Connect with us

राजनांदगांव

नवागांव गौठान में नगर निगम ने किया हरेली महोत्सव का आयोजन

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में हरेली त्यौहार गौठानों में मनाये जाने दिये गये निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम राजनांदगांव ने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की उपस्थिति में नवागांव गौठान में हरेली महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में एसएलआरएम संन्टर की स्वच्छता दीदीयों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल गेडी, फुगड़ी, कुर्सी दौड़ आदि खेलों में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खण्डेलवाल, छग अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान सहित निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख व नरेश डाकलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुतबुद््दीन सोलंकी, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, कैपा के सदस्य पंकज बांधव, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के अलावा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने गेड़ी चढकर, नारियल फेककर पारंपरिक खेलों का शुभारंभ किया एवं स्वच्छता दीदीयों द्वारा बनाये गये छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुप्त उठाया। इस शुभ अवसर पर हर घर हरियाली अभियान के तहत पौधा वितरण करने पौधा रथ का अतिथियों ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
हरेली महोत्सव का शुभारंभ राज गीत के साथ हुआ तत्पश्चात अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र एवं कृषि औजारों का पूजा किया गया। अतिथियों का स्वागत कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, गोधन न्याय योजना के प्रभारी संदीप तिवारी, उप अभियंता दीपक महला सहित वार्ड के पूर्व पार्षद राजेश सेवता, केशव पटेल, सतीश राने, मुस्कान वर्मा, प्रिया सोनकर, मीणा टंडन, सरस्वती वर्मा, जागेश्वरी लहरे ने पुष्प-गुच्छ से किया। महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेड़ी, फुगडी, कुर्सी दौड, नारियल फेक में स्वच्छता दीदीयों ने भाग लेकर अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने संबोधन में हरेली तिहार की बधाई देते हुये कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के तिहार, परंपरा व्यंजन को देश विदेश में स्थान दिलाकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को गोधन न्याय योजना सहित अनेक राष्ट्रीय पुरूस्कार मिले। आज ही के दिन गोधन न्याय योजना प्रारंभ हुआ था, जिसके तहत गोबर से खाद बनाकर महिला स्व सहायता समूह एवं स्वच्छता दीदी आत्मनिर्भर बने और आज ही के दिन गौ-मूत्र खरीदी प्रारंभ हो रही है। जिसमें 4 रूपये प्रति लीटर की दर से सरकार गौ-मूत्र खरीदेगी। उन्होंने कहा कि जहा महिला स्व सहायता समूह गोबर से खाद बनाकर गढ़कलेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक व्यंजन ठेठरी, खुर्मी, चिला, फरा आदि व्यंजन बेचकर आत्मनिर्भर हो रही है। वहीं गोबर बेचकर एवं अब गौ-मूत्र बेचकर किसान व पशुपालक अपने आय में वृद्धि कर रहे है। उन्होंने कहा कि जैसे गुजरात का गरबा पूरे देश में प्रसिद्ध है, उसी तरह अब छत्तीसगढ़ की संस्कृति, उसके नृत्य, गोधन न्याय योजना एवं व्यंजन भी अब देश विदेश में फेमस हो रहे है। मैं आज सभी अतिथियों का उपस्थित पर आभार व्यक्त करती हूॅ।
कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने हरिली की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली बोनी और रोपाई के बाद सावन आमावस्या के दिन मनाते है। इस दिन किसान हल कुदाल की पूजा कर अच्छी खेती की कामना के साथ साथ धन धान्य से परिपूर्ण होने की कामना करते है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ की सस्कृति को बढ़ावा देने आज के दिन अवकाश के साथ साथ गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी प्रारंभ किये और आज से गौ-मूत्र खरीदी भी प्रारंभ कर रहे है, ताकि किसानों एवं पशुपालकों के आय में वृद्धि हो सके।
निगम अध्यक्ष धकेता, छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खण्डेलवाल, छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान ने भी हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के त्यौहारों को संवारने तथा हरेली, तिजा, विश्व आदिवासी दिवस, छट पर्व जैसे त्यौहारों में छुट्टी घोषित कर छग का मान बढाने के अलावा गोबर खरीदी एवं आज से गौ-मूत्र खरीदी कर पशुपालकों व किसानों को आत्म निर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुये उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में परंपरिक खेलों में कुर्सी दौड में मोहारा एसएलआरएम सेंटर की उषा यादव प्रथम, पुष्प वाटिका सेंटर की हेमलता द्वितीय व सागर पारा की संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार फुगडी में सागर पारा एसएलआरएम सेंटर की संगीता प्रथम, मोहारा सेंटर की चंपा निषाद द्वितीय व मोहारा सेन्टर की हिरोंदी तृतीय स्थान प्राप्त किये, जिन्हे अतिथियों ने पुरूस्कृत किया। गेडी खेल का शुभारंभ अतिथियों ने गेडी चढ़कर किया, इसके पश्चात स्वच्छता दीदीयों ने भी गेडी का लूप्त उठाया। इस अवसर पर स्वच्छता दीदीयों को रेन कोट का वितरण किया गया तथा महापौर, निगम अध्यक्ष, आयुक्त एवं पार्षदों ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
हरेली के पावन अवसर पर शासन की हर घर हरियाली अभियान के तहत पौधा वितरण करने पौधा रथ को हरी झंडी दिखाकर अतिथियों ने रवाना किया, उक्त रथ निगम सीमा क्षेत्र में घर घर जाकर पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधा वितरण करेगी। उक्त पौधे को लोग अपने घरों के आंगन व आसपास लगायेगें जिससे स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा। वितरण की कड़ी में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिलाधीश डी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के घर जाकर पौधे भेट किये। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने नवागांव गौठान रोड में विभिन्न प्रजाति के पौध रोपण किये। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वार्ड पार्षद व शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य राजा तिवारी ने, आभार प्रदर्शन आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने एवं संचालन मिलन साहू ने किया। हरेली महोत्सव में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण मधुकर वंजारी, गणेश पवार, राजेश गुप्ता चम्पू, पार्षदगण अजय छेदैया, श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, अमिन हुड्डा, नामांकित पार्षद एजाजूल रहमान, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे, ईशाख खान सहित जनप्रतिनिधि, वार्डवासी तथा स्वच्छता दीदीया उपस्थित थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending