राजनांदगांव
2022 प्रतियोगी परीक्षा हेतु ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग 1 अगस्त से होगी प्रारंभ
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा 1 अगस्त 2022 को दोपहर 12 बजे जिला स्तर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु शासकीय सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 2022 प्रतियोगी परीक्षा हेतु ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन की यह अभिनव पहल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से युवा वर्ग जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के युवा भी शामिल होकर अन्य कोचिंग की तुलना में अधिक युवा लाभान्वित होंगे। जिले के प्रत्येक विकासखंड में 5-5 कोचिंग सेंटर प्रतिभाशाली युवा विद्यार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं हेतु निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। शासकीय निःशुल्क कोचिंग संस्थान का उद्देश्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जा सके। प्रतिभावान विद्यार्थी पीछे न रह जाये विशेष तौर पर जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना इस कोचिंग संस्थान का मकसद होगा। संस्थान के द्वारा प्रोत्साहन, विकास, अभिप्रेरणा द्वारा शिक्षा का एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे विद्यार्थियों का रूझान देश सेवा, प्रशासनिक सेवा एवं शासकीय सेवा की ओर बढ़ेगा।
इस निःशुल्क कोचिंग संस्था द्वारा प्रतिभाशाली युवा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता एवं व्यापम द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होकर चयनित होना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। इस कोचिंग संस्था में उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ प्रत्येक स्तर पर छात्र उठा सकेंगे। इस शासकीय निःशुल्क कोचिंग संस्था के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल कक्षाओं के साथ कोचिंग में पुस्तकों की सुविधा भी जिला ग्रन्थालय द्वारा प्रदान की जायेगी। इसमें शिक्षकों का चयन उच्च स्तरीय मानकों के द्वारा होगा, जो विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में सर्वोत्तम हो। सभी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कोर्स को सम्पन्न कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना एवं रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जायेगा।
कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ 1 अगस्त को किया जाएगा। प्रति विकासखंड 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा एवं कोचिंग कक्षाओं की शुरूआत की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने निवासरत विकासखंड में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से कोचिंग प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक अंबागढ़ चौकी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिल्हाटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बांधाबाजार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौड़ीकसा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्या अंबागढ़ चौकी में निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसी तरह छुईखदान विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अतरिया रोड, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक छुईखदान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक गण्डई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पैलीमेटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला साल्हेवारा, छुरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिचोला, छुरिया, गैंदाटोला, कुमर्दा, करमरी, डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बीजेभांठा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक डोंगरगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुज्जी, किरगी, तेन्दूनाला, डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलगांव, रामाटोला, मुसरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक डोंगरगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुरमुन्दा, खैरागढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पांडादाह, चंदैनी, जालबांधा, मुढ़ीपार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्या खैरागढ़, मानपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक मानपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पानाबरस, भर्रीटोला, खडग़ांव, हथरा, मोहला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दनगढ़, सोमाटोला, गोटाटोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक मोहला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मार्री, राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुमका, स्टेशन मुढ़ीपार, टेड़ेसरा, सुरगी, सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव, ठाकुर प्यारेलाल सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डोमन सिंह की पहल पर जिले में नवाचार करते 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु जिला स्तरीय ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ भी किया गया है। इस ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से 205 स्कूलों के बच्चे जुड़े हैं। जिनमें कक्षा 10वीं के 14 हजार तथा कक्षा 12वीं के 7 हजार बच्चे निःशुल्क कोचिंग क्लास का लाभ मिल रहा है। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
