राजनांदगांव
भेंट-मुलाकात में डोंगरगढ़ विधानसभा के घुमका गांव पहुंचे मुख्यमंत्री : लगाई सौगातों की झड़ी
राजनांदगांव। भेंट-मुलाकात में राजनांदागांव जिले की डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रवासियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने घुमका को नगर पंचायत बनाने, घुमका में स्वामी आत्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। पूर्व में घुमका को तहसील बनाने की घोषणा के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 3 महीने के भीतर घुमका का तहसील कार्यालय पूर्ण तहसील के रूप में कार्य करने लगेगा। उन्होंने बघेरा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने, रूसे बांध की नहरों में नहर लाइनिंग, घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण, तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार, जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग, हडुवा, खारा और मुरमुंदा हाई स्कूल के हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधायक भुवनेश्वर शोभाराम बघेल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की। यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को पोषण किट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज किट सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनारवरण किया। उन्होंने ग्राम देवरीडीह में मां शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ। हम लोग योजनायें बनाते हैं इनका जमीनी क्रियान्वयन कैसा है यह देखने आप लोगों के बीच आया हूँ। उन्होंने कहा कि पंथी नृत्य से आप लोगों ने स्वागत किया। फिर करी लड्डू से तौला। आपके स्नेह से अभिभूत हूँ। किसानों की ऋणमाफी से अपनी बात शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों को हमने लाभान्वित किया। गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत हमारे यहां है। कोदो कुटकी हम लोग खरीद रहे हैं। इस साल फसल काफी अच्छी है, घुमका में मैंने देखा कि मुरूम वाली भूमि है फिर भी भरपूर फसल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डोंगरगांव में पारधी जाति के लोगों ने जाति प्रमाणपत्र की बात आई। मध्यप्रदेश में कुछ चुनिंदा जिले में यह जाति अधिसूचित थी। अब मैंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पारधी जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र के लिए विशेष रूप से कार्य करें और जो तकनीकी दिक्कत है उसे दूर करें। श्री बघेल ने कहा कि भेंट मुलाकात से कितना लाभ होता है, एक पारधी जाति की बेटी ने अपनी बात रखी और प्रदेश भर के पारधी जाति के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्टि्रयल पार्क से जुड़कर युवाओं को लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। गौठानों में जमीन, शेड, बिजली-पानी की व्यवस्था की गई है। गौठानों को रूरल इंडस्टि्रयल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। गांव के युवाओं को गौठानों से जुड़कर वहां आर्थिक गतिविधियां संचालित करनी चाहिए और वहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। अभी जयवंतीन को मैंने सुना। उसने अपने पति को भी आर्थिक रूप से सहयोग किया। महिलाएं मजबूत हो रही हैं। रीपा योजना से उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे परसों चिरचारी से एक किसान का फोन आया, उसने गोबर बेचकर अच्छा आर्थिक लाभ कमाया। बेटे को नीट की तैयारी कराई और बेटे का सलेक्शन कांकेर मेडिकल कॉलेज में हुआ। ऐसे फोन आते हैं और लोगों का जीवन इन योजनाओं से संवरता है तो मुझे खुशी होती है।
भेंट-मुलाकात के दौरान स्व-सहायता समूह की सचिव रामेश्वरी वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोगों ने वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से 3 लाख रूपये कमाया है। अब मछलीपालन कर रहे हैं। महेश्वर साहू ने बताया कि उनका 90 हजार रूपए ऋण माफी हुआ है। इस साल का 3 किश्त राजीव गांधी न्याय योजना का मिल चुका है। खपरीकला निवासी लोकेश साहू ने बताया कि 14 मि्ंटल धान बेचा है। इससे मिली राशि और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से पत्नी के लिए गहना खरीदेगा। लोकेश साहू ने ख़ुशी से बताया कि वह मुख्यमंत्री से एक बार और भेंट कर चुका है और सीएम हाउस में चाय नाश्ता करके आए हैं। ग्राम खैरझिटी की सावित्री सिन्हा ने बताया उनका राशन कार्ड बना है 17 रूपये में शक्कर मिलती है। उसने मुख्यमंत्री को बेटा कहकर संबोधित किया और कहा शासन की योजना से खुश हैं। ग्राम बीरेझर के थान सिंह बघेल ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की 3 किस्त मिल गई है। बहुत अच्छी योजना है, थान सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संवाद करते हुए गोधन न्याय योजना के बारे में नारायण यादव ने बताया कि मैं ढाई साल से गोबर बेच रहा हूँ, 85 हजार का गोबर बेच चुका हूं। मैंने सोचा नहीं था कि इतना लाभ गोबर से होगा। नारायण ने बताया कि इससे 75 हजार की गाय खरीदी। ये गाय 16 लीटर दूध देती हैं। मुढ़ीपार के रमेश अग्रवाल ने बताया कि हाट बाजार स्वास्थ्य सेवा योजना से अच्छा लाभ हो रहा है। प्यारेलाल साहू ने कहा कि मुझे बीपी शुगर है। अब बाजार में चेक भी करा लेता हूँ। अब स्वास्थ्य के बारे में निश्चिंत हूँ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धनेश्वरी ने कहा कि मेरे पिता जी नहीं हैं। भाई छोटे हैं। मैंने बायो से 73 प्रतिशत अंक से पास किया है। नर्सिंग में एडमिशन हुआ है। पैसे चाहिए। कितना पैसा चाहिए, मुख्यमंत्री ने पूछा। धनेश्वरी ने कहा, जितना दे दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको एक लाख दे देंगे। धनेश्वरी ने कहा कि 2 लाख दे दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठीक है अभी डेढ़ लाख रुपये देंगे, फिर कॉलेज के फाइनल में मुझसे मिलने आना और पढ़ाई के बारे में बताना, फिर तुम्हारी आखरी किश्त दे देंगे।
खिलेश्वरी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बच्चे का पोषण तेजी से सुधरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़िया, बच्चा मन रिंगि चिंगी रहय, अच्छा नई हे। खिलेश्वरी ने बताया कि बच्चे को क्लब फुट है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज कराएंगे। ग्राम तिलाई के सफिल खान ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपनी समस्या सुनाई, उन्होंने बताया कि मुझे टीवी हो गया था, पेट में अल्सर की बीमारी भी थी, जिससे उन्होंने रायपुर के हॉस्पिटल में इलाज करवाया। इलाज में 50 हजार की राशि का लाभ स्मार्ट कार्ड से मिला, राशि के आभाव में इलाज पूर्ण नहीं करा पा रहे हैं उन्होंने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से बातों को सुना और कहा कि विशेष सहायता योजना के तहत पूरा इलाज कराया जाएगा। सेवक यादव ने बताया कि मैं दिव्यांग हूँ, 10 साल पहले साईकल मिली थी। अब फिर चाहिए। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कलेक्टर आपको बैटरी वाली गाड़ी दिलाएंगे।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, सचिव जनसंपर्क सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी बद्रीनारायण मीणा, डीआईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
