Connect with us

राजनांदगांव

पोस्ट ऑफिस में आरडी करने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नि को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। प्रार्थी संकेत कुमार जैन पिता मोती लाल जैन उम्र 32 वर्ष साकिन मंडेरा थाना देवरी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ब्राम्हण पारा राजनांदगांव में संकेत मोबाईल के नाम से सैमसंग सर्विस सेंटर करीबन 8 वर्षों से संचालित है। फागेश साहू एवं उसकी पत्नी भारती साहू प्रार्थी का पोस्ट ऑफिस मुख्य शाखा राजनांदगांव में आरडी खुलवाया गया, जिसमें प्रार्थी द्वारा प्रतिदिन 1500 रूपयें उन लोगों को जमा करने के लिये दिया जाता था। 30.11.2019 से 29.04.2020 तक एवं 01.05.2021 से 14.08.2021 तक कुल राशि 4,04,000 रूपयें को प्रार्थी के खाता में जमा नही कर छल-कपट धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत किया है। इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति शिव कुमार साहू पिता बिसीहा राम साहू उन 42 वर्ष साकिन ग्राम जंगलेसर पुलिस चौकी सुरगी के साथ भी इसी प्रकार कुल 2,55,000 रूपये की धोखाधड़ी किया गया है, जिससें कुल 6,59,000 रूपये की हानि हुई है। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 364/2021 धारा-420, 406, 34 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराधों को संवेदनशीलता से लेते पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम तथा नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवागंन एवं गौरव रॉय (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर आशिर्वाद रहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नि फागेश कुमार साहू पिता लेख राम साहू उम्र 31 वर्ष एवं श्रीमती भारती साहू पति फागेश साहू उम्र 30 वर्ष साकिनान् ग्राम जंगलेसर टिकरापारा ओपी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिन्होंने जुर्म स्वीकार किया और बताया कर्ज की वजह से लोगों की पैसे उधारी होने से नहीं चुका पाने से ऐसा कार्य किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पियूषकांत चंद्राकर, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक विभाष सिंह का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

परिजनों की सहमति से किशोरियों को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, जिले में 4281 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण

Published

on

राजनांदगांव। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से किशोरियों की सुरक्षा के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को परिजनों की सहमति से एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। अभियान के तहत अब तक जिले में 4281 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ शासकीय और निजी विद्यालयों में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा अभिभावकों की सहमति प्राप्त कर टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान में प्रगति लाने के लिए संस्था प्रमुखों और अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शासकीय विद्यालय बैगापारा लखोली, दीपिका विद्या मंदिर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हारपुरी, शासकीय स्कूल हल्दी, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंगदई तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर मंगलवार को 154 बालिकाओं का यू-विन पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण किया गया।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं, प्राचार्यों और शिक्षकों को एचपीवी टीके की उपयोगिता की जानकारी देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण में सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है, इसलिए पात्र बालिकाओं का टीकाकरण आवश्यक रूप से कराया जाना चाहिए।

Continue Reading

राजनांदगांव

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों में जलभराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायतों, सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सत्र से संबंधित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने तथा सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राकृतिक सौर ऊर्जा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से सूर्यघर सभाएं आयोजित करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। जिले में अब तक 3 हजार 828 हितग्राहियों के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे वे स्वयं ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं और उन्हें अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को अभिभावकों एवं बच्चों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है। जिले में अब तक 4 हजार 281 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग का कार्य अनिवार्य रूप से तेज गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर सोनोग्राफी, उपचार, आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की प्रतिदिन मोबाइल के माध्यम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

ठाकुरटोला टोल प्लाजा से लेकर नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला

Published

on

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जीई रोड की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा में एक लेन बंद करने से उपजी अव्यवस्थाएं, राजनांदगांव पासिंग (सीजी 08 सीरीज) के वाहनों से कथित नियमविरुद्ध टोल वसूली, राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब रख-रखाव, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट तथा सीआईटी कालेज के पास बाईपास पर बने गोल चौराहे की तकनीकी खामियों को प्रमुखता से उठाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां तत्काल व्यवस्था सुधारें, अन्यथा कांग्रेस आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन करेगी।
मुदलियार ने आरोप लगाया कि ठाकुरटोला टोल प्लाजा में एक लेन बंद रहने के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय वाहन स्वामियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि शासन के निर्देशों के बावजूद राजनांदगांव पासिंग (सीजी 08 सीरीज) के टोलमुक्त वाहनों से भी शुल्क वसूला जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, गड्ढे बने हुए हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद टोल प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल वसूली पर ध्यान दे रहा है।
ज्ञापन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मुदलियार ने कहा कि लंबे समय से अधिकांश लाइटें बंद होने के कारण रात में पूरे मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है। संगठन ने सभी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट की तत्काल मरम्मत कर नियमित रख-रखाव की जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
सीआईटी कालेज के पास बाईपास पर बने गोल चौराहे को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में कहा गया है कि चौराहे का आकार और डिजाइन तकनीकी दृष्टि से त्रुटिपूर्ण है, जिसके कारण विशेषकर भारी वाहनों को मोड़ने में कठिनाई होती है। कई बार वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कांग्रेस ने विशेषज्ञों से तकनीकी परीक्षण कराकर चौराहे का पुनः डिजाइन तैयार करने और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने की मांग की है।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से टोल प्लाजा की सभी लेन चालू करने, नियम विरुद्ध टोल वसूली की जांच, सड़कों की मरम्मतए गड्ढों की भराई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, बंद स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट चालू कराने, बाईपास रोटरी की तकनीकी जांच तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं टोल प्लाजा की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस दौरान रूपेश दुबे, प्रवीण मेश्राम, कमलजीत सिंह पिंटू, हरिनारायण धकेता, प्रेम रूचंदानी, विनय झा, अशोक पंजवानी, वीरेन्द्र चंद्राकर, प्रदीप राठौड़, लक्ष्मण साहू, राजा तिवारी, राकेश चंद्राकर, ललित मरकाम, सुरेंद्र गजभिए, नरेश साहू, शरद खंडेलवाल, सीताराम श्रीवास, नरेश साहू, सुरेंद्र देवांगन, ऋषि शास्त्री, राजा यादव, महेंद्र सिंह बहादुर, हर्ष खोब्रागढ़े, नरेंद्र बिजलेकर, रूपेश कुमार साहू, शैलेश जैन, अरशद खान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending