राजनांदगांव
गृहभाड़ा भत्ता सहित अन्य भत्तों की स्वीकृति में भारी गड़बड़ी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय आदेश दिनंांक 19 मई 2017 के द्वारा छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अंतर्गत वेतन नियतन संबंधी निर्देश जारी किया गया था। जिसमें निर्देश-16 में स्पष्ट उल्लेख है कि यात्रा भत्ता, अवकाश यात्रा सुविधा तथा अन्य सुविधायें जो मूल वेतन से जुड़ी हुई थी, पूर्व के वेतन संरचना के आधार पर ही देय होगी। इसी प्रकार अन्य भत्ते जैसे गृहभाड़ा भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र भत्ता तथा प्रतिनियुक्ति भत्ता वेतन पुनरीक्षण के पहले के वेतन संरचना में लागू दरों पर भुगतान होंगे, लेकिन वित्त विभाग के निर्देश अनुसार भुगतान अनेक कार्यालयों में नहीं हुआ है। राज्य के अनेक क्षेत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रांतीय प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे ने बताया कि राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 (सातवाँ वेतनमान) को वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अधिसूचना 19 मई 2017 द्वारा लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि वेतन नियतन संबंधी निर्देश साथ ही जारी हुआ था। उन्होंने जानकारी दिया कि निर्देश-16 के अंतर्गत कर्मचारियों को गृहभाड़ा भत्ता छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के पहले के वेतन संरचना अथार्त छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2009 के वेतन में लागू दरों पर भुगतान करना था, जिसमें प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि के साथ वृद्धि करना था। लेकिन अनेक कार्यालयों में 1 जनवरी 2016 अथवा 1 जुलाई 2017 के स्थिति में प्राप्त हुए गृहभाड़ा भत्ता की राशि में बिना वृध्दि किये आज पर्यन्त भुगतान किया जा रहा है, जबकि सर्विस बुक अर्थात सेवा पुस्तिका में सातवें वेतन पे-मैट्रिक्स अनुसार स्वीकृत वार्षिक वेतनवृद्धि उपरांत प्राप्त वेतन को छटवे वेतन में परिवर्तित कर क्षेत्र में लागू दर 10 प्रतिशत अथवा 7 प्रतिशत अनुसार गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करना था।
उन्होंने वेतन नियतन के संबंध में उदाहरण देकर बताया कि किसी कर्मचारी का 1 जनवरी 2016 के स्थिति में छठवाँ वेतन 9300-34800+4200 में 12090+4200=16290 था, जो कि 7वाँ वेतनमान के लेवल-8 में 42300 रूपये पर निर्धारित होगा। वित्त विभाग के निर्देश अनुसार गृहभाड़ा भत्ता नियतन जनवरी 16 को 7वां 42300 रूपये का 6वां वेतन 16290 रूपये पर गृहभाड़ा भत्ता 10 प्रतिशत 1629 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1140 रूपये में होगा। अगले वेतन वृद्धि तिथि 1 जुलाई 16 को 7वां 43600 रूपये का 6वाँ वेतन 16780 रूपये में 3 प्रतिशत वृध्दि पर 10 प्रतिशत 1678 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1140 रूपये होगा। जुलाई 17 को 7वां 44900 रूपये का 6वां वेतन 17290 रूपये पर 10 प्रतिशत 1729 रूपये एवं 7 प्रतिशत में 1210 रूपये होगा। जुलाई 18 को 7वां वेतन 46200 रूपये का 6वां वेतन 17810 रूपये पर 10 प्रतिशत 1781 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1247 रूपये होगा। जुलाई 19 को 7वंा वेतन 47600 रूपये का 6वां वेतन 18350 रूपये पर 10 प्रतिशत 1835 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1285 रूपये होगा। जुलाई 20 को 7वां वेतन 49000 रूपये का 6वां वेतन 18910 रूपये पर 10 प्रतिशत 1891 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1324 रूपये होगा। जुलाई 21 को 7वां वेतन 50500 रूपये का 6वां वेतन 19480 रूपये पर 10 प्रतिशत 1948 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1364 रूपये होगा एवं जुलाई 22 को 7वां वेतन 52000 रूपये का 6वां वेतन 20070 रूपये पर गृहभाड़ा भत्ता 10 प्रतिशत 2007 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1405 रूपये होगा, लेकिन अनेक कर्मचारियों को विगत 8 वर्षों से जनवरी 2016 का 7वां वेतन का 6वां वेतन 16290 रूपये पर ही गृहभाड़ा भत्ता 10 प्रतिशत 1629 रूपये एवं 7 प्रतिशत 1140 रूपये निश्चित राशि दिया जा रहा है, जो कि अन्य समस्त ग्रेड पे/लेवल में 7वां वेतन का 6वां वेतन पर लागू होगा। फेडरेशन के कहना है कि कार्यालय प्रमुख-आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने स्थापना में मामले को संज्ञान में लेकर कर्मचारियों को शासन के आदेशानुसार गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत कर 2016 से 2022 तक का एरियर्स देना चाहिये।
इसी प्रकार पदोन्नति अथवा क्रमोन्नति के फलस्वरूप ग्रेड-पे (लेवल) परिवर्तन के अनुसार यात्रा भत्ता, परियोजना भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र भत्ता एवं प्रतिनियुक्ति भत्ता जैसे अन्य भत्ते जो मूल वेतन से जुड़े हैं, उनका भुगतान भी वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के पहले के वेतन संरचना अथार्त वेतन पुनरीक्षण नियम 2009 में लागू दरों पर करना था।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
