Connect with us

राजनांदगांव

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Published

on

राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान व राजनांदगांव प्रभारी अरुण सिंह सिसौदिया के मार्गदशन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
कांग्रेसजनों ने पुराना बस स्टैंड में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। वहीं कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद कांग्रेस ने अपने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का शुरुआत भी किया। संगोष्ठी सभा का संचालन शहर कांग्रेस महामंत्री एवं प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी देश की आजादी में अग्रिम भूमिका निभाई और उनके नेतृत्व में सफलता मिली। निरू संदेह महात्मा गांधी जी के जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान से भरा पड़ा है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने पूज्य बापू को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजी हुकुमत से लड़े और देश को आजाद कराया। आज हम उनके बताएं मार्ग व आदर्शों पर चलकर उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने की जरूरत है। आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे है, उनका श्रेय हमारे विभूतियों को जाता है। जिसकी बदौलत भारत स्वतंत्र हुआ। संगोष्ठी सभा को खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत पिन्टू, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छग गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, झम्मन देवांगन, योगेन्द्र प्रताप सिंह, ज्योति शर्मा, मनीष गौतम, प्रज्ञा गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अशोक फडनवीस, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, आरबी मिश्रा, भोजराज भेलावे, अमित जंघेल, अतुल शर्मा, पार्षद दुलारी साहू, मनीष साहू, विष्णु सिन्हा, जितेश सिमनकर, सुरेन्द्र गजभिये, सुरेन्द्र देवांगन, मोहन चुनुरकर, मयंक सोनी, गेमू कुंजाम, अभिमन्यु मिश्रा, तौसिफ गोरी, राहुल गजभिये, आरबी मिश्रा, अब्दुल कादिर, दीनू साहू, कुशल रजक, मोहसिन कुरैशी, घासी सिन्हा, शैलेष रामटेके सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी आभार व्यक्त ने किया।
संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद शहर जिला कांग्रेस ने तिरंगे झंडे का वंदन कर भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत की। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस के पुराना बस स्टैंड बूथ से यह शुरुआत हुई। जिसमें आम लोगों को भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताते हुए राहुल गांधी के संदेश का पाम्पलेट घर.घर पहुंचकर वितरण किया। इसके बाद उत्तर ब्लाक के टांकापारा बूथ के आसपास क्षेत्र के आम जनता से मिलकर राहुल गांधी के संदेश उनके प्रचार-प्रसार को विस्तार से बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending