Connect with us

राजनांदगांव

जब महिलाओं पर अत्याचार हो रहे थे, तब हुंकार भरने क्यों नहीं आई स्मृति ईरानी : छन्नी साहू

Published

on

राजनांदगांव। आगामी 11 नवंबर को होने वाली भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली पर खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने बड़ा हमला बोला है। रैली में प्रमुखता से शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रही भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए छन्नी चंदू साहू ने कई सवाल कर उनके जवाब मांगे हैं और स्मृति ईरानी को कटघरे में खड़ा किया है।
छन्नी चंदू साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में क्या हुआ ये किसी से छुपा नहीं है। एक समय था जब एनसीआरबी के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ का दुर्ग बलात्कार की राजधानी बन गया था और उस समय भी मुख्यमंत्री रमन सिंह ही थे तब स्मृति ईरानी ने हुंकार भरने से परहेज क्यों किया? विधायक छन्नी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता यह जानना चाहती है कि जब नसबंदी कांडए गर्भाशय कांड और झलिया मारी कांड जैसे बड़े-बड़े महिलाओं के खिलाफ अपराध रमन सिंह के कार्यकाल में हुए तब स्मृति ईरानी कहां थीं? तब क्यों एक महिला होने के नाते इसका विरोध नहीं किया?
छन्नी चंदू साहू ने स्मृति ईरानी को घेरते हुए कहा कि पंद्रह साल की भाजपा सरकार में हुए वीभत्स आंख फोड़वा कांड को जनता आज भी याद कर के सिहर उठती है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम पेंड्री में 31 महिलाओं का असुरक्षित तरीके से घर में ही प्रसव कर दिया गया था भाजपा शासनकाल में और प्रसव को स्वास्थ्य केन्द्र में होना दर्शाया गया था। इस गंभीर लापरवाही के बाद भी भाजपाइयों ने वाहवाही लूटने के लिए उन सभी 31 महिलाओं के नाम पर सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का चेक भी जारी कर दिया था, तब कहां थी स्मृति ईरानी? और आज जब प्रदेश में काबिज कांग्रेस की सरकार महिलाओं के हित में जनता के हित में काम कर रही है तो महज थोथी राजनीति के लिए स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में हुंकार भरने आ रही हैं।
श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने स्मृति ईरानी से सवाल पूछते हुए कहा है कि खुद को महिलाओं व जनता की हितैषी बताने वाली स्मृति ईरानी तब कहां थीं जब 2018 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एक दिवसीय दौरे पर चरौदा में आयोजित महिला सम्मेलन में चेकिंग के नाम पर महिलाओं और युवतियों के अंडरगारमेंट तक को चेक किया गया था और छत्तीसगढ़ी बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ किया गया था।
श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि मुझे याद है आज भी वो दिन जब अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान कई युवतियों के काले रंग की लेगिस को उतरवा दिया गया था। काली साड़ी, चुनरी या दुपट्टा लेकर गई महिला और युवतियों को भी इस तरह से चेकिंग के नाम पर परेशान किया गया था जिससे वो फुट-फुटकर वरोने लगी थीं, लेकिन तब स्मृति ईरानी को अपने महिला हितैषी होने का ख्याल क्यों नहीं आया? श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि एक तरफ भाजपा महिलाओं और उनकी गरिमा के सम्मान की रक्षा करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके अंडरगारमेंट चेक कर उन्हें शर्मसार भी कर रही है और स्मृति ईरानी जैसी महिला नेत्रियां सिर्फ इसलिए चुप रहती हैं, ताकि उनकी कुत्सित राजनीति चमकती रहे।
श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की रैली में शामिल होने आ रही स्मृति ईरानी को पहले इन सब बातों का जवाब देना होगा उसके बाद वो हुंकार भरने आएं। खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कांकेर जिले के झलियामारी गांव में कन्या आश्रम में महज 8 से 11 साल की तकरीबन पंद्रह बच्चियों के साथ बलात्कार किया गया था वो भी वहीं के शिक्षक और चौकीदार के द्वारा तब ईरानी हुंकार भरने क्यों नहीं आई? उस दौरान सिर्फ शिक्षक मन्नूराम गोटी को बर्खास्त किया गया था, जबकि चौकीदार दीनानाथ नागेश और सुपरिटेंडेंट बबीता मरकाम को स्सपेंड कर के छोड़ दिया गया था तब कहाँ थीं स्मृति ईरानी की हुंकार?
छन्नी चंदू साहू ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से महिलाओं के प्रसव के लिए जो अनुदान मिलता था उसे केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने रद्द कर दिया ये क्या महिलाओं का सीधा सीधा अहित नहीं है? फिर अपनी सरकार की खिलाफत में हुंकार क्यों नहीं भरती स्मृति ईरानी?
छन्नी चंदू साहू ने कहा कि भाजपा के पास मुद्दे गौण हैं, इसलिए अब किसी भी तरह उलल-जुलूल तरीके से वो खुद को साबित करने का असफल प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश व देश की जनता जागरूक है और वो आने वाले चुनावों में भाजपा को माकूल जवाब देगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending