राजनांदगांव
बेलगांव में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल द्वारा की गई घोषणाएं
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम बेलगांव में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर राज गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह जानने आया हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मूसराकला आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार व दुलार के साथ चाकलेट वितरण किया। नन्हीं बच्ची गीतिका ने लाल-लाल टमाटर खाएंगे लाल लाल हो जाएंगे गीत सुनाया वहीं तानिया साहू ने मछली जल की रानी है, गीत सुनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का चेक वितरण किया। जिसमें महिला बाल विकास के 20, मछली पालन विभाग के दो, कृषि विभाग के चार, समाज कल्याण विभाग के दो और श्रम विभाग की योजना के तहत 4 श्रमिकों को 20-20 हजार रूपए का चेक वितरण किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है। किसानों वनांचल मे रहने वाले आदिवासी भाइयों, किसान, भूमिहीन मजदूरों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बेलगाँव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सहसपुर की माँ पिंगलेश्वरी स्वसहायता समूह की महिला सदस्य ने बताया कि उन्होंने अब तक 678 मि्ंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है। इस वर्मी कम्पोस्ट में से अब उन्होंने 4 लाख 77 हजार रूपए का बेचा है। उन्होंने बताया कि समूह में 11 लोग हैं, जिनमें से प्रत्येक सदस्य में 47-47 हजार रूपए का बंटवारा किया। इन पैसों का उपयोग घर बनाने के लिए किया। बेलगांव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों ने पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। उन्होंने किसानों से उपयोग से अधिक पैरा को गौठानों में दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पैरे का इस्तेमाल गौठानों में मवेशियों को चारा खिलाने के लिए किया जा सकता है। जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक्कत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कि नए प्रावधानों में 50 साल के निवासी का रिकॉर्ड होने की बात बताई। 50 साल का रिकॉर्ड न होने पर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पत्र बनवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर हिन्दी और अंग्रेजी में लिखे जाने की महारा/महार, गोंड/गोड़ जैसी तकनीकी दिक्कत पर कहा कि अंग्रेजी के अनुसार लिखने पर समस्या का समाधान हो सकता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के बच्चों से बात की। मुख्यमंत्री बच्चों से छत्तीसगढ़ी में सवाल करके उनसे अंग्रेजी में जवाब पूछा बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ी में पूछे गए हर सवाल का जवाब अंग्रेजी में दिया, जिन्हें सुनकर मुख्यमंत्री ने तारीफ की तो मौजूद जनसमूह ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। चंद्रकुमार निर्मलकर ने बताया कि उसका एकड़ जमीन है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। 5500 रूपए की तीसरी किश्त मिली। मुख्यमंत्री के यह पूछने पर कि किश्त के पैसे से क्या खरीदा, चंद्रकुमार ने बताया कि बहु के लिए साड़ी और बच्चों के लिए जींस खरीदा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ लें और परिवार की जरूरतों पर ध्यान दे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग की आय में किस तरह से वृद्धि हो। इसे ध्यान में रखकर अनेक तरह के नवाचार किए जा रहे हैं और योजनाएं बनाई जा रही हैं। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं दीर्घकालिक लाभ देने वाली हैं। ग्रामीण स्तर पर होने वाले उत्पादन और उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने और मार्केटिंग की समस्या को दूर करने के लिए सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) बनाए जा रहे हैं। गांव का सामान अब शहरों में आसानी से बिक रहा है।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल, छत्तीसगढ़ अंत्यायवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, समाज सेवी पदम कोठारी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी बद्रीनारायण मीणा, डीआईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम बेलगांव में निस्तारी तालाब का सौंदर्यीकरण और नाली निर्माण किया जायेगा। देवकट्टा जलाशय की नहरों का सीसी लाइनिंग का कार्य करवाया जायेगा। कुकरापाट जलाशय का निर्माण कराया जायेगा। मुढ़ीपार में पुलिस चौकी की स्थापना की जायेगी। टोला गांव में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। हाई स्कूल गाड़ाघाट एवं घोटिया के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करेंगे। हायर सेकेंडरी स्कूल टोला गांव जो हाई स्कूल भवन में संचालित है, उसके लिये दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा। ठेलकाडीह के हायर सेकेंडरी स्कूल में भी दो अतिरिक्त कमरे बनवायेंगे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
