Connect with us

राजनांदगांव

तपती धूप में गरीबों के हक की लड़ाई, दुकानों के आबंटन में भ्रष्टामचार के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष, भाजयुमो अध्यक्ष की अगुवाई में 4 घंटे चक्का जाम कर हितग्राहियों ने किया प्रदर्शन

Published

on

 

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कमला कॉलेज चौक में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित 24 दुकानों के आबंटन में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आज तपती धूप के बीच 4 घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। नगर निगम प्रशासन की अवैधानिक कार्रवाई की खिलाफत करने जुटे प्रदर्शनकारियों ने बगैर किसी शर्त प्रभावित दुकानदारों को उनका हक देने की मांग की। इस बीच जमकर नारेबाजी हुई। इस बीच प्रदर्शनरत पार्षद सुश्री मणीभास्कार गुप्ता बेहोश हो गईं जिन्हे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पनताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
यहां से विस्था्पित किए गए प्रभावित हितग्रा‍ही और उनके परिवार को साथ लेकर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, , भाजयुमो के जिला अध्य‍क्ष मोनू बहादुर सिंह, भाजपा पार्षद दल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और कौरिनभांठा, बसंतपुर इलाके के स्थानीय लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान प्रभावित दुकानदार ने सड़क पर ही गैस चूल्हा रख चाय बनाकर अपना विरोध जाहिर किया।
इससे पहले हितग्राहियों के साथ नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, भाजयुमो जिला अध्याक्ष मोनू बहादुर सिंह ने इस मसले को लेकर पत्रकार वार्ता ली थी। यहां उन्होंने महापौर और निगम प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि, हितग्राहियों ने पहले ही दुकानों के आबंटन हेतु 3 दिनों का वक्त दिया था, ऐसा न करने पर चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी। 23 सितंबर, गुरुवार को भाजपा पार्षद दल, भाजयुमो और हितग्राहियों ने कमला कॉलेज चौक में चक्काजाम कर दिया।

चक्काजाम के दौरान स्थानीय पार्षद खेमिन यादव के साथ प्रभावित हितग्राही दुकानदार सलीम अख्ततर, मंशाराम देवांगन, विजय दास, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती नीशा श्रीवास, आशीष, मनीष चौहान, हितेश देवांगन, रवि बंजारे ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए निगम प्रशासन की खिलाफत की। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि हमारा हक छिना जा रहा है और दुकानें उन्हें मिल रही है जो यहा कभी काबिज ही नहीं थे।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि आयुक्त की ओर से निगम के सहायक अभियंता संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे थे, हमने उन्हें लौटा दिया। कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके के मौके पर पहुंचने पर भी हमने उनसे किसी तरह की चर्चा नहीं की। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि, प्रभावितों को उनका हक मिलना ही चाहिए। ऐसा न कर महापौर और निगम प्रशासन गरीबों से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का हर एक कार्यकर्ता इन गरीबों के अधिकारों के लिए आखिरी तक लड़ाई लड़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि एसडीएम मुकेश रावटे ने हमसे कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निवेदन करते हुए आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में निगम प्रशासन और जिला चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर को पत्र लिखेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि प्रभावितों का व्यवस्थापन इसी काम्प्लेक्स में करने हेतु चयन सूची में इनका नाम शामिल किए जाने हेतु पत्र लिखा जाएगा। सूची में इनका नाम शामिल न किए जाने पर जांच किए जाने हेतु भी अनुशंसा की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।
नेता प्रतिपक्ष व भाजयुमो जिला अध्यंक्ष ने संयुक्त रुप से कहा कि, महापौर, निगम प्रशासन के भ्रष्टाचार के विरोध की तो यह शुरुआत है। अगर हितग्राहियों को उनका अधिकार नहीं मिलता है तो यह प्रदर्शन और भी व्यापक होगा। हम महापौर, सक्षम अधिकारियों के दफ्तर का घेराव करेंगे और गरीबों की आवाज उठाते रहेंगे।

इस दौरान भाजपा पार्षद दल की खेमिन यादव, मणीभास्ककर गुप्ता, विजय राय, पारस वर्मा, शरद सिन्हा, गगन आईच, टुमेश्वरी उइके, कमलेश बंधे, अजय छैदेया, मधु बैद, पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव, आशीष डोंगरे, अरुण दामले, अरुण साहू, जीवन चतुर्वेदी, भाजपा के महामंत्री ऋषिदेव चौधरी, रमेश नारायणी,मनोज बैद, मुकेश ध्रुव,सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता, भाजयुमो महामंत्री आकाश चोपड़ा, उपाध्यीक्ष विवेक शर्मा, देवा झा,ज्ञानेश गुप्ता , पिंटू वर्मा, जय शर्मा, अंकित खंडेलवाल, उज्जवल कसेर, समीर श्रीवास्तव, अनुराग चौरसिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन, जवाहर बैद, अभिषेक पांडे, नीतेश नायक, साहिल गोलछा, अरविंद बैद, हिमांशु सोनवानी, सोमेश मानिकपुरी, मनोज साहू, अंशुल श्रीवास्तव, दीपक त्रिपाठी, आदित्य पराते, सूरज गुप्ता, अभिषेक यादव , अभिषेक सेन, प्रवीण शुक्ला, विजेंद्र प्रताप आर्य, प्रदीप, रवि बंजारे, राज यदू, प्रभात सिन्हा, शुभम वर्मा, अजय वैष्णव, टिकेश्वर साहू, अंशुल कसेर, जय वैष्णव, प्रिंस हाथीबेड़, रविंद्र आर्य, चेतन यादव, नीरज शर्मा, अभिषेक सेन, संभव बैद, लोकेश यादव, संयम नवलखा, गीतेश्वर श्रीवास, सौरभ सिंह राजपूत, महेश्वर सोनकर, नीलेश पंसारी, खुशाल यादव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Koi

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending