Connect with us

राजनांदगांव

मोहला पुलिस ने किया 5 चोरियों के प्रकरण में खुलासा

Published

on

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में एक साथ पांच बड़ी चोरी का खुलासा। आदतन शटर तोड़ चोरी करने वाले चोर से कई जिले की पुलिस परेशान थी। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं टीम बना कर आरोपी को घोर नक्सल इलाके महाराष्ट्र बार्डर से कई दिन की अभियान संचालित कर घेराबंदी कर दबोच गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 23 दिसंबर 2022 की रात्रि में ग्राम विजयपुर के अलग-अलग दुकानों में चोरी होने की रिपोर्ट पर धारा सुंदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी संजय खंडेलवाल पिता बालासहाय ग्राम मोहला थाना मोहला का दुकान ग्राम विजयपुर के मेन रोड में स्थित किराना दुकान में अंदर घुसकर काउण्टर में रखे 100-100 रुपये का 40 नोट, 10-10 रूपये के 100 नोट एवं सिक्के 11,000 रूपये को ये दोनों चोरी किये है। प्रार्थी महेश पाण्डेय पिता संतोष पाण्डेय ग्राम मोहला थाना मोहला का साई कृषि केन्द्र दुकान आम विजयपुर में अंदर घुसकर गल्ला में रखे 200 रूपये एवं 100 के नोट कुल 2,000 रूपये को चोरी किये है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादंवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं चौकी अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश बंजारे के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था। पता-तलाश के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही मनीष कुमार पिता राधेश्याम उम्र 23 साल जाति गोंड झिकादीला थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद एवं अवधेश हुई पिता उमेन्द्र सिंह उम्र 30 साकिन कुर्रूभाट थाना मनचुआ, जिला बालोद का पता तलाश हेतु थाना स्टाफ एवं सायबर टीम को को रवाना किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को आम गगहन से आरोपी मनीष के घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया व प्रारंभिक पूछताछ उपरांत टीन उक्त दोनों आरोपियों को लेकर थाना मोहला आयी। पूछताछ पर 20 दिसंबर 2022 को रात में अवधेश हुई अपने दोस्त मनीष को फोन कर ग्राम मोहला में मिलने बोला फिर मनीष ग्राम गगहा से अपने मोटर सायकल ये ग्राम मोहला आया। ग्राम मोहला के होटल में ये दोनों खाना खाते कस्त चोरी करने का प्लान बनाये और रात में दिनांक 20 दिसंबर 2022 के रात्रि लगभग 11 बजे ग्राम विजयपुर के अलग-अलग तीन दुकानों से एक जोड़ी झुमका, चैन वजन 12.440 मिली ग्राम कीमती 62,200 रूपये सोने का पेंडल, पट्टी 26220 मिमी ग्राम कीमती 1 लाख 31 हजार 1 सौ रुपये, सोने का हार रस्सी सहित 13.380 मिली ग्राम कीमती 66900 रूपये, सोने का दोरला माला सहित 12.340 मिली ग्राम 61700 स्वपयेए चांदी का पायत 178ण् 180 मिली ग्राम कीमती 11581 रूपये जुमला कीमती 333481 रूपये नोट एवं सिक्का सहित नगदी रकम 28,810 रूपये तथा ग्राम औधी से चोरी किये 500 रूपये के बंडल 50000 रुपये में से 35,000 रुपये का मोटर सायकल कारीया जो मनीष रखता था एवं 11500 रुपये का एक मोबाईल खरीदा जिसे अवधेश रखता था। ग्राम सीतागांव के दुकान में 1 नग स्मार्ट फोन एवं नगदी रकम 8000 रूपये चोरी किया। चोरी किये फोन को अवधेश अपने पास रखा है एवं नगदी रकम 8000 रूपये की मनीष अपने पास रखना बताया। जुमला रकम 416791 रूपये को आरोपियों 11,000 सिखों के साथ जप्त किया गया है। आरोपी मनीष कुमार पिता राधेश्याम उम्र 23 साल जाति गोंड झिकाटोला थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद एवं अवधेश हुर्रे पिता हमेन्द्र सिंह उम्र 30 साल साकिन कुमार थाना मंगचुआ जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपी को पकड़ने में थाना मोहला पुलिस व सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending