Connect with us

राजनांदगांव

शहर जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

Published

on

राजनांदगांव। भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली, कठोर निर्णय के रूप में पहचाने जाने वाली प्रियदर्शनी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी के 132वीं जयंती पर शनिवार 19 नवंबर को कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व. गांधी के व्यक्तित्व व जीवनी पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी सभा छत्तीसगढ़ शासन के अंत्यावसायी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए बताया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए अंत्यावसायी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि इंदिरा जी बचपन से ही देशभक्ति व राजनीति के गुण थे, वे वानरसेना बनाकर देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया। इंदिरा जी ने देश की प्रगति व देश की एकता के लिए अनेकों कार्य किए। इंदिरा जी ने 14 बैंकों का राष्ट्रीकरण किया है, इंदिरा आवास योजना लागू किया है। 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया और उसे कानून में लागू किया जो आज भी देश में संचालित है। वे कठोर प्रशासनिक क्षमता वाली थी, उनके कठोर निर्णय के कारण उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है।
संगोष्ठी सभा के नेतृत्वकर्ता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सर्वप्रथम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनके बताएं मार्गों पर चलकर ही देश में एकता और भाईचारा कायम रह सकती है। स्वतंत्र भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री का गौरव इंदिरा गांधी जी को जाता है। श्रीमती गांधी ने ही सर्वप्रथम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया था। जब भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो पूरा विश्व भारत के खिलाफ खड़े हो गए वहां पर इंदिरा जी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ बातें रखी और पूरा विश्व भारत को मानने लगा कि भारत किसी से कम नहीं। इंदिरा जी ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। जिसमें आवास योजना, रोजगार योजना, बच्चों के पढ़ाई व बड़े-बडे उद्योग लगाकर देश को विकसित देशों में शुमार की। ये उनकी मेहनत और दृरदृष्टि का परिणाम है। प्रियदर्शनी गांधी जी के सपनों का भारतए उनका संकल्प था उन्हें यादकर यह प्रेरणा ले उनकी बताएं मार्गों पर चलकर साकार करें।
संगोष्ठी सभा को खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, प्रेमचंद बाफना, कुतबुद्दीन सोलंकी, उड़िसा प्रभारी आफताब आलम, शहर कांग्रेस कार्यकारीण सदस्य श्रीमती मोहनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, प्रमोद बागड़ी ने संबोधित किया। संगोष्ठी सभा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, नासीर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह ठाकुर, भोजराज भेलावे, पार्षद पूर्णिमा साहू, मनीष साहू, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, सचिन टूरहाटे, बबलू कसार, जितेन्द्र कौशिक, अरशद खान, नरेश साहू, अतुल शर्मा, अनीष जैन, विष्णु सिन्हा, विशू अजमानी, मुजीब अहमद, तौसिफ गोरी, सुरेन्द्र देवांगन, संजय साहू, नासिर, बुधराम साहू, मोहसिन कुरैशी, आशीष सोनकर, प्रदीप राठौर, नोवेन्द्र निषाद, सीके साहू, शिवम चैधरी, पोषण यादव, इंशाक खान, प्रबल प्रताप सिंह यादव, मदन दास साहू, सुनील जायसवाल, डा. बी स्वामी सहित कांग्रेसजन मौजूद थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का वरिष्ठ कांग्रेसी व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने आभार जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending