वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें गौठान समिति के अध्यक्ष देवेंद्र साहू, सदस्यगण, सरपंच द्रौपति साहू, रोजगार सहायक पंचायत स्टॉफ सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। छुरिया विकासखंड के ग्राम लाटमेटा में गौठान का उद्घाटन किया गया और गोबर खरीदी की गयी। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम दर्री के गौठान में हरेली त्योहार मनाया गया। पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया एवं खेलों का आयोजन किया गया।
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह गौठान में गौमूत्र की खरीदी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टीकेश साहू, एसडीएम सुनील नायक, तहसीलदार कोमल सिंह धु्रव, जनपद सीईओ लेखराम चंद्रवंशी शामिल हुए। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बांकल में गेड़ी, खो-खो, कबड्डी जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending