Connect with us

राजनांदगांव

वार्डों में सम्मान समारोह के बाद जय स्तंभ चौक में आमसभा के साथ गौरव यात्रा का समापन

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा का समापन 14 अगस्त को हुआ। गौरव यात्रा के विधानसभा प्रभारी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गौरव यात्रा पूरी की गई। यात्रा जिन गांवो व वार्डेा में पहुंची, वहां उत्कृष्ट कार्य करने वालों सहित वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
अपने अंतिम दिन गौरव यात्रा शहर के अलग-अलग वार्डेा में पहुंची। बसंतपुर वार्ड में यात्रा के दौरान पूर्व सैनिक भगवान सिंह चिम्पा, आनंद विश्व, राजीव नगर में मंजूला सावलकर, अनीता भोईर, देवेन्द्र, मधु यादव, कमला कालेज में रनर्स ग्रुप के जितेंद्र, संजय जैन सहित 80 सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गौरव पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची। जहां रमेश डाकलिया, अशोक फडनवीस के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान जयनाथ, राजेन्द्र रिले, कस्तूरचंद डाकलिया, उजागर सिंह गरचा, गजेन्द्र झा, विजय झा, मधुरिमा साजी, धनेश पाटिला, हरिसिंह चौहान, धरमदास साहू, आरके शर्मा, के राव, मोना गोसाई, वंशिका नशीने, अंजली मिश्रा, जनबंध, लोहकोटा, हरिसिंह चौहान, कृष्णा देवी श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह भाटिया, रामलाल यादव, रत्ना टांडिया, दुर्गा गोस्वामी, सुशीला श्रीवास, उषा ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसके बाद तिरंगा गौरव यात्रा पेंड्री वार्ड पहुंची, जहां समाजसेवी महिलाओं जीनत ठाकुर, डिलेश्वरी नेताम, सादीका बेगम, यशोदा वैष्णव, सुनिता विश्वकर्मा, नैन कोमर्रे, कांति ठाकुर, गिरजा साहू, सारिता सोनकर, निर्मला साहू, चंद्रिका जनबंधु, उमेश साहू, श्याम अग्रवाल, कुलेश्वर ठाकुर, सुखराम वैष्णव, लालचंद यादव, तालुक राम, जन्मेजय यादव, जगेश्वर ठाकुर का सम्मान किया गया। पदयात्रा में प्रमुख रूप से छग प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरूण सिंह सिसोदिया, प्रदेश महासचिव शाहिद खान, शहर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, अंत्याव्यसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, सुदेश देशमुख, आफताब आलम, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, नरेश डाकलिया, दिनेश शर्मा, रुपेश दुबे, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, यहया खान, महेन्द्र शर्मा, फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, अब्बास खान, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवलाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक फडनवीस, मुकेश बागड़े, खैरू निषा, जितेन्द्र कौशिक, सुनील रामटेके, राकेश जोशी, कुसुम दुबे, बबलू कसार, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, एजाजूर रहमान, हेमू सोनी, प्रभात गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, पार्षद सतीश मसीह, भागचंद साहू, संतोष पिल्ले, सिद्धार्थ डोंगरे, मधुकर वंजारी, सुनिता फडनवीस, मनीष साहू, नजमा बेगम, ऋषि शास्त्री, समद खान, अरविंद वर्मा, पूर्णिमा नागदेवे, नारायण सोनी, रिखी यादव, अरशद खान, आरबी मिश्रा, मदन साहू, सैय्यद अफजल अली, सुरेन्द्र देवांगन, संजय साहू, मनीष गौतम, मेहुल मारू, प्रज्ञा गुप्ता, पंकज गुप्ता, शुभम कसार, राजा यादव, अनिल ठाकुर, खिलेश्वर बंजारे, दीपक शर्मा, धरम साहू, सुनिता सिन्हा, आशीष रामटेके, सबीना बेगम, मोहन चुनुरकर, अमित जंघेल, अभिमन्यू मिश्रा, चीकू साहू, जगत चिन्टू शर्मा, मजहर खान, सुकृत गुप्ता, अर्जुन कुर्रे, विजय अग्निहोत्री, संदीप जायसवाल, राहुल देवांगन, मयंक सोनी, लखु रूचंदानी, हितेष गोन्नाडे, सुरेन्द्र गजभिए, शैलेश ठावरे, कादिर, इशांक खान, गंगाबाई साहू, शिवम् गढपायले, अनिता, मंजू, नरेन्द्र, उमेश साहूए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी शामिल हुए।

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
गौरव यात्रा के दौरान ही कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी का जन्मदिन भी मनाया गया। जिसके बाद पदयात्रा ममता नगर के लिए रवाना हुई। जहां एमआईसी मेंबर संतोष पिल्ले द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ममता नगर में वार्ड के सक्रिय व वरिष्ठजन आस्था बोरकर, पूनम तिवारी, धनेश साहू, पन्नालाल जंघेल, एमआरए हिम्मतलाल पाटिला, ममता बुरडे, बहुरदास पालीवाल, मोहम्मद मंजूर खान, परमहंस मल्ला का सम्मान किया गया। ममता नगर से पदयात्रा आगे बढ़ते हुए मोतीपुर वार्ड नंबर 3 पहुंची, जहां पर कांग्रेसजनों ने पदयात्रा का फुलमालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा में मार्ल्यापण किया। वार्ड में प्रतिभाशाली व वरिष्ठजनों सुधा गेडाम, कल्पना ठावरे, मंटू यादव, सुरेन्द्र चंद्राकर, नयना रंगारी, प्रभात, अनिता साहू, विध्या शेडे, मनोज ठावरे, अनिता गढपायले, अशोक देवांगन, स्व सहायता समूह की दुर्गा, शहीद फाउंडेशन के बबलू चंद्राकर, पार्षद अजय छैदेया, चंद्रिका राजपूत, आशीष साहू, मानवेद्र चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया।

हर वार्ड में हुए भव्य स्वागत, उत्साह से जुड़ते रहे लोग
पदयात्रा मोतीपुर के वार्ड 8 में पहुंची। यहां चेतन सिन्हा की अगुवाई में पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां वार्ड के बिसराम वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, सेवाराम यदु, बंशी देवांगन, अंकालू देवांगन, कमल मानिकपुरी, घनश्याम यादव, ललिता साहू, पुनियाबाई सिन्हा, शिव साहू, चेतन सिन्हा, देवेन्द्र कलिहारी, बरतनीन साहू, आंगनबाडी कार्यकर्ता रेशमा साहू, बूथ अध्यक्ष लता बंजारे, ममता रामटेके, मीना वर्मा, कदीर अंसारी, बाबूलाल साहू, मनीषा वर्मा, रामनगर वार्ड में घासीराम सिन्हा, डीआर नावेलेकर, मुस्तकीनन बेगम, रामबाई निषाद, निर्मला बंजारी, सरस्वती तिवारी, ललिता दास, अरूणा खोब्रागढ़े, आरती सोनवानी, निफीसा हुसैन, चमेली यादव, रामनारायण चंद्रवंशी, विजय कुमार डहारे, दिनेश मेश्राम को प्रषस्ति पत्र से सम्मान किया। इसके बाद पदयात्रा शंकरपुर के लिए रवाना हुए जहां पर वार्ड पार्षद अरविंद वर्मा व चंचल देवांगन द्वारा गुलाल की वर्षा के साथ स्वागत किया। जहां पर कुमेश्वरी वर्मा, भुनेश्वरी साहू, प्रीतिबाला राजपूत, सरिता साहू, शांता निर्मलकर, नूतन मेश्राम, लता साहू, विनिता खापर्डे को प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। इस दौरान पदयात्रा वार्ड के मंदिर में मत्था टेकते हुए आगे बढ़ी जहां शांति नगर शीतला मंदिर में माता देवालय में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पुष्पा राजपूत, रीता वासनिक, सुनीता वासनिक, नरेन्द्र पाण्डे, मितानिन उतरा निषाद, सकुंतला सिन्हा, दिप्ती निषाद, शालीप्रभा ठाकुर, नेशनल चैम्पियनशिप में सिल्वर मैडल प्राप्त मार्शल आर्ट वातिनाम व धर्मेश भीमटे नेशनल प्लेयर व राजिम यादव, बिमला यादव, डेजी, शांति कुंभारे, उर्मिला अमरबाई, गायत्री, सावित्री, सुखवारो, मैनबाई, सुशीला मानिकपुरी, नारायण यादव, पिंकू खान, यादव राम भीमटे, प्रहलाद फूल्ले, अब्दुल, असलम, लेखू पटेल, मंजूला सावलकर, अनिता भोईर, देवेन्द्र शर्मा, मधु यादव का श्रीफल से प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया।

सम्मान से उत्साहित हुए वार्डवासी व वरिष्ठजन
पदयात्रा में शांति नगर भ्रमण करते हुए हनुमान-शिव मंदिर पहुंची। जहां पर पदयात्रा प्रभारी कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा पूजा-अर्चना किया गया। इसके बाद पुराना व नया ढाबा के सामाजिक कार्यकर्ताओं सोनूराम रजक, भुनेश्वर साहू, देवनाथ यादव, संतोष साहू, चिंतामणी साहू, नारायण साहू, घनश्याम साहू, बेनी कुर्रे, सावित्री साहू, लिकेश्वरी साहू, पूर्णिमा साहू, प्रभा यादव, फेकन गजभिए, हिमरानी रजक, शोभा उके, रूपलता टंडन का सम्मान किया गया। इसके बाद पदयात्रा में शांति नगर से देशमुख होटल की ओर रवाना हुए। जहां पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा स्वागत कर पदयात्रा चिखली पहंुची जहां मां शीलता मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रीराम सप्ताह सांस्कृतिक मंच पर पहुंची, जहां पर पदयात्रियों का स्वागत कर जलपान का वितरण किए। इसके बाद वार्ड की सक्रिय महिलाओं व सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों व प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सम्मान किया गया। पदयात्रा स्टेशन पारा के लिए रवाना हुए। ओव्हरब्रिज के नीचे बाबा साहेब अम्बेडकर व गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा दल ने वार्ड के मितानिन वर्षा बघेल, गीता यादव, विद्या मेश्राम, शारदा बघेल, नीतू जांगडे, सुमन सोनटक्के, नितू सोनटक्के, राखी समुन्दरे, पूजा बघेल, नैना मोगरे, ममता बघेल, नादिरा परविन, आशा गोस्वामी, हरमेन्द्र वाधवा, भग्गूलाल मेश्राम, शंकर यादव का सम्मान किया गया। इसके बाद उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में पदयात्रा का फुलमालाओं व भारतमाता के जयघोष के नारे के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद पदयात्रा दल स्टेशन पारा पहुंची। जहां पर छाया रनसुरे, गायत्री रगडे, सालिकराम, बीरबल रनसुरे, शरद रनसुरे, मंजू रनसुरे, कृष्णा कुमार, भोला रनसुरे, दाउ रगडे, व मटियार समाज के प्रमुख बबीता कुलदीप व विनोद कुलदीप को प्रषस्ति पत्र से सम्मान किया गया। इसके बाद पदयात्रा में आगे बढ़ी जहां पर बाबा साहेब अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे निकली मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर वार्ड के वरिष्ठजन जतनबाई मरकाम, बैसाखू यादव, लीला गोसाई, हेमलता वर्मा, बिलकीस खान, मुस्कान गजभिये, गौरी रामटेके, सुषमा उके, रमला बंसोड व शहीद चंद्रशेखर रंगारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद पदयात्रा गौरीनगर चैक पहंुची जहां पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान के नेतृत्व में पदयात्रा का फुलमालाओं से भव्य स्वागत कर पदयात्रा में शामिल होकर गौरीनगर वार्ड का भ्रमण करते हुए मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा सामुदायिक भवन पहंुची जहां पर वार्ड की सक्रिय व कोरोना यौद्धाओं का सम्मान किया जिसमें केआर रावत, अशोक शर्मा, राजेश निषाद, बंशी साहू, बबला साहू, महेश यादव, रंजीत यादव, विष्णु राम धु्रव, राजू साहू, राजेश निषाद, प्रमिला रामटेके, रामबाई मानिकपुरी, कमला, मनोहर मानिकपुरी, शीला दुबे, बसंती यादव, दुलारी यादव, राधिका देवांगन, गौरी यादव, संतोष यादव, घासीराम सिन्हा, दुर्गा यादव, मीना साहू, निर्मला यादव, त्रिवेणी यादव का सम्मान कर सभा आयोजित की गई। तत्पश्चात पदयात्रा टांकापारा पहंुचे जहां पर अंजनी यादव, चंद्रप्रभा यादव, गीता यादव, शशिबाई मसीह, इंदू सोनवानी व उर्मिला चैरसिया को प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया। तत्पश्चात पदयात्रा पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहंुची जहां पर फुलमालाओं से महात्मा गांधी जी की श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पर वार्ड की गणेश, प्रदीप हेडाउ, भोलाराम भोईर व शौकत कुरैशी का सम्मान कर पदयात्रा में कालीमांई मंदिर चैक से होते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश् राठौर के निवास पहंुचकर सम्मान किया। इसके बाद पदयात्रा दल अग्रसेन चैक से होते हुए हमालपारा, गुडाखू लाइन होते हुए जूनी हटरी जयस्तंभ चौक पहंुची, जहां आमसभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पदयात्रा का समापन हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अपनी बात रखी और पदयात्रा में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेसजनों का सम्मान किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending