Connect with us

राजनांदगांव

अभियान चलाकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य करने की आवश्यकता : डॉ. भारतीदासन

Published

on

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने ग्राम मनकी में क्लोरीनेटर कक्ष, जल जीवन मिशन के कार्य, शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या स्कूल, ग्राम देवादा में जल जीवन मिशन के कार्य, अमलीडीह गौठान का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने क्लोरीनेटर कक्ष के अवलोकन के दौरान पानी को स्वच्छ करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने के लिए ग्रामीणों से बात की। उन्होंने ग्रामवासियों के घर में जाकर पानी की मात्रा एवं प्रेशर तथा क्लोरीन की मात्रा की जांच की। ग्रामवासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि 2 दिन से जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। सचिव डॉ. भारतीदासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओ को जल आपूर्ति में आने वाली तकनीकी समस्या को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। सचिव ग्राम मनकी में गौठान के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिले में जल की आवश्यकता, गुणवत्ता परीक्षण का जायजा लेने के लिए एनएबीएल से मान्यता प्राप्त जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला पहुंचे। वहां उन्होंने केमिकल एनालिसिस स्टोर रूम, आर्सेनिक एनालिसस रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में आर्सेनिक प्रभावित गांवों में जल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें। आर्सेनिक वाले स्त्रोतों को बंद करने के निर्देश दिये। अभियान चलाकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल एवं निस्तारी के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। प्रभारी सचिव ने ग्राम देवादा में निरीक्षण करने के दौरान नल कनेक्शन बिना टोटी के पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की एवं सरपंच को टोटी लगाने तथा पंप जब्त करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव डॉ. भारतीदासन ने ग्राम अमलीडीह में रूरल इंडस्टि्रयल पार्क का अवलोकन किया। वहां उन्होंने डबल स्टोरी बिल्डिंग में किए जा रहे बकरीपालन एवं मुर्गीपालन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन से महिलाओं को अच्छी आय हो रही है। व्यापक पैमाने पर किए जा रहे मुर्गीपालन के बाद बिक्री पर ध्यान देने के लिए कहा। गौठान में साहीवाल एवं गीर, थारपारकर नस्ल की गायों का पालन किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि प्रतिमाह पशुपालन से लगभग 50 हजार रूपए की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यहां का दूध डोंगरगांव में डेयरी में भेजा जा रहा है। प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत गौठानों में पशुपालन को बढ़ावा दें। पशुपालन विभाग समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन देने के साथ ही मदद करें। गोधन न्याय योजना अंतर्गत गांव के सभी पशुपालकों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि सब्जियों की बिक्री करने के साथ ही हिसाब भी रखें। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाड़ी में किसी भी तरह के कीट एवं रोग होने पर इसका उपचार करें। उन्होंने बाड़ी में भिंडी, सेम, बरबट्टी की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने बॉयोफ्लॉक पद्धति द्वारा किए जा रहे मस्त्य पालन एवं मशरूम उत्पादन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसे आगे बढ़ाए। समूह की महिलाओं से उन्होंने गौमूत्र का परीक्षण करने के लिए कहा। महिलाओं ने किट के माध्यम से गौमूत्र का परीक्षण किया। जिसमें उन्होंने का पानी की मात्रा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव सुनील नायक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समीर शर्मा, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending