राजनांदगांव
24 साल बाद मिली पदोन्नति, रोक से सहायक शिक्षक नाराज
राजनांदगांव। सहायक शिक्षक से प्रपा पद में पदोन्नति मामले मे एक महीने बाद भी ठोस निर्णय नहीं लेने से नाराज सहायक शिक्षकों ने कलेक्टरोट का घेराव किया।
सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले पहुॅचे सहायक शिक्षक इस बात से नाराज थे कि मामले मे एक महीने पहले आवेदन देने के बाद भी उनके भविष्य को लेकर ठोस निर्णय नहीं हुआ है, जिसके चलते रिलीविंग और ज्वाइनिंग नहीं कर पा रहे है। उनका कहना है कि सहायक शिक्षकों के पदोन्नति मामले में 5 साल के नियम को शिथिल कर तीन साल किया गया, जिसके बाद 24 साल बाद पहली बार पदोन्नति का अवसर मिला है, जिसके चलते केसीजी में 359 सहायक शिक्षक प्राथमिक प्रपा पद में पदोन्नत हुए है। डीईओ राजनांदगांव द्वारा 3 अक्टूबर को जारी आदेश के परिपालन में दो दिनों के भीतर 270 ने पदोन्नत शाला में ज्वाइनिंग दे दी है। इस बीच अन्य संगठनों द्वारा दिव्यांग और महिला शिक्षकों के पदांकन में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाकर लगातार सूची निरस्त करने की मांग की जा रही है।
नाराज शिक्षकों ने कहा कि मामले में 90 प्रतिशत पदोन्नत सहायक शिक्षकों ने ज्वाइंनिंग दी है। कलेक्टर ने ज्वाइनिंग और रिलीविंग में 13 अक्टूबर की शाम से रोक लगाकर उचित निर्णय का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीने बाद भी निर्णय नहीं हो पाया जिसके कारण पदोन्नत सहायक शिक्षक अधर में लटके हुए है। आदेश में पंद्रह दिनो के भीतर ज्वाइनिंग का निर्देश है जिसके चलते ज्यादातर से ज्वाइंनिंग दे दी है, जबकि कुछ आदेश तामीली में देरी के चलते ज्वाइन नहीं कर पाए थे। इसी दौरान अन्य संगठन की शिकायत पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है। नाराज सहायक शिक्षकों को कहना है कि एक महीने होने को है, मामले मे वाजिब निर्णय नहीं होने के कारण वो अजीब मानसिक स्थिति से गुजर रहे है।
नया जिले में शिक्षकों के पदोन्नति मामले में सहायक शिक्षक फेडरेशन का प्रदेश संगठन भी मैदान में उतर गया है। प्रदेशाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति सूची किसी भी शर्त पर निरस्त नहीं किया जाना चाहिए। सूची में यदि महिला या दिव्यांग साथियों के साथ गलत हुआ है, तो उसमें संशोधन किया जाना चाहिए। इस मामले में प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। वहीं छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रमुख महामंत्री सतीश ब्योहारे व पीआर झाड़े ने कहा कि पदोन्नति मामले में किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सूची में संशोधन ही एकमात्र और बेहतर विकल्प है, जहां खामियां है, वहां संशोधन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की भी यही मांग है। इस दौरान छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारी मिलन साहू, राजनांदगॉव जिलाध्यक्ष रमेश साहू, केसीजी जिलाध्यक्ष रामलाल साहू, खैरागढ़ ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, छुईखदान ब्लाक अध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, दीगेश दीक्षित, भगवती प्रसाद सिन्हा, प्रणय महोबे, विक्रम ठाकुर, संजू कंवर, हब्बू कंवर, पद्मा साहू, लुमेश्वरी साहू, महेश्वरी मरकाम सहित सैकड़ो की संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित थे।
सहायक शिक्षक से प्रपा पद मे पदोन्नति और पदांकन मामले में देर शाम विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पदांकन से असंतुष्ट शिक्षक दस दिनों के भीतर डीईओ कार्यालय में अभ्यावेदन पेश करेंगे, जिसका निराकरण विधिवत काउंसिलिंग के माध्यम से सात दिनों के भीतर करने के बाद संचालक लोक शिक्षण को अवगत कराएंगे। उक्त आसदेश जारी होने से सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियो मे हर्ष का माहौल देखा जा रहा है, उनका कहना है कि फेडरेशन की जायज मांग पर शासन ने मुहर लगाई है।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
